देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

डीएम लखनऊ ने किया बच्चों के टीकाकरण अभियान का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते कहा कि जिन लोगों ने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है, वह रविवार से अधिक संख्या में पहुंचकर अपना और अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएं।

हुज़ैफ़ा अबरार
January 08 2022 Updated: January 08 2022 23:26
0 31063
डीएम लखनऊ ने किया बच्चों के टीकाकरण अभियान का निरीक्षण वैक्सीन सेंटर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश

लखनऊ। राजधानी में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहें हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के टीकाकरण में तेजी लाने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के मद्देनजर शनिवार को लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश बच्चों के टीकाकरण अभियान का कई केंद्रों पर जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही साथ स्कूलों में भी बच्चों के टीकाकरण की व्यवस्था होनी चाहिए।

डीएम अचानक सेंट फ्रांसिस, कैथेड्रल व लामार्ट गर्ल्स स्थित टीकाकरण केंद्र पहुंचे और वहां टीकाकरण की  व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। टीकाकरण कराने आए हुए बच्चों से संवाद भी किया। उन्होंने टीकाकरण कराने  वाले बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया। 

डीएम ने कहा कि जनपद में कुल 357 साइट्स पर टीकाकरण चल रहा है। हॉस्पिटलों व स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ स्कूलों में भी बच्चों के टीकाकरण के कैम्प लगाए जाने चाहिए। टीकाकरण को और गति प्रदान करने के उद्देश्य से रविवार को भी अब टीके लगाए जाएंगे। 

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते कहा कि जिन लोगों ने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है, वह रविवार से अधिक संख्या में पहुंचकर अपना और अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएं।

वैक्सीन सेंटरों पर लोगों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएंः जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कड़े निर्देश दिए गए कि किसी को भी वैक्सिनेशन के सम्बंध में कोई भी असुविधा न होने पाए। सभी केंद्रों पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था और खुले स्थानों पर टेंट आदि लगाकर शेड की व्यवस्था कराना सुनिश्चित कराया जाए। पोर्टेबल मशीनों द्वारा निरंतर सेनिटाइज़ेशन किया जाए। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग व कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन होते हुए वैक्सिनेशन कराना सुनिश्चित किया जाए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

स्टडी में हुआ खुलासा, युवाओं में तेजी से बढ़ रहे हैं ये 7 प्रकार के कैंसर

स्टडी में हुआ खुलासा, युवाओं में तेजी से बढ़ रहे हैं ये 7 प्रकार के कैंसर

श्वेता सिंह September 07 2022 28462

शोधकर्ताओं द्वारा बताया गया है कि कैंसर 1990 के बाद से विश्व स्तर पर नाटकीय रूप से बढ़ गया है। हैरान

नर्सिंग संवर्ग की लंबित मांगों को लेकर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिले अशोक कुमार

नर्सिंग संवर्ग की लंबित मांगों को लेकर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिले अशोक कुमार

हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 1050

स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सेज की रीढ़ जैसी भूमिका की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि सरकार कर्मचारियों

 डॉ. राम मनोहर लोहिया के नए परिसर में 1010 बेडेड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनेगा

डॉ. राम मनोहर लोहिया के नए परिसर में 1010 बेडेड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनेगा

हुज़ैफ़ा अबरार May 19 2026 2583

स्वस्थ उत्तर प्रदेश की दिशा में बड़ा कदम:  डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में 1010 ब

सिर में खुजली से हैं परेशान, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

सिर में खुजली से हैं परेशान, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

आरती तिवारी September 18 2022 31018

आज के समय में कई लोग सिर की खुजली की समस्या से परेशान रहते हैं। सिर में खुजली होने की वजह डैंड्रफ, ग

डेंगू से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार तैयार

डेंगू से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार तैयार

आरती तिवारी September 26 2022 38163

राजधानी में बढ़ते डेंगू के मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार एक बार फिर से लोगों के साथ मिलकर रोकथाम

वजन घटाने के साथ रूप निखारने में भी असरदार है चुकंदर

वजन घटाने के साथ रूप निखारने में भी असरदार है चुकंदर

श्वेता सिंह October 11 2022 35695

चुकंदर में आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जिस कारण यह शरीर को स्वस्थ

मिक्सोपैथी के खिलाफ 13 व 14 फरवरी को IMA लखनऊ आयोजित करेगा रिले हंगर स्ट्राइक।

मिक्सोपैथी के खिलाफ 13 व 14 फरवरी को IMA लखनऊ आयोजित करेगा रिले हंगर स्ट्राइक।

रंजीव ठाकुर February 13 2021 31362

सभी चिकित्सा पद्धतियों जैसे आयुर्वेद, सिद्धा, यूनानी, होम्योपैथी का इलाज का अपना तरीका है। एक पद्धति

इन्सेफेलाइटिस की तरह संचारी रोगों को भी खत्म कर देंगेः योगी

इन्सेफेलाइटिस की तरह संचारी रोगों को भी खत्म कर देंगेः योगी

आनंद सिंह April 03 2022 35656

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण एव दस्तक अभियान के 54 मोबाइल वाहनों को हरी झ

पाकिस्तान में बढ़े शुगर, बीपी और दिल की दवाओं के दाम

पाकिस्तान में बढ़े शुगर, बीपी और दिल की दवाओं के दाम

हे.जा.स. February 15 2023 35149

अचानक दवाएं महंगी होने से पाकिस्तान में हाहाकार मचा है। क्योंकि महंगी दवाओं को जमाखोरों ने स्टॉक कर

बलरामपुर में सात पैथोलॉजिस्ट तैनात

बलरामपुर में सात पैथोलॉजिस्ट तैनात

आरती तिवारी September 05 2023 41644

राजधानी लखनऊ के दो बड़ी सरकारी अस्पतालों समेत 19 सीएचसी पर बिना पैथोलॉजिस्ट के ही मरीजों के खून की ज

Login Panel