देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

विटामिन-D की कमी से आयरन थेरेपी का प्रभाव हो सकता है प्रभावित:शोध

हम लंबे समय से आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया के मरीजों को आयरन एवं फोलिक एसिड की चिकित्सा देते आ रहे हैं, लेकिन कुछ मरीजों में उपचार के अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाते हैं। इस शोध से यह महत्वपूर्ण संकेत मिला है कि विटामिन-D की कमी से जूझ रहे IDA मरीजों में आयरन थेरेपी के साथ विटामिन-D का सप्लीमेंटेशन बेहतर हेमेटोलॉजिकल रिकवरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 29 2026 Updated: November 29 2026 00:33
0 35
विटामिन-D की कमी से आयरन थेरेपी का प्रभाव हो सकता है प्रभावित:शोध Sunil Kumar Yadav President of the Pharmacist Federation,

लखनऊ। आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया (Iron Deficiency Anemia-IDA) के उपचार में विटामिन-D की भूमिका को लेकर एक महत्वपूर्ण भारतीय शोध सामने आया है। प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका The Journal of Nutrition में प्रकाशित इस अध्ययन के अनुसार, विटामिन-D की कमी से जूझ रहे एनीमिया के मरीजों में आयरन एवं अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों के साथ विटामिन-D को भी उपचार में शामिल करने पर हीमोग्लोबिन और शरीर में आयरन के भंडार (Iron Stores) में अपेक्षाकृत बेहतर सुधार देखा गया। यह जानकारी साझा करते हुए फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया इस महत्वपूर्ण शोध का नेतृत्व फेडरेशन की साइंटिफिक विंग के चेयरमैन एवं AIIMS नई दिल्ली के फार्माकोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. हरलोकेश नारायण यादव ने किया।

शोध दल में AIIMS नई दिल्ली के हेमेटोलॉजी विभाग के प्रोफेसर मुकुल अग्रवाल, मेडिसिन विभाग के डॉ. अरविंद कुमार, साइकियाट्री विभाग के प्रोफेसर राजेश सागर, नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रोफेसर आर.के. यादव एवं डॉ. अरुण कुमार बायोस्टैटिस्टिक्स विभाग के प्रोफेसर मारूफ अहमद खान तथा फार्माकोलॉजी रिसर्च टीम के डॉ. विशाल कुमार विश्वकर्मा  सतनाम सिंह नंदनी दुबे, गौरी चतुर्वेदी और प्रणव शामिल रहे।

385 प्रतिभागियों पर आधारित अध्ययन

अप्रैल 2023 से जुलाई 2025 के बीच एक भारतीय तृतीयक चिकित्सा संस्थान में किए गए इस अध्ययन में कुल 400 वयस्क मरीजों को शामिल किया गया, जिनमें से 385 मरीजों ने 90 दिनों का अध्ययन सफलतापूर्वक पूरा किया। अध्ययन में प्रतिभागियों को उनके विटामिन-D के स्तर एवं उपचार के आधार पर तीन समूहों में विभाजित किया गया।

1. पहला समूह: ऐसे मरीज जिनमें विटामिन-D का स्तर सामान्य था। इन्हें आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन-B12 एवं आवश्यक माइक्रोन्यूट्रिएंट्स दिए गए।

2. दूसरा समूह: ऐसे मरीज जिनमें विटामिन-D की कमी थी। इन्हें भी आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन-B12 एवं आवश्यक माइक्रोन्यूट्रिएंट्स दिए गए, लेकिन अतिरिक्त विटामिन-D नहीं दिया गया।

3. तीसरा समूह: ऐसे मरीज जिनमें विटामिन-D की कमी थी। इन्हें उपरोक्त उपचार के साथ अतिरिक्त रूप से विटामिन-D3 (Cholecalciferol) भी दिया गया।

90 दिनों के उपचार के बाद प्राप्त परिणामों में विटामिन-D सप्लीमेंटेशन वाले तीसरे समूह में हीमोग्लोबिन, फेरिटिन, रेड ब्लड सेल काउंट एवं अन्य महत्वपूर्ण हेमेटोलॉजिकल मानकों में अपेक्षाकृत बेहतर सुधार दर्ज किया गया।

