










































Awareness Campaigns Against Antimicrobial Resistance by Suneel Kumar
लखनऊ। एंटीबायोटिक का अनावश्यक एवं अनियमित उपयोग संक्रमण की रोकथाम में लापरवाही और दवाओं के प्रति जागरूकता का अभाव आज वैश्विक स्वास्थ्य के सामने गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। यदि अभी से सावधानी न बरती गई तो भविष्य में सामान्य संक्रमण छोटी सर्जरी मामूली चोट और सामान्य बीमारियों का उपचार भी अत्यंत कठिन हो सकता है। एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) केवल चिकित्सा जगत की समस्या नहीं बल्कि पूरे समाज और आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है। इसके नियंत्रण के लिए स्वच्छता संक्रमण की रोकथाम टीकाकरण तथा एंटीमाइक्रोबियल औषधियों के विवेकपूर्ण उपयोग को जन-आंदोलन बनाना आवश्यक है। यह विचार स्टेट फार्मेसी काउंसिल उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन एवं फार्मासिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने नेशनल फार्मेसी वीक 26 के अवसर पर TRC महाविद्यालय में आयोजित उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
सुनील यादव ने बताया कि 15 से 21 नवंबर तक मनाए जा रहे 65वें नेशनल फार्मेसी वीक का आयोजन फार्मेसी क्षेत्र की भूमिका को जनस्वास्थ्य से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। इस वर्ष भारतीय फार्मास्युटिकल एसोसिएशन की थीम Empowering Pharmacists for Healthier Future है, जबकि फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने इसके व्यापक अभियान को स्वस्थ भारत: Combating Antimicrobial Resistance (AMR) से जोड़ा है। सुनील ने कहा AMR वह स्थिति है जब बैक्टीरिया वायरस फंगस और परजीवी जैसे सूक्ष्मजीवों में बदलाव होने के कारण उन पर प्रभावी रहने वाली दवाएं अपना असर खोने लगती हैं। इसके परिणामस्वरूप संक्रमण का उपचार कठिन लंबा और महंगा हो सकता है तथा गंभीर मामलों में मृत्यु का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एंटीबायोटिक केवल बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमणों के उपचार में उपयोगी होती हैं, सामान्य वायरल सर्दी-जुकाम और फ्लू में इनका कोई लाभ नहीं होता।
बिना चिकित्सक की सलाह के एंटीबायोटिक लेना निर्धारित खुराक एवं अवधि का पालन न करना बची हुई दवाओं का दोबारा उपयोग करना दूसरों की दवाएं लेना और अनावश्यक रूप से एंटीबायोटिक का प्रयोग करना AMR की समस्या को बढ़ावा देता है। यह भी आवश्यक है कि दवाओं का उचित भंडारण किया जाए और एक्सपायरी तथा गुणवत्ता संबंधी मानकों का पालन हो। सुनील ने फार्मेसी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा फार्मासिस्ट केवल दवा उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति नहीं बल्कि मरीजों को औषधियों के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग के प्रति शिक्षित करने वाला महत्वपूर्ण स्वास्थ्यकर्मी है। प्रत्येक फार्मासिस्ट की जिम्मेदारी है कि वह मरीजों को एंटीबायोटिक के सही उपयोग निर्धारित खुराक उपचार की अवधि और दवाओं के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करे। फार्मेसी संस्थानों को भी पोस्टर स्लोगन रैली नुक्कड़ नाटक क्विज संगोष्ठी और सोशल मीडिया के माध्यम से AMR जागरूकता अभियान चलाने चाहिए।
AMR की रोकथाम में स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका है। नियमित हाथ धोना सुरक्षित पेयजल स्वच्छ भोजन अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण उचित सैनिटेशन और समय से टीकाकरण संक्रमण की संभावना को कम करते हैं। पशुओं में भी एंटीमाइक्रोबियल औषधियों का अनावश्यक उपयोग रोकना आवश्यक है, क्योंकि मानव पशु और पर्यावरण का स्वास्थ्य आपस में जुड़ा हुआ है। औषधियों एवं एंटीमाइक्रोबियल अपशिष्ट का सुरक्षित निस्तारण भी पर्यावरण में प्रतिरोधी सूक्ष्मजीवों के प्रसार को रोकने के लिए जरूरी है।
फार्मासिस्ट फेडरेशन की आमजन से अपील
1. चिकित्सक की सलाह और वैध नुस्खे के बिना एंटीबायोटिक का सेवन न करें।
2. सर्दी-जुकाम, खांसी एवं वायरल बुखार में स्वयं एंटीबायोटिक न लें।
3. चिकित्सक द्वारा निर्धारित खुराक और उपचार अवधि का पालन करें।
4. बची हुई एंटीबायोटिक दवाओं का दोबारा उपयोग या दूसरों के साथ साझा न करें।
5. नियमित रूप से साबुन से हाथ धोएं तथा व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्वच्छता बनाए रखें।
6. बच्चों और वयस्कों का आवश्यक टीकाकरण समय से कराएं।
7. पशुओं में एंटीबायोटिक का उपयोग केवल पशु चिकित्सक की सलाह पर करें।
8. दवाओं एवं मेडिकल अपशिष्ट का उचित निस्तारण करें।
फार्मासिस्ट फेडरेशन के महामंत्री अशोक कुमार ने कहा मानव स्वास्थ्य, पशु स्वास्थ्य और पर्यावरण एक-दूसरे से जुड़े हैं। इसलिए AMR की चुनौती से निपटने के लिए One Health दृष्टिकोण अपनाना होगा। इसमें चिकित्सकों फार्मासिस्टों पशु चिकित्सकों नर्सिंग एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के साथ आम नागरिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। फार्मासिस्ट फेडरेशन की साइंटिफिक कमेटी के चेयरमैन प्रोफेसर हरलोकेश ने बताया फेडरेशन द्वारा AMR विषय पर विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रम, जागरूकता गतिविधियां एवं वेबिनार आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य फार्मेसी विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों और आमजन को एंटीमाइक्रोबियल दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग तथा संक्रमण की रोकथाम के प्रति जागरूक करना है।सुनील ने कहा आज यदि हम एंटीबायोटिक का दुरुपयोग रोकेंगे स्वच्छता अपनाएंगे और संक्रमण की रोकथाम को अपनी आदत बनाएंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रभावी दवाओं को सुरक्षित रख सकेंगे। दवाओं को प्रभावी बनाए रखना केवल सरकार या स्वास्थ्यकर्मियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है। आइए स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए AMR के विरुद्ध मिलकर कदम बढ़ाएं।







