देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में नौ साल बाद मिला पोलियो संक्रमित एक व्यक्ति

स्वास्थ्य संस्था सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक देश में आखिरी बार पोलियो का कोई मामला 2013 में सामने आया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उस इलाके के स्वास्थ्यकर्मियों से कहा है कि वे इस तलाश में लग जाएं कि कहीं वहां और मामले तो नहीं हैं।

हे.जा.स.
July 23 2022 Updated: July 23 2022 23:38
0 45085
अमेरिका में नौ साल बाद मिला पोलियो संक्रमित एक व्यक्ति प्रतीकात्मक चित्र

न्यूयॉर्क (dw news)। यहाँ  के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मैनहैटन से करीब 48 किलोमीटर दूर रॉकलैंड काउंटी में एक व्यक्ति पोलियो से संक्रमित पाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि यह मामला "पोलियो का ओरल टीका ले चुके एक व्यक्ति से संक्रमण की चेन का मामला लग रहा है।"


अमेरिका (US) में ओरल टीका (opv) 2000 में ही बंद कर दिया गया था। विभाग ने आगे कहा कि  यह इस बात का संकेत है कि वायरस (virus) अमेरिका से बाहर किसी जगह से आया होगा जहां यह टीका दिया जाता है, क्योंकि निष्क्रिय किए हुए टीकों से वायरस की पुरानी नस्लें नहीं निकल सकती हैं।"


स्वास्थ्य संस्था सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (Centers for Disease Control and Prevention) के मुताबिक देश में आखिरी बार पोलियो का कोई मामला 2013 में सामने आया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उस इलाके के स्वास्थ्यकर्मियों से कहा है कि वे इस तलाश में लग जाएं कि कहीं वहां और मामले तो नहीं हैं।


कभी घातक थी बीमारी
अधिकारियों ने उस इलाके में रहने वालों को भी कहा है कि वहां अगर कोई ऐसा है जिसने टीका नहीं लिया है तो वो ले ले। पोलियो (Polio) अशक्त कर देने वाली एक ऐसी बीमारी है जो जानलेवा (fatal) भी साबित हो सकती है। यह मुख्य रूप से पांच साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करती है।


1998 तक पोलियो 125 देशों में एंडेमिक था। उस साल पूरी दुनिया में इसके 3,50,000 मामले सामने आए थें। हाल के दशकों में इसे जड़ से मिटाने के लिए एक बड़ी वैश्विक कोशिश की गई है जो काफी सफल भी हुई है। पूरी दुनिया में पोलियो के मामले अब 99 प्रतिशत घट चुके हैं।


अमेरिका में वैक्सीन के विकसित किए जाने के बाद 1950 और 1960 के दशकों में पोलियो के मामलों में नाटकीय गिरावट आई। देश में आखिरी बार प्राकृतिक रूप से होने वाले पोलियो संक्रमण (polio infection) के मामले 1979 में सामने आए थे।


ओरल टीका का निष्क्रिय वायरस (inactivated virus) अंतड़ियों में फैलता है और मल से संक्रमित पानी के जरिए दूसरों को संक्रमित कर सकता है। इससे टीका ले चुके बच्चे को तो संक्रमण नहीं होगा लेकिन कम सफाई और कम टीकाकरण वाले इलाकों में दूसरे लोगों को हो सकता है।


प्राकृतिक रूप से फैलने वाला पोलियो वायरस (polio virus) अब सिर्फ अफगानिस्तान और पाकिस्तान में मौजूद है। यह वाली नस्ल उस वायरस से कमजोर है लेकिन जिन बच्चों ने टीका ना लिया उनमें इसकी वजह से गंभीर बीमारी और लकवा भी हो सकता है।


पिछले महीने विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) और ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया था कि वैक्सीन से निकला एक तरह का पोलियो वायरस लंदन में सीवेज के सैंपलों में मिला है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पेट स्कैन का पहला ट्रायल रहा सफल

