देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

एक सेब आपकी सुंदरता में निखार ला सकता है, जानिये कैसे

सेब एक टेस्टी फल ही नहीं है, बल्कि सुंदरता के गुणों की खान भी है। सेब खाने से त्वचा की रंगत में निखार आता है और टैनिंग से रक्षा मिलती है। यह त्वचा को साफ करता है और चेहरे की झुर्रियों को मिटाता है।

सौंदर्या राय
February 26 2022 Updated: February 26 2022 18:08
0 42201
एक सेब आपकी सुंदरता में निखार ला सकता है, जानिये कैसे प्रतीकात्मक

'एन एप्पल अ डे कीप्स द डॉक्टर अवे' यानि रोजाना एक सेब खाने से आप डॉक्टर को दूर रख सकती हैं। सेब केवल औषधीय गुणों से ही भरपूर नहीं होता है, यह सुंदरता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।   

सेब (apple) में भरपूर मात्रा विटामिन (vitamins) और मिनरल (minerals) के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट (anti-oxidants) पाए जाते हैं जो आपके बॉडी में बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया (bacteria) से लड़ते हैं। यह गुण ऑक्सिडेशन से हुए डैमेज को रिपेयर करते हैं। इसके अलावा सेब पेक्टिन (pectin) नामक डाइटरी फाइबर (dietary fiber) का स्टोर हाउस है। यह एक घुलनशील फाइबर (soluble fiber) है जो आपकी बॉडी के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। 

आज हम आपको सेब के ब्यूटी बेनिफिट्स (beauty benefits) के बारे में बताने वाले हैं। जी हां सेब आपकी हेल्थ के साथ-साथ ब्यूटी (beauty) और बालों (hair) के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इसे खाने और लगाने से आपकी स्किन ग्लो (skin glow) करने लगती है और आप स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकती हैं। 


टैनिंग दूर भगाएं - Banish tanning
सेब एक टेस्टी फल ही नहीं है, बल्कि सुंदरता के गुणों की खान भी है। सेब खाने से त्वचा की रंगत में निखार आता है और टैनिंग से रक्षा मिलती है। इसके लिए कद्दूकस सेब और ग्लिसरीन को अच्छे से मिक्स कर लें। इसे 15 मिनट तक त्वचा पर लगाकर रखें। उसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। सेब के उपयोग से शरीर को चिकनाई व बैक्टीरिया से छुटकारा मिलता है। शरीर में ताजगी और त्वचा में लालिमा आती है। तभी खाते हैं कि रोजाना एक सेब खाएंगी तो गाल सेब की तरह लाल हो जाएंगे। 


सबसे अच्छा टोनर - Best Toner 
सेब को बेहतरीन स्किन टोनर माना जाता है। यह त्वचा को साफ और चेहरे की झुर्रियों (wrinkles) को मिटाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच सेब के सिरके में 1 चम्मच पानी मिलाकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें। अब कॉटन की हेल्प से इसे चेहरे पर लगाएं। इसे रातभर ऐसा ही लगे रहने दें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क महसूस होने लगेगा।


दाग-धब्बे दूर करें - Remove blemishes
सेब रोजाना लेने से त्वचा पर काले दाग और कील-मुहांसे के उपचार में मदद मिलती है। जी हां सेब में मौजूद फ्रूट एसिड त्वचा के डेड सेल्स (dead cells) को हटाता है, जिससे त्वचा में चमक (glows) आती है और काले दाग-धब्बे दूर होते है। या सेब को कद्दूकस कर दही मिलाकर चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे दूर हो जाते है। इसके अलावा सेब के जूस को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर सादे पानी से धो लें। इससे त्वचा में चमक और निखार आता है।

 
बालों के लिए वरदान  - Boon for hair
कई नई रिसर्च से पाता चला है कि हरे सेब में पॉलीफिनॉइल्स (polyphenols) तत्व मौजूद होते हैं जिनसे बालों के झड़ने को रोकने में मदद मिलती है। साथ ही अगर आपको ड्रैंडफ (dandruff) की समस्या है तो बालों को शैम्पू (shampoo) करने से आधे घंटे पहले दो चम्मच सेब के सिरके (apple vinegar) को स्कैल्प पर लगाकर धीरे-धीरे मलें। इसके बाद बालों को शैम्पू से धो लें। इससे बालों में मौजूद ड्रैंडफ दूर हो जाएगी।


स्क्रब की तरह भी करें इस्तेमाल - Use it as a scrub
आप सेब के हेल्प से स्किन की स्क्रबिंग भी कर सकती हैं। जी हां सेब के रस में बादाम तेल (almond oil) और दूध या दही मिलाकर स्क्रब के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।


