देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मधुमेह के बेहतर प्रबंधन के लिए समय पर जांच नियमित चिकित्सकीय परामर्श जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव ज़रूरी: डॉ. राजीव

डायबिटीज के साथ मोटापा कार्डियो-मेटाबॉलिक स्वास्थ्य हृदय रोगों के जोखिम और उपचार के नवीन विकल्पों पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने बताया संतुलित खानपान नियमित व्यायाम उचित दवा और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच से मधुमेह तथा उससे जुड़ी जटिलताओं को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मधुमेह का उपचार केवल दवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीज की जीवनशैली और नियमित फॉलोअप भी बेहद महत्वपूर्ण हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 01 2026 Updated: November 01 2026 23:09
0 70
मधुमेह के बेहतर प्रबंधन के लिए समय पर जांच नियमित चिकित्सकीय परामर्श जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव ज़रूरी: डॉ. राजीव  6th conference 'LDSS CON-2026' was held on Sunday under the aegis of the Lucknow Diabetes Society

लखनऊ। लखनऊ डायबिटीज सोसाइटी (LDSS) के तत्वावधान में रविवार को LDSS CON-2026 की छठवीं कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कॉन्फ्रेंस में मधुमेह मोटापा मेटाबॉलिक स्वास्थ्य और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर देश के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों ने विस्तार से विचार-विमर्श किया। सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. राजीव अवस्थी ने की। उनके नेतृत्व में आयोजित इस वैज्ञानिक सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य मधुमेह चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध आधुनिक उपचार तकनीकों और चिकित्सा विज्ञान की प्रगति से चिकित्सकों को अवगत कराना रहा। डॉ. मुकुलेश गुप्ता ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और चिकित्सा विशेषज्ञों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित किया।

सम्मेलन में डॉ. राजीव अवस्थी ने मधुमेह के बेहतर प्रबंधन के लिए समय पर जांच, नियमित चिकित्सकीय परामर्श और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. मुकुलेश गुप्ता ने आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों एवं नवीनतम वैज्ञानिक जानकारियों को मरीजों के उपचार में अपनाने के महत्व को रेखांकित किया। वैज्ञानिक सत्रों में डायबिटीज के साथ मोटापा कार्डियो-मेटाबॉलिक स्वास्थ्य हृदय रोगों के जोखिम और उपचार के नवीन विकल्पों पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने बताया  संतुलित खानपान नियमित व्यायाम उचित दवा और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच से मधुमेह तथा उससे जुड़ी जटिलताओं को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मधुमेह का उपचार केवल दवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीज की जीवनशैली और नियमित फॉलोअप भी बेहद महत्वपूर्ण हैं।

कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में डॉ. राजीव अवस्थी के नेतृत्व में आयोजन समिति ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. मुकुलेश गुप्ता डॉ. के.पी. चंदा और विवेक अग्रवाल सहित अन्य चिकित्सकों एवं सहयोगियों ने सम्मेलन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. राजीव अवस्थी, डॉ. सचिन मित्तल डॉ. शुभंकर चौधरी डॉ. अनूप मिश्रा डॉ. अनंत निगम डॉ. एके सिंह, डॉ. हरि कुमार डॉ. बी.एम. मक्कड़, डॉ. तुहिना गुप्ता डॉ. अविवार डॉ. बृज मोहन एवं डॉ. शैलि अवस्थी सहित अनेक चिकित्सकों ने अपने विचार साझा किए।

डॉ. तनुश्री गुप्ता डॉ. मोनिका मुखर्जी डॉ. कृतिका यादव डॉ. अभिनीता डॉ. आमार अहमद प्रशांत पांडेय और सुधीर अवस्थी ने सम्मेलन के सफल आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया। डॉ. राजीव अवस्थी और डॉ मुकुलेश गुप्ता सचिव लखनऊ डायबिटीज स्टडी सोसाइटी ने सम्मेलन को चिकित्सा ज्ञान के आदान-प्रदान और बेहतर मरीज देखभाल की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। सम्मेलन का निष्कर्ष रहा कि आधुनिक चिकित्सा ज्ञान, वैज्ञानिक अनुसंधान और चिकित्सकों के सामूहिक प्रयासों से मधुमेह पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के साथ स्वस्थ समाज के निर्माण को नई दिशा दी जा सकती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डीहाइड्रेशन - आपके ब्लड प्रेशर को कैसे प्रभावित करता है?

