देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

एलोपैथिक के साथ आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की जरूरत: डॉ. सूर्यकांत

हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते करना, खाने में चीनी की जगह गुड़, मैदे की जगह मोटा आटा, मोटा अनाज, सफेद नमक की जगह सेंधा नमक का प्रयोग करना होगा।

हुज़ैफ़ा अबरार
July 04 2021 Updated: July 04 2021 04:24
0 25875
एलोपैथिक के साथ आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की जरूरत: डॉ. सूर्यकांत उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय वेबीनार।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ के तत्वावधान में राष्ट्रीय वेबीनार आयोजित किया गया। वेबीनार में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष पल्मोनरी विभाग डॉ. सूर्यकांत ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए हमें, सोशल वैक्सीन, इम्युनिटीवैक्सीन एवं बायोलॉजिकल वैक्सीन लेना होगा। जो योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुर्वेदयुक्त जीवन शैली तथा एलोपैथी के सहयोग से संभव है। 

डा. सूर्यकान्त ने बताया हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते करना, खाने में चीनी की जगह गुड़, मैदे की जगह मोटा आटा, मोटा अनाज, सफेद नमक की जगह सेंधा नमक का प्रयोग करना होगा। यदि भारतीयों ने थोड़ी सतर्कता अपनाई तो भारत में तीसरी लहर नहीं आ सकती है। बच्चे कोरोना से बचे रहेंगे कारण है कि इनमें Ace रिसेप्टर्स ही नहीं होते हैं। 

केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय भारत सरकार के पूर्व निदेशक डॉक्टर बी.टी. चिदानंद मूर्ति ने कहा कि ठहाका लगाकर हंसने से इम्युनिटी पावर बढ़ती है। खाने में हरी सब्जियों, मौसम के फलों का सेवन करना चाहिए। आधा नींबू रस +3 चम्मच शहद +300 मिली. ताजे पानी में मिक्स कर दिन में 4से 6 बार पीना चाहिए। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक के निर्देशन में प्रशिक्षण उपरांत जलनेति क्रिया, कुंजल क्रिया,बस्ति क्रिया, चेहरे की लोकल स्टीम, फुल स्टीम बाथ, सूर्य किरण चिकित्सा मॉर्निंग वॉक तथा योगाभ्यास से कोरोना जैसे महामारी से बचा जा सकता है।

बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ के सीनियर कंसलटेंट डा. नरेंद्र देव ने बताया कि आने वाले समय में डेल्टा प्लस वायरस से लोगों को खतरा अधिक है क्योंकि यह वायरस स्पाइस प्रोटीन का बना होता है जो काफी खतरनाक एवं जानलेवा है, इससे बचाव के लिए सरकार द्वारा निर्धारित कोरोना संबंधी प्रोटोकॉल का अनुपालन करना चाहिए साथ ही साथ नियमित व्यायाम योगासन, प्राणायाम, ध्यान करना चाहिए।आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सक से तुरंत परामर्श लेना चाहिए, लापरवाही जीवन के लिए खतरा बन सकता है। 

बलरामपुर चिकित्सालय के योग विशेषज्ञ डॉ. नंदलाल जिज्ञासु ने बताया कि एलोपैथी के साथ-साथ सरकार को योग- प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुर्वेद को भी बढ़ावा देना जाना चाहिए तथा इस विधा के चिकित्सकों को अधिक से अधिक अनुसंधान करना चाहिए। 

वेबीनार में भारत के कई राज्यों से चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया जिसमे डा. एस.एल.यादव, डा. दिनेश कुमार मौर्य, डा. राम किशोर, आचार्य विपिन पथिक, योगाचार्य सोनाली धनवानी, डॉ. एल.बी रॉय, डॉ विनोद कुमार , डॉ. रघुवीर श्रीवास्तव, डा. आनंद कुमार गुप्ता, डा. विजय लक्ष्मी जायसवाल, डा.विनोद कश्यप डा नीरजा आदि प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