पेट स्कैन का पहला ट्रायल रहा सफल

आरती तिवारी July 18 2023 41699

कैंसर मरीजों को समय पर जांच और इलाज में सहायक पेट स्कैन मशीन को शुरू करने के लिए केजीएमयू लगातार प्र

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग से आई राहत भरी खबर

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग से आई राहत भरी खबर

विशेष संवाददाता October 25 2022 28153

हर दिन बढ़ते डेंगू के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी हैं। ऐसे में मौसम में हो रहे बदलाव

अधोमानक दवा सप्लाई को लेकर उपमुख्यमंत्री संजीदा, जांच के साथ विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी

अधोमानक दवा सप्लाई को लेकर उपमुख्यमंत्री संजीदा, जांच के साथ विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी

रंजीव ठाकुर August 28 2022 22373

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की नकेल कसते हुए सख्त सन्देश दिया है। प्रदेश

ओमिक्रोन के खिलाफ आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा प्रभावी समाधान: गुरू मनीष

ओमिक्रोन के खिलाफ आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा प्रभावी समाधान: गुरू मनीष

हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2022 104087

आयुर्वेद एवं मैडिटेशन गुरु तथा शुद्धि आयुर्वेद के संस्थापक, गुरू मनीष  ने कहा कि आयुर्वेद और प्राकृत

जायडस कैडिला ने कोविड-19 वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी के लिए आवेदन किया।

जायडस कैडिला ने कोविड-19 वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी के लिए आवेदन किया।

हे.जा.स. July 01 2021 39180

जायडस कैडिला ने एक बयान में कहा, ‘‘कंपनी ने जायकोव-डी के लिए डीसीजीआई के कार्यालय में ईयूए के लिए आव

समाज के बदले नज़रिये का दर्द छलका, बोले डॉ सिंह दबाव में हैं चिकित्सक

समाज के बदले नज़रिये का दर्द छलका, बोले डॉ सिंह दबाव में हैं चिकित्सक

आनंद सिंह April 08 2022 39906

डा. सिंह ने कहा कि आज का इलाज महंगा इसलिए हो गया क्योंकि अब जांच और इलाज महंगे हो गए। मशीनें महंगी आ

कानपुर में डेंगू रोगियों के डेडिकेटेड हॉस्पिटल में एक भी रोगी एडमिट नहीं

कानपुर में डेंगू रोगियों के डेडिकेटेड हॉस्पिटल में एक भी रोगी एडमिट नहीं

श्वेता सिंह November 17 2022 45981

डेंगू के 14 रोगी उर्सला और 10 रोगी हैलट तथा 61 रोगी निजी अस्पतालों में हैं लेकिन जो डेंगू के लिए डेड

बाल यौन शोषण जर्मनी और यूरोपीय संघ में एक उपेक्षित अपराध, अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत

बाल यौन शोषण जर्मनी और यूरोपीय संघ में एक उपेक्षित अपराध, अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत

हे.जा.स. July 11 2022 34907

बाल यौन शोषण के आघात से पैनिक अटैक आ सकता है और दिल के दौरे के वजह से जिंदगी खत्म हो सकती है। शिकार

दुनिया की 25 फ़ीसदी महिलाएं अपने जीवनसाथी के हिंसा का शिकार

दुनिया की 25 फ़ीसदी महिलाएं अपने जीवनसाथी के हिंसा का शिकार

हे.जा.स. February 18 2022 41453

दुनिया में हर चार में से कम से कम एक महिला ने अपने जीवन में पार्टनर से हिंसा का अनुभव किया है। इस बा

कैलिफोर्निया में प्लेग फैलने की आंशका पर चूहों को ज़हर से मारने का निर्णय।

कैलिफोर्निया में प्लेग फैलने की आंशका पर चूहों को ज़हर से मारने का निर्णय।

हे.जा.स. December 20 2021 36128

पर्यावरण कार्यकर्ताओं की आपत्तियों के बावजूद इस योजना को स्वीकृति दी गई है। उनका मानना है कि इससे न

Login Panel