ड्राई स्किन के लिए अच्छा - Good for dry skin
अगर आपकी स्किन ड्राई है और आप इसके सारे उपाय आजमाकर थक चुकी हैं, तो अब आप सेब के इस्तेमाल से फर्क महसूस कर सकती है। इसके लिए 1 चम्मच कद्दूकस किए हुए सेब के रस में कुछ बूंदें ग्लिसरीन (glycerin) की मिलाइए। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक इंतजार करें। फिर गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें।
 

अन्य उपयोग - Other uses
सेब के सिरके से त्वचा (skin) की खुजली (itching) को दूर करने में भी मदद मिलती है। अपने नहाने के पानी में सेब के सिरके को डालकर नहाएं। सेब के सिरके से आप मस्सों की परेशानी से भी मुक्ति पा सकती हैं। शरीर के मस्सों ( warts) पर सेब का सिरका रोजाना लगाने से मस्से दूर हो जाते हैं। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

डा० सूर्यकान्त को पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट, दिल्ली में किया गया सम्मानित

डा० सूर्यकान्त को पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट, दिल्ली में किया गया सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार March 31 2022 31252

डा. सूर्यकान्त को यह सम्मान एलर्जी एवं अस्थमा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यो के लिए प्रदान किया गया

जरूरी नहीं,कोरोना ग्रस्त मां का शिशु भी पॉजिटिव हो 

जरूरी नहीं,कोरोना ग्रस्त मां का शिशु भी पॉजिटिव हो 

हुज़ैफ़ा अबरार January 13 2022 37500

यदि आप गर्भवती हैं और कोविड पॉजिटिव हैं या रह चुकी तो कोविड को लेकर कतई न घबराएं। कोविड जैसी संक्राम

केजीएमयू के डॉ. सूर्यकान्त ने फिर बढ़ाया देश का मान

केजीएमयू के डॉ. सूर्यकान्त ने फिर बढ़ाया देश का मान

रंजीव ठाकुर April 30 2022 34334

उत्तर प्रदेश के जाने माने चिकित्सक डॉ. सूर्यकान्त को प्रतिष्ठित मैकमास्टर टेक्स्टबुक ऑफ इंटरनल मेडिस

ल्यूपिन को जेनेरिक दवा Droxidopa अमेरिकी बाज़ार में बेचने की मिली मंजूरी।

ल्यूपिन को जेनेरिक दवा Droxidopa अमेरिकी बाज़ार में बेचने की मिली मंजूरी।

हे.जा.स. February 20 2021 21944

इसका उत्पाद नागपुर स्थित फैक्ट्री में किया जाएगा। IQVIA MAT दिसंबर 2020 के अनुसार, Droxidopa कैप्सूल

सीएसजेएमयू में फार्मेसी की रिक्त सीटों पर इंटरव्यू से मिलेगा दाखिला

सीएसजेएमयू में फार्मेसी की रिक्त सीटों पर इंटरव्यू से मिलेगा दाखिला

श्वेता सिंह August 28 2022 28253

सीएसजेएमयू के फार्मेसी विभाग में डीफार्मा, बीफार्मा लेट्रल इंट्री, बीफार्मा, एमफार्मा (फार्मास्युटिक

20 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उ0प्र0 के आंदोलन के सातवें दिन 2 घंटे का कार्य बहिष्कार। 

20 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उ0प्र0 के आंदोलन के सातवें दिन 2 घंटे का कार्य बहिष्कार। 

हुज़ैफ़ा अबरार December 11 2021 22782

जनपद लखनऊ के सभी सामु०स्वा०केंद्र व प्रा०स्वा०केंद्रों पर तैनात सभी फार्मासिस्टों ने 2 घंटे का कार्य

गर्मियों में ऐसे रखे अपने होठों को कोमल, गुलाबी और खूबसूरत

गर्मियों में ऐसे रखे अपने होठों को कोमल, गुलाबी और खूबसूरत

सौंदर्या राय April 15 2022 44585

गर्मियों में होंठ रूखे हो जाते हैं।इस मौसम में होंठों को बहुत केअर की बहुत जरूरत होती है। । आइए जानत

गोरखपुर में कोरोना से दो की मौत, 19 नए संक्रमित।

गोरखपुर में कोरोना से दो की मौत, 19 नए संक्रमित।

हे.जा.स. January 02 2021 21344

20412 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 258 सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ डा. सुधाकर प्रसाद पांडेय ने इसकी पुष्टि की।

डॉक्टरों की कमी की जल्द दूर करेंगे: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

डॉक्टरों की कमी की जल्द दूर करेंगे: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी February 28 2023 31961

प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि डॉक्टरों की कमी की जल्द दूर

माहवारी में साफ-सफाई रखकर संक्रमण से बचें।

माहवारी में साफ-सफाई रखकर संक्रमण से बचें।

हुज़ैफ़ा अबरार May 29 2021 39070

डॉ सुजाता ने बताया कि संक्रमण से बचने के लिए माहवारी के दौरान योनि से स्रावित होने वाले रक्त या स्रा

Login Panel