देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोवैक्सीन कोविड-19 के खिलाफ 77.8 प्रतिशत डेल्टा स्वरूप के खिलाफ 65.2 प्रतिशत प्रभावी।

आईसीएमआर और बीबीआईएल द्वारा विकसित कोवैक्सीन ने भारत के अब तक के सबसे बड़े तीसरे चरण के कोविड क्लिनिकल परीक्षणों में 77.8 प्रतिशत कुल प्रभावित दर्शाई है।

हे.जा.स.
July 04 2021 Updated: July 04 2021 04:39
0 29204
कोवैक्सीन कोविड-19 के खिलाफ 77.8 प्रतिशत डेल्टा स्वरूप के खिलाफ 65.2 प्रतिशत प्रभावी। प्रतीकात्मक

हैदराबाद (भाषा)। भारत बायोटेक की कोवैक्सीन कोविड-19 के लक्षण वाले मामलों के खिलाफ 77.8 प्रतिशत और नये डेल्टा स्वरूप के खिलाफ 65.2 प्रतिशत प्रभावी है।

कंपनी ने शनिवार को बताया कि उसने तीसरे चरण के परीक्षणों में कोवैक्सीन की क्षमता का अंतिम आकलन पूरा कर लिया है।

प्रभावकारिता का आकलन दर्शाता है कि कोवैक्सीन गंभीर लक्षण संबंधी कोविड-19 मामलों के खिलाफ 93.4 प्रतिशत प्रभावी है जबकि सुरक्षा विश्लेषण दिखाते हैं कि सामने आईं प्रतिकूल घटनाएं बिलकुल वैसी ही थीं जैसी प्रयोगों में दी जाने वाली अहानिकारक दवाओं (प्लेसीबो) को देने पर देखने को मिलती हैं जहां 12 प्रतिशत प्रतिभागियों में आम दुष्प्रभाव देखने को मिले और 0.5 प्रतिशत से भी कम लोगों में गंभीर दुष्प्रभाव दिखे।

शहर स्थित टीका निर्माता की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रभाव संबंधी आंकड़ों में सामने आया कि बिना लक्षण वाले कोविड-19 के खिलाफ यह 63.6 प्रतिशत सुरक्षा देता है।

टीके के तीसरे चरण के क्लिनिकल परीक्षण भारत के 25 स्थानों पर किए गए जिनमें दूसरी खुराक लेने के कम से कम दो सप्ताह बाद सामने आए 130 लाक्षणिक कोविड-19 मामलों का स्थिति आधारित विश्लेषण किया गया।

यह टीका भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और पुणे की राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है।

भारत बायोटेक के प्रमुख एवं प्रबंध निदेशक कृष्णा एला ने कहा, “ भारत में अब तक के सबसे बड़े कोविड टीकों के परीक्षण के परिणामस्वरूप कोवैक्सीन की सफल सुरक्षा और प्रभावोत्पादकता संबंधी सूचनाएं भारत एवं विकासशील देशों की नवोन्मेष और नये उत्पाद विकास के प्रति ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को स्थापित करती हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हमें यह कहते हुए गर्व है कि भारत का नवोन्मेष अब वैश्विक आबादी को सुरक्षित करने के लिए उपलब्ध होगा।’’

आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रभावी सार्वजनिक निजी साझेदारी (पीपीपी) के तहत आईसीएमआर और बीबीआईएल द्वारा विकसित कोवैक्सीन ने भारत के अब तक के सबसे बड़े तीसरे चरण के कोविड क्लिनिकल परीक्षणों में 77.8 प्रतिशत कुल प्रभावित दर्शाई है।”

उन्होंने कहा कि कोवैक्सीन न सिर्फ भारतीय नागरिकों को लाभ देगी बल्कि घातक सार्स-सीओवी-2 वायरस के खिलाफ वैश्विक समुदाय को भी सुरक्षित करेगी।

भार्गव ने कहा, “मुझे यह देखकर भी प्रसन्नता है कि कोवैक्सीन सार्स-सीओवी-2 के सभी स्वरूपों के खिलाफ अच्छे से काम करता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

देश में एक बार फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले 2,468 नए मामले सामने आए

देश में एक बार फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले 2,468 नए मामले सामने आए

एस. के. राणा October 06 2022 24243

बुधवार सुबह आठ बजे जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से देश में 17 और लोगों की मौत हो गयी है। इन 1

भविष्य में कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ सकते हैं: विशेषज्ञ

भविष्य में कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ सकते हैं: विशेषज्ञ

हे.जा.स. January 17 2022 32949

वैज्ञानिकों का कहना है कि ओमिक्रॉन का तेजी से फैलना इस बात का संकेत है कि आगे भी कोरोना के नए वैरिएं

देश में कोविड-19 के 11,649 नए मामले, 90 लोगों की मौत। 

देश में कोविड-19 के 11,649 नए मामले, 90 लोगों की मौत। 

हे.जा.स. February 15 2021 29858

देश में कुल 1,06,21,220 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर

डीएनए सीक्वेंसिंग से एक लाख साल पुरानी वंशावली बनाई गई

डीएनए सीक्वेंसिंग से एक लाख साल पुरानी वंशावली बनाई गई

हे.जा.स. February 26 2022 36718

एक लाख साल पुरानी वंशावली बनाने में मिली सफलता के बाद यह पता किया जा सकेगा कि हमारे पूर्वज कब और कहा

आमगढ़ के जिला जेल में 10 कैदी HIV पॉजिटिव

आमगढ़ के जिला जेल में 10 कैदी HIV पॉजिटिव

आरती तिवारी September 23 2022 34508

आजमगढ़ जिला कारागार में 10 कैदियों के HIV संक्रमित पाए जाने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। ये सभी कैदी ज

मेरठ मेडिकल कॉलेज उधार मांग रहा दवाएं, मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन मौन

मेरठ मेडिकल कॉलेज उधार मांग रहा दवाएं, मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन मौन

विशेष संवाददाता July 29 2022 19393

उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन अस्पतालों में दवा की सप्लाई ढंग से नहीं कर पा रहा है जिसका खामि

होम्योपेथी में है पोस्ट कोविड समस्याओं के समाधान की दवाइयाँ।

होम्योपेथी में है पोस्ट कोविड समस्याओं के समाधान की दवाइयाँ।

हुज़ैफ़ा अबरार May 24 2021 29730

पोस्ट कोविड स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान में होम्योपैथिक औषधियाँ महत्त्वपूर्ण भमिका निभा सकती हैं। क

आज से महंगी हो जाएँगी आम दिनचर्या में काम आने वाली दवाइयाँ 

आज से महंगी हो जाएँगी आम दिनचर्या में काम आने वाली दवाइयाँ 

विशेष संवाददाता April 01 2022 36460

एंटीबायोटिक्स, सर्दी-खांसी की दवाएं, एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स, कान-नाक और गले की दवाएं, एंटीसेप्टिक्स

कोविड से रिकॉर्ड  मौतें, संक्रमण के नये मामले चार लाख से ऊपर। 

कोविड से रिकॉर्ड  मौतें, संक्रमण के नये मामले चार लाख से ऊपर। 

एस. के. राणा May 08 2021 24689

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों की मौत अन्य गंभीर बीमारियों के कारण हुई है।

दिल्ली में तैयार हो रहे हैं 11 अस्पताल: सिसोदिया

दिल्ली में तैयार हो रहे हैं 11 अस्पताल: सिसोदिया

विशेष संवाददाता September 21 2022 29587

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ऐलान किया है कि जल्द ही दिल्लीवासियों को 11 नए अस्पताल मिलेंगे। वहीं सि

Login Panel