देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

दंत चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश सरकार करेगी बेहतर कार्य: ब्रजेश पाठक

मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ने सफल आयोजन के लिए संस्थान को बधाई देते हुए उम्मीद जाहिर की कि पहली बार लखनऊ में हो रहे इस आयोजन से संस्थान शिक्षकों और विद्यार्थियों को लाभ होगा। संस्थान के माध्यम से सभी को बेहतर सुविधाए मिलेगी। 

हुज़ैफ़ा अबरार
February 20 2023 Updated: February 20 2023 03:05
0 27872
दंत चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश सरकार करेगी बेहतर कार्य: ब्रजेश पाठक ऑर्थोडॉण्टिक सोसायटी के 26वें सम्मेलन का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया

लखनऊ। देश ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। इसमें उत्तर प्रदेश का योगदान अहम है। चिकित्सा जगत में सरदार पटेल इंस्टीट्यूट (Sardar Patel Institute) ने उच्च कोटि की चिकित्सा देकर अपना नाम और स्थान हासिल किया है। ऑर्थोडॉण्टिक सोसायटी के इस 26वें सम्मेलन के लिए लखनऊ और दंत चिकित्सा शिक्षा (Dental Education) के क्षेत्र में अपनी बेहतर भागीदारी देने वाले इस संस्थान को चुना जाना महत्वपूर्ण है। इस सम्मेलन में आए सुझावों के साथ प्रदेश सरकार भी बेहतर कार्य करेगी। यह बाते शनिवार को सरदार पटेल पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल एंड मेडिकल साइंसेज में चल रहे 26 वें इण्डियन ऑर्थोडॉण्टिक सोसायटी के नेशनल पीजी कन्वेंशन में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उद्घाटन करते हुए कही।

यहां 16 फरवरी से प्रारंभ इस सम्मेलन में देश-विदेश से दो हजार से अधिक छात्र-छात्राएं भाग लेकर दंत चिकित्सा की नयी तकनीकों और शोधपत्र (research papers) प्रस्तुत करने के तरीकों के साथ आपसी विमर्श कर रहे हैं।

मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) ने सफल आयोजन के लिए संस्थान को बधाई देते हुए उम्मीद जाहिर की कि पहली बार लखनऊ में हो रहे इस आयोजन से संस्थान शिक्षकों और विद्यार्थियों को लाभ होगा। संस्थान के माध्यम से सभी को बेहतर सुविधाए मिलेगी। 

विशिष्ट अतिथि विधायक और संस्थान के चेयरमैन अनुराग सिंह ने कहा कि 135 करोड़ में अभी केवल 35 फीसदी लोगों को ही दांतों का इलाज मिल पा रहा है। गरीबों तक दांतों का इलाज (treatment for teeth) कैसे पहुंचे इस पर भी यहां विचार कर अमल करना होगा। 

इससे पहले आयोजन अध्यक्ष डा.सुधीर कपूर ने अतिथियों का स्वागत किया और आईओएस अध्यक्ष बलविंदर सिंह ठक्कर, सचिव डा.संजय लाभ, संस्थान सचिव डा.स्नेहलता सिंह, प्राचार्य गौरव सिंह आदि ने अपने विचार रखे।

आयोजन में डा.संजय लाभ ने क्लिनिकल ऑर्थोडॉण्टिक्स में बायोमैकेनिक्स (Biomacionics in Clinical Orthodontics) विषय पर, डा.जयेश रहलकर ने डीप बाइट मैनेजमेण्ट, डा.मंजुनाथ रेडडी ने संरेखकों के साथ जटिल मामलों के उपचार और डा.अंकित सीकरी ने एक आर्थोडॉण्टिक्स की जिम्मेदारी के साथ भ्रम को दूर कर असलियत का सामना करने के बारे में बताया। 

डा.गौरव गुप्ता ने आर्थोडॉण्टिक अभ्यास शुरू करने और डा.आशीष गुप्ता ने एलाइनर्स के सम्बंध में बताया। इस अवसर पर शोघ के लिए डा. सीरब हुसैन, अभिनव क्नीनिकल पेपर के लिए डा. जयव्रत गुप्ता, क्नीनिकल पेपर के लिए डा. हरिप्रिया एस के साथ अन्य क्लिनिकल विषयों में डा. स्वाभिमान बेहरा व डा. धु्रव आहूजा को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डा. अबरार यूनुस, डा. के रंजन आर भटट व डा. रीतिका जोसेफ की टीम प्रथम रही।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