शोध के प्रमुख निष्कर्ष

शोध के समायोजित सांख्यिकीय विश्लेषण (Adjusted Analysis) में निम्नलिखित महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए- हीमोग्लोबिन में बेहतर सुधार: विटामिन-D की कमी वाले जिन प्रतिभागियों को आयरन के साथ विटामिन-D दिया गया, उनका औसत समायोजित हीमोग्लोबिन स्तर 11.95 g/dL रहा, जबकि केवल आयरन एवं माइक्रोन्यूट्रिएंट लेने वाले विटामिन-D की कमी वाले समूह में यह 10.48 g/dL था।

 फेरिटिन के स्तर में वृद्धि: विटामिन-D सप्लीमेंटेशन वाले समूह में सीरम फेरिटिन का समायोजित औसत स्तर 51.62 ng/mL रहा, जबकि विटामिन-D की कमी वाले केवल आयरन उपचार समूह में यह 36.16 ng/mL दर्ज किया गया।

RBC एवं अन्य हेमेटोलॉजिकल मानकों में सुधार: रेड ब्लड सेल काउंट, हेमेटोक्रिट और Mean Corpuscular Volume (MCV) जैसे महत्वपूर्ण रक्त संबंधी मानकों में भी विटामिन-D सप्लीमेंटेशन वाले समूह में बेहतर परिणाम मिले।

 विटामिन-D और रक्त संबंधी मानकों में सकारात्मक संबंध: विटामिन-D के स्तर में वृद्धि का हीमोग्लोबिन, फेरिटिन एवं अन्य हेमेटोलॉजिकल मानकों में सुधार के साथ सकारात्मक संबंध पाया गया।

डॉ. हरलोकेश नारायण यादव ने बताया एनीमिया प्रबंधन में संभावनाएं

शोध के नेतृत्वकर्ता प्रोफेसर डॉ. हरलोकेश नारायण यादव के अनुसार हम लंबे समय से आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया के मरीजों को आयरन एवं फोलिक एसिड की चिकित्सा देते आ रहे हैं, लेकिन कुछ मरीजों में उपचार के अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाते हैं। इस शोध से यह महत्वपूर्ण संकेत मिला है कि विटामिन-D की कमी से जूझ रहे IDA मरीजों में आयरन थेरेपी के साथ विटामिन-D का सप्लीमेंटेशन बेहतर हेमेटोलॉजिकल रिकवरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने बताया एनीमिया का प्रभावी उपचार केवल आयरन की कमी को दूर करने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि मरीज की संपूर्ण पोषण स्थिति का मूल्यांकन भी आवश्यक है।

जनस्वास्थ्य के लिए संदेश

फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा भारत में एनीमिया एक महत्वपूर्ण जनस्वास्थ्य चुनौती है। विशेषकर महिलाओं, बच्चों एवं अन्य संवेदनशील आबादी में पोषण संबंधी कमियों की समय पर पहचान और वैज्ञानिक उपचार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा यह शोध चिकित्सकों, फार्मासिस्टों, पोषण विशेषज्ञों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के लिए महत्वपूर्ण संदेश देता है कि आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया के मरीजों में विटामिन-D सहित अन्य पोषक तत्वों की कमी का भी उचित मूल्यांकन किया जाना चाहिए। विशेषकर उन मरीजों में, जिनमें आयरन थेरेपी के बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है, सहवर्ती पोषण संबंधी कमियों की पहचान महत्वपूर्ण हो सकती है। शोध के निष्कर्षों के अनुसार विटामिन-D की कमी को दूर करना आयरन की पारंपरिक चिकित्सा के लिए एक उपयोगी सहायक रणनीति हो सकती है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मानवता शर्मसार: अस्पताल के टॉयलेट में बच्चे को जन्म देकर फरार हुई मां, नवजात हायर सेंटर रेफर

मानवता शर्मसार: अस्पताल के टॉयलेट में बच्चे को जन्म देकर फरार हुई मां, नवजात हायर सेंटर रेफर