हुज़ैफ़ा अबरार November 15 2026 0 1057
लेख विभाग November 15 2026 0 854
हुज़ैफ़ा अबरार November 16 2026 0 840
हुज़ैफ़ा अबरार November 15 2026 0 728
हुज़ैफ़ा अबरार November 19 2026 0 602
हुज़ैफ़ा अबरार November 19 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार November 19 2026 0 525
हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2026 0 2072
विशेष संवाददाता November 08 2026 0 1358
लेख विभाग November 09 2026 0 1351
हुज़ैफ़ा अबरार November 07 2026 0 1323
सौंदर्या राय November 12 2026 0 1155
हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2026 0 1092
हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2026 0 1078
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 11389
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 7770
एस. के. राणा February 01 2026 0 7413
एस. के. राणा January 20 2026 0 7084
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 6706
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 6370
एस. के. राणा January 13 2026 0 5915
सौंदर्य
सौंदर्या राय March 05 2022 0 35482
सौंदर्या राय February 26 2022 0 43300
सौंदर्या राय February 25 2022 0 79750
सौंदर्या राय February 08 2022 0 34411
admin January 15 2022 0 36289
सौंदर्या राय September 02 2021 0 62187
डॉ पुनीत गुप्ता ने बेरियाट्रिक सर्जरी करके नया आयाम स्थापित किया है। वह पहले भी इस तरह की कई बेरिएट्
कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें। मास्क लगाएं, दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें और बा
वन विभाग के रेंजर अहमद कमाल सिददीकी का कहना है कि चमगादड़ शेडयूल प्राणी है। इसलिए इस पर नजर रखी जा रह
लखनऊ को 3506 रोगियों को गोद लिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसके लिए 120 संस्थाओं को चिन्ह
केजीएमयू में अब प्रसूताओं को पंजीकरण और प्रोसीजर जैसे शुल्क से छूट मिलेगी। इसके साथ ही उनको ब्लड मै
अगर आप कोरोना संक्रमित थे और आपकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है फिर भी लक्षण बने हुए हैं तो सावधान हो जाना
डॉक्टर मयंक सोमानी ने बताया, "कोरोना के खिलाफ निर्णायक जंग में वैक्सीन ही एक मात्र अचूक हथियार है। स
यहाँ, ईसीजी और एक्स-रे सहित 165 नैदानिक सेवाएं और विभिन्न बीमारियों के लिए 170 से अधिक दवाएं नि:शुल्
दुनियाभर में कोरोनावायरस के अलग-अलग वैरिएंट्स ने तबाही मचाना जारी रखा है। ज्यादातर देशों में फिलहाल
दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत सभी प्रकार की अक्षमताओं को कवर करते दिव्यांग बच्चों (0-6 वर्ष

COMMENTS