विश्व फेफड़ा दिवस; फेफड़ों पर हुआ वार तो खुल जाएगा बीमारियों का द्वार: डॉ सूर्यकान्त

विश्व फेफड़ा दिवस; फेफड़ों पर हुआ वार तो खुल जाएगा बीमारियों का द्वार: डॉ सूर्यकान्त

रंजीव ठाकुर September 25 2022 31483

फेफड़ों को पूरी तरह स्वस्थ रखने के बारे में जागरूकता के लिए हर साल 25 सितम्बर को विश्व फेफड़ा दिवस मना

जानिए गर्मियों में खीरा खाने के अद्भुत फायदे

जानिए गर्मियों में खीरा खाने के अद्भुत फायदे

लेख विभाग April 20 2023 34579

खीरे को मिनरल, विटामिन और इलेक्ट्रोलाइट्स का पावरहाउस कहा जाता है। खीरे की सबसे बड़ी खासियत ये है कि

कोविड टीकाकरण शिविर में 150 लोगों को लगा टीका।

कोविड टीकाकरण शिविर में 150 लोगों को लगा टीका।

हुज़ैफ़ा अबरार July 09 2021 25680

चाइल्डलाइन टीम इचवालिया गांव में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना टीका लगवाने के प्रति लगातार जागरूक करने

बच्चों में जल्दी किशोरावस्था तक पहुंचने की इच्छा पनप रही है: सर्वे

बच्चों में जल्दी किशोरावस्था तक पहुंचने की इच्छा पनप रही है: सर्वे

हे.जा.स. November 24 2022 35435

पहली बार इस तरह का सर्वे किया गया है, सर्वे में सामने आया कि बच्चों में जल्दी किशोरावस्था तक पहुंचने

AIMIM की तरफ़ से निःशुक्ल हेल्थ कैम्प का आयोजन

AIMIM की तरफ़ से निःशुक्ल हेल्थ कैम्प का आयोजन

आरती तिवारी October 21 2022 25748

एआईएमआईएम के जिला महासचिव हाजी सईद गौरी की तरफ से एक निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कस

चीन में कोरोना से 35 दिनों में 60 हजार मौतें !

चीन में कोरोना से 35 दिनों में 60 हजार मौतें !

हे.जा.स. January 15 2023 31929

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के चिकित्सा प्रशासन ब्यूरो के प्रमुख जिओ याहुई ने एक प्रेस कॉन्फ्रें

सरकार ने जरूरी दवाओं की लिस्ट से Rantac को किया बाहर, जानें इस दवा के साइड इफेक्ट

सरकार ने जरूरी दवाओं की लिस्ट से Rantac को किया बाहर, जानें इस दवा के साइड इफेक्ट

विशेष संवाददाता September 16 2022 39997

Rantac का उपयोग अपच, दिल में जलन और पेट में बहुत अधिक एसिड के कारण होने वाले अन्य लक्षणों के इलाज और

वाराणसी में 50 हजार लोगों को नहीं मिला आयुष्मान कार्ड

वाराणसी में 50 हजार लोगों को नहीं मिला आयुष्मान कार्ड

विशेष संवाददाता March 04 2023 28618

गोल्डन कार्ड का आवेदन करने वाले जिन लोगों को कार्ड नहीं मिल पाया है, उनकी समस्या के बारे में संबंधित

देश में बढ़ा ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

देश में बढ़ा ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

विशेष संवाददाता March 10 2023 29256

न्यूरोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. एम.वी. पद्मा श्रीवास्तव ने दावा किया है कि देश में हर 40 सेकंड में

ब्रिटेन की रॉयल नेवी के नाविक जहाज पर पीने के पानी में गलत रसायन डालने से कई बीमार 

ब्रिटेन की रॉयल नेवी के नाविक जहाज पर पीने के पानी में गलत रसायन डालने से कई बीमार 

हे.जा.स. February 05 2023 33320

रॉयल नेवी के एक प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए कहा,  जहाज में ताजे पानी की प्रणालियों में से एक के साथ

Login Panel