डीहाइड्रेशन - आपके ब्लड प्रेशर को कैसे प्रभावित करता है?

लेख विभाग June 10 2021 41556

जब हम पर्याप्त तरल पदार्थ नहीं पीते हैं तो हम डीहाइड्रेशन से पीड़ित हो जाते हैं। अगर समय पर इस स्थित

वयस्‍कों का टीकाकरण: मिथक बनाम सच्‍चाई

वयस्‍कों का टीकाकरण: मिथक बनाम सच्‍चाई

लेख विभाग May 14 2021 35070

टीकों के बारे में जानकारी रखना और आम गलतफहमियों को दूर करना महत्‍वपूर्ण है, इसलिए आप अपने डॉक्‍टर से

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने आयोजित किया स्वास्थ जागरूक कार्यक्रम

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने आयोजित किया स्वास्थ जागरूक कार्यक्रम

हुज़ैफ़ा अबरार April 08 2022 25343

कार्यक्रम में रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के रोगियों व तीमारदारों को अच्छे स्वास्थ्य के बारे में विस्ता

चुनावी रैलियों से आएगी कोरोना की तीसरी लहर

चुनावी रैलियों से आएगी कोरोना की तीसरी लहर

हे.जा.स. January 03 2022 30968

प्रो. अग्रवाल ने कहा कि चुनावी रैलियों में बड़ी संख्या में लोग गाइडलाइन का पालन किए बगैर पहुंचते हैं

डेंगू दिवस पर नगर निगम ने निकाली जागरूकता रैली

डेंगू दिवस पर नगर निगम ने निकाली जागरूकता रैली

आरती तिवारी May 16 2023 36304

राष्ट्रीय डेंगू दिवस आज मनाया जा रहा है। वहीं राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में डेंग

सरकारी सहयोग से आयुष क्षेत्र के विकास की हैं अनंत संभावनाएं ।

सरकारी सहयोग से आयुष क्षेत्र के विकास की हैं अनंत संभावनाएं ।

हे.जा.स. February 08 2021 30757

भारतीय पारंपरिक चिकित्सा को दुनिया में ले जाने का समय है। आयुष को एक आकर्षक मंच बनाकर, हमारी शिक्षा

हाइपोनेट्रेमिया के संभावित जोखिम के प्रति सतर्क रहें स्वास्थ्य कर्मी : सुनील यादव

हाइपोनेट्रेमिया के संभावित जोखिम के प्रति सतर्क रहें स्वास्थ्य कर्मी : सुनील यादव

हुज़ैफ़ा अबरार June 07 2026 3584

क्लोनिडीन एक प्रिस्क्रिप्शन दवा है, जिसका उपयोग  उच्च रक्तचाप (Hypertension), ADHD के प्रबंधन तथा शर

यूपी में नवजात शिशु औऱ अंडर फाइव मृत्यु दर कम करने के लिए, बेबी फ्रेंडली स्टेट बनाना होगा: डॉ. आर.एन. सिंह 

यूपी में नवजात शिशु औऱ अंडर फाइव मृत्यु दर कम करने के लिए, बेबी फ्रेंडली स्टेट बनाना होगा: डॉ. आर.एन. सिंह 

आनंद सिंह December 11 2025 5992

देश में लाखों मौतें महज इसलिए हो जाती हैं कि नवजात शिशु को जन्म के आधे घंटे के भीतर मां का दूध नहीं

अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कॉन्ट्रासेप्टिव पैच एक अच्छा विकल्प

अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कॉन्ट्रासेप्टिव पैच एक अच्छा विकल्प

लेख विभाग March 10 2023 52056

साल 2002 में सबसे पहले कॉन्ट्रासेप्टिव पैच मार्केट में आया था। 17 साल बीत जाने के बाद भी लोगों को इस

गर्मी में रहेंगे बिल्कुल फिट और हेल्दी, ध्यान रखें ये बातें

गर्मी में रहेंगे बिल्कुल फिट और हेल्दी, ध्यान रखें ये बातें

लेख विभाग April 11 2023 29676

गर्मी के मौसम से हमारा शरीर डी हाइड्रेट हो जाता है और ऐसे मौसम में ना कोई काम करने का मन करता है ना

Login Panel