विशेष संवाददाता March 23 2023 25691

युवक ने जो पर्चा बनवाया था, उसमें उसने युवती का नाम प्रीति और उम्र 23 साल लिखवाई थी। इस बीच युवती टॉ

 PMR डे पर लोहिया में एडवांस्ड रिहैबिलिटेशन टेक्नोलॉजीज़ का उद्घाटन

PMR डे पर लोहिया में एडवांस्ड रिहैबिलिटेशन टेक्नोलॉजीज़ का उद्घाटन

हुज़ैफ़ा अबरार July 07 2026 2065

नई सुविधाओं से स्ट्रोक रीढ़ की हड्डी की चोट दिमाग की गंभीर चोट (ट्रॉमेटिक ब्रेन इंजरी) पार्किंसंस रोग

अपोलोमेडिक्स के डॉक्टरों ने खून को ठंडा किया, दिल की धड़कन रोकी और बचायी मरीज़ की जान

अपोलोमेडिक्स के डॉक्टरों ने खून को ठंडा किया, दिल की धड़कन रोकी और बचायी मरीज़ की जान

हुज़ैफ़ा अबरार February 26 2022 45956

इस सर्जरी में क्षतिग्रस्त एऑर्टा को बदलना था, तो मरीज के शरीर के खून को 18 डिग्री सेंटीग्रेड तक नीचे

डॉक्टरों का रिटायरमेंट 70 साल में करने की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव

डॉक्टरों का रिटायरमेंट 70 साल में करने की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव

आरती तिवारी January 12 2023 40568

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पीएमएस के डॉक्टरों की सेवानिवृत्त आयु को 65 से 70 करना जरूरी है ताकि विश

मस्कारा से आँखों को बनायें खूबसूरत

मस्कारा से आँखों को बनायें खूबसूरत

सौंदर्या राय July 07 2022 42633

कलरफुल मस्कारा के साथ भी एक्सपरिमेंट करें। ग्रीन कलर, नीली नखों में वायलेट ले आता है, पर्पल ग्रीन आँ

आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने बड़ी सफलता की हासिल, हार्ट फेल होने पर भी जी सकेंगे लोग

आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने बड़ी सफलता की हासिल, हार्ट फेल होने पर भी जी सकेंगे लोग

विशेष संवाददाता December 29 2022 33865

आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने बड़ी सफलता हासिल की है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा यंत्र बनाया है जो लोगो

वर्ल्ड हार्ट डे पर इंदौर के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश जैन ने बताई ये बात

वर्ल्ड हार्ट डे पर इंदौर के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश जैन ने बताई ये बात

विशेष संवाददाता September 29 2022 36733

उन्होंने कहा कि गत वर्षों में यह देखने में आया है कि ऊपरी तौर से स्वस्थ नौजवानों, खासतौर पर कीर्ति प

एमडीआर-टीबी के मरीज़ 9 से 6 महीने में होंगे ठीक: द लैंसेट

एमडीआर-टीबी के मरीज़ 9 से 6 महीने में होंगे ठीक: द लैंसेट

विशेष संवाददाता November 11 2022 43872

टीबी मरीजों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। वहीं अब एक नई दवा खोज निकाली गई है। जिसमें मरीज को सिर्

केजीएमयू के हड्डी रोग विभाग ने सर्वाधिक सर्जरी करके जीता अवार्ड।

केजीएमयू के हड्डी रोग विभाग ने सर्वाधिक सर्जरी करके जीता अवार्ड।

हे.जा.स. March 20 2021 45901

हड्डी रोग विभाग ने करीब 400 से ज्यादा सर्जरी कर मरीजों को राहत दी। इस पर कुलपित लेफ्टिनेंट जनरल डॉ.

जन्माष्टमी के व्रत में रखें इन बातों का ध्यान, सेहत पर नहीं पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

जन्माष्टमी के व्रत में रखें इन बातों का ध्यान, सेहत पर नहीं पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

श्वेता सिंह August 19 2022 38321

जन्माष्टमी के पर्व पर कई लोग परंपरानुसार उपवास भी रखते हैं। व्रत के दौरान नमक का सेवन निषेध माना जात

Login Panel