










































Scientific Discussion on Obesity and Micronutrient Deficiency at Lohia Institute
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग द्वारा मोटापा एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता एवं रोगी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैरिएट्रिक सर्जरी के लाभों को रोगियों के अनुभवों एवं वैज्ञानिक परिचर्चा के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। गोरखपुर निवासी श्री सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने एक वर्ष में 25 किलोग्राम वजन कम किया। इसके परिणामस्वरूप उनकी चलने-फिरने की क्षमता में सुधार हुआ, वे व्हीलचेयर पर निर्भरता से मुक्त हुए तथा उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की दवाइयां भी बंद हो गईं। लखनऊ निवासी गुलाटी ने बताया दो वर्षों में 60 किलोग्राम से अधिक वजन कम करने से उनके समग्र स्वास्थ्य मानसिक एवं भावनात्मक स्थिति तथा दैनिक जीवनशैली में उल्लेखनीय सुधार हुआ।
कानपुर निवासी श्रीमती अंजू ने बताया बैरिएट्रिक सर्जरी के बाद मोटापे से संबंधित उनकी बार-बार होने वाली दर्दनाक हर्निया की समस्या में काफी राहत मिली।रोगियों के साथ हुए संवाद में मोटापे से जुड़ी विभिन्न जटिलताओं उपचार के विकल्पों सर्जरी के बाद पोषण नियमित फॉलो-अप एवं दीर्घकालिक जीवनशैली में सुधार के महत्व पर प्रकाश डाला गया। रोगियों एवं उनके परिजनों ने मोटापे के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु जागरूकता दूत (Awareness Ambassadors) बनने की इच्छा भी व्यक्त की। संस्थान के निदेशक प्रो. सी. एम. सिंह ने बैरिएट्रिक सर्जरी के बाद प्राप्त उत्साहजनक परिणामों एवं रोगियों की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि संस्थान में अत्याधुनिक रोबोटिक बैरिएट्रिक सर्जरी की सुविधा ने रोगियों को प्रदान की जा रही चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद सिंह, अधिष्ठाता प्रो. राजन भटनागर एवं कार्यकारी कुलसचिव सुब्रत चंद्रा ने संस्थान की विशिष्ट रोगी-केंद्रित चिकित्सा सेवाओं तथा दीर्घकालिक फॉलो-अप व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। डॉ. भुवन तिवारी ने अत्यधिक मोटापे से संबंधित हृदय संबंधी जटिलताओं एवं मेटाबॉलिक सिंड्रोम के बारे में जानकारी दी। डॉ. दीपक सिंह ने मोटापे से संबंधित तंत्रिका तंत्र एवं मांसपेशियों और हड्डियों की जटिलताओं पर चर्चा की। इनमें गंभीर पीठ दर्द गठिया एवं चलने-फिरने में होने वाली कठिनाइयां प्रमुख हैं। डॉ. एस. एस. नाथ ने मोटापे से संबंधित श्वसन संबंधी जटिलताओं तथा एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर के दौरान आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला। डॉ. आकाश अग्रवाल ने बताया कि मोटापा कई प्रकार के कैंसर के लिए एक स्वतंत्र जोखिम कारक है।
सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं बैरिएट्रिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. अंशुमान पांडेय ने वजन कम करने वाली सर्जरी के दीर्घकालिक लाभों पर प्रकाश डाला। विभाग के 100 से अधिक रोगियों के हालिया समूह के परिणाम साझा करते हुए उन्होंने बताया सर्जरी के बाद 70.6% रोगियों में टाइप-2 मधुमेह में रिमिशन, 62.1% में उच्च रक्तचाप में सुधार तथा 72.7% रोगियों में ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया का समाधान देखा गया। साथ ही रोगियों के जीवन की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के संकाय सदस्यों चिकित्सकों स्वास्थ्यकर्मियों रोगियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रोगियों द्वारा साझा किए गए प्रेरणादायक अनुभवों ने मोटापे के समग्र प्रबंधन, बहुविषयक चिकित्सा पद्धति एवं नियमित दीर्घकालिक फॉलो-अप के महत्व को पुनः स्थापित किया।







हुज़ैफ़ा अबरार November 15 2026 0 1057
लेख विभाग November 15 2026 0 854
हुज़ैफ़ा अबरार November 16 2026 0 840
हुज़ैफ़ा अबरार November 15 2026 0 728
हुज़ैफ़ा अबरार November 19 2026 0 602
हुज़ैफ़ा अबरार November 19 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार November 19 2026 0 525
हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2026 0 2072
विशेष संवाददाता November 08 2026 0 1358
लेख विभाग November 09 2026 0 1351
हुज़ैफ़ा अबरार November 07 2026 0 1323
सौंदर्या राय November 12 2026 0 1155
हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2026 0 1092
हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2026 0 1078
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 11389
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 7770
एस. के. राणा February 01 2026 0 7413
एस. के. राणा January 20 2026 0 7084
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 6706
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 6370
एस. के. राणा January 13 2026 0 5915
सौंदर्य
सौंदर्या राय March 05 2022 0 35482
सौंदर्या राय February 26 2022 0 43300
सौंदर्या राय February 25 2022 0 79750
सौंदर्या राय February 08 2022 0 34411
admin January 15 2022 0 36289
सौंदर्या राय September 02 2021 0 62187
सीएसजेएमयू के फार्मेसी विभाग में डीफार्मा, बीफार्मा लेट्रल इंट्री, बीफार्मा, एमफार्मा (फार्मास्युटिक
महिलाएं अपने दोस्तों से ज्यादा भावनात्मक और निजी विषयों पर बात करने के लिए उत्सुक रहती हैं। वहीं पुर
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 39 बच्चे कोरोना संक्रमित मिले है। बच्चों को जरूरी दवाई और अन्य सा
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते कहा कि जिन लोगों ने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है, वह रविवार स
अरोड़ा ने कहा कि कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच अंतराल को 4-6 हफ्ते से बढ़ाकर 12-16 हफ्ते करने का फै
उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन अस्पतालों में दवा की सप्लाई ढंग से नहीं कर पा रहा है जिसका खामि
सुरक्षित और तर्कसंगत प्रिस्क्रिप्शन लेखन पद्धतियों के प्रमुख पहलुओं पर प्रकाश डाला। एक व्यापक और इंट
इस तेल में सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा प्रदान करने वाला विटामिन डी भी मौजूद होता है। नारियल क
ब्रजेश पाठक ने कहा मैं हिंदुजा ग्रुप का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने देश के स्तर पर यह मह
एम्स ने नए और अनुवर्ती मामलों के ओपीडी पंजीकरण के लिए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अकाउंट आईडी के उपयोग क

COMMENTS