चेहरे की झाइयाँ और झुर्रियों को हटाने का घरेलू उपाय।

चेहरे की झाइयाँ और झुर्रियों को हटाने का घरेलू उपाय।

सौंदर्या राय September 24 2021 39208

मलाई और नींबू के प्रयोग से स्किन का ग्लो बढ़ने के साथ झाइयों की समस्या खत्म होती है, साथ ही चेहरे का

घर बैठे कराएं कोरोना की जांच, शुल्क हुआ तय

घर बैठे कराएं कोरोना की जांच, शुल्क हुआ तय

admin December 30 2022 29836

अब प्राइवेट लैब संचालक घर से सैंपल लेकर आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए अधिकतम 900 रुपये ले सकेंगे।

एस्ट्राजेनेका ने कोविड-19 टीके पर पेश किया स्पष्टीकरण।  

एस्ट्राजेनेका ने कोविड-19 टीके पर पेश किया स्पष्टीकरण।  

हे.जा.स. March 15 2021 25396

नॉर्वे में टीकाकरण के बाद खून के थक्के जमने (थ्रोम्बोटिक) संबंधी रिपोर्ट सामने आने के बाद ‘एस्ट्राजे

अब एसजीपीजीआई में हो सकेगा चेहरे की जटिल चोट व विकृतियों का अत्याधुनिक उपचार

अब एसजीपीजीआई में हो सकेगा चेहरे की जटिल चोट व विकृतियों का अत्याधुनिक उपचार

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 651

रोगी को पूर्व में हुए गंभीर चेहरे की चोट के कारण नेत्रगुहा की हड्डी की जटिल विकृति हो गई थी, जिसके क

कानपुर में डेंगू ने मचाया हाहाकार, 500 के पार हुए मरीज

कानपुर में डेंगू ने मचाया हाहाकार, 500 के पार हुए मरीज

श्वेता सिंह November 08 2022 31381

मरीजों की भीड़ के चलते वार्ड फुल होते जा रहे हैं। रेफरल केस अभी भी आ रहे हैं। उर्सला अस्पताल की ओर

रूट कैनाल और दांत लगवाने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर

रूट कैनाल और दांत लगवाने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर

आरती तिवारी September 07 2023 43580

दांत का कीड़ा लगने के बाद लगने के बाद रूट कैनाल ट्रीटमेंट करवाने, दांत के ऊपर कैप लगवाने तथा नए दांत

इंडोनेशिया में कोरोना कहर: एक दिन में 54 हजार से ज्यादा नए केस, एशिया का नया हब। 

इंडोनेशिया में कोरोना कहर: एक दिन में 54 हजार से ज्यादा नए केस, एशिया का नया हब। 

हे.जा.स. July 16 2021 22587

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता की एक करोड़ से ज्यादा आबादी में से आधी आबादी कोरोना संक्रमित हो सकती ह

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस में मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों को भरने की परीक्षा की तिथि को बढ़ाया गया

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस में मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों को भरने की परीक्षा की तिथि को बढ़ाया गया

जीतेंद्र कुमार November 23 2022 24743

राज्य सरकार ने पदों की संख्या को बढ़ाकर 1765 कर दिया था। अब एक बार फिर परीक्षा की तिथि को बढ़ाया गया

फाइलेरिया सपोर्ट ग्रुप को रुग्णता प्रबंधन व दिव्यांगता पर किया प्रशिक्षित

फाइलेरिया सपोर्ट ग्रुप को रुग्णता प्रबंधन व दिव्यांगता पर किया प्रशिक्षित

रंजीव ठाकुर July 14 2022 36791

स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) संस्था ने मंगलवार को जिले के

भ्रांतियों को दूर कर बचाएं कैंसर मरीजों का जीवन: संगीता

भ्रांतियों को दूर कर बचाएं कैंसर मरीजों का जीवन: संगीता

हुज़ैफ़ा अबरार February 09 2023 22104

आज भी कैंसर को लेकर कई तरह की भ्रांतियां मौजूद हैं, जिन्हें दूर करना बहुत जरूरी है। लक्षण नजर आने पर

Login Panel