देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

ओमिक्रॉन संक्रमण पर प्रभावी नहीं हो रहा कोरोनारोधी टीका और बूस्टर डोज।

देश में हर दस संक्रमित में से नौ ऐसे लोग हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ली थीं, इसके बावजूद वे ओमिक्रॉन से संक्रमित हो गए।

एस. के. राणा
December 25 2021 Updated: December 25 2021 18:58
0 26353
ओमिक्रॉन संक्रमण पर प्रभावी नहीं हो रहा कोरोनारोधी टीका और बूस्टर डोज। प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron variant ) से होने वाले संक्रमण के खिलाफ वैक्सीन की दोनों डोज और बूस्टर डोज भी प्रभावी नहीं हो रहा है। देश में हर दस संक्रमित में से नौ ऐसे लोग हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ली थीं, इसके बावजूद वे ओमिक्रॉन (Omicron) से संक्रमित हो गए। इस प्रकार का अध्ययन केंद्र सरकार (central government) की तरफ से जारी किया गया है। विशेषज्ञों ने ओमिक्रॉन संक्रमण से और भी ज्यादा सजग होने की अपील की है।  

यह अध्ययन देश में 183 ओमिक्रॉन संक्रमितों पर किया गया। जिसमें सामने आया कि 10 में से नौ संक्रमित पूर्ण रूप से टीकाकरण करा चुके हैं। केंद्र का कहना है कि वैक्सीन इस नए खतरे के लिए पर्याप्त नहीं है। लोगों को सोशल डिस्टैन्सिंग (social distancing), मास्क (masks) और सैनिटाइजेशन (sanitization) जैसे अन्य विकल्प संक्रमण को रोकने के लिए फिर से अपनाने होंगे। 

बूस्टर डोज लगाने वाले भी नहीं बच सके
केंद्र की ओर से जो आंकड़े पेश किए गए हैं वे डराने वाले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के मुताबिक, 87 प्रतिशत ओमिक्रॉन संक्रमित पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हैं। वहीं तीन लोगों ने तो बूस्टर डोज (booster dose) भी ले रखी है, इसके बावजूद वे ओमिक्रॉन की चपेट में आ गए। जिन 187 लोगों पर यह अध्ययन किया गया, उसमें से सिर्फ चार लोगों ने वैक्सीन की एक भी खुराक नहीं ली थी। 73 लोगों के टीकाकरण के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है वहीं 16 लोग वैक्सीनेशन के लिए पात्र नहीं थे। वहीं दो लोगों को आंशिक रूप से टीका (vaccine) लगा था। 

27 प्रतिशत संक्रमित तो विदेश गए ही नहीं 
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने यह आंकड़े जारी करते हुए बताया कि ओमिक्रॉन के बारे में गंभीर बात यह निकलकर सामने आई है कि 27 प्रतिशत ओमिक्रॉन संक्रमितों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री (travel history) ही नहीं थी। यानि कि वे न तो विदेश गए और न ही विदेश यात्रियों के संपर्क में आए, इसके बावजूद वे ओमिक्रॉन से संक्रमित हो गए। 

विशेषज्ञों की क्या है चेतावनी
भारत में कोविड-19 टास्क फोर्स के प्रमुख डॉ. वीके पॉल ने ओमिक्रॉन को लेकर चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि यह वैरिएंट डेल्टा से कहीं ज्यादा संक्रामक और खतरनाक है। इस वैरिएंट का एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने का खतरा काफी ज्यादा है। अगर कोई व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आता है तो उसके घर वालों में संक्रमण होने का खतरा काफी ज्यादा है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बिहार के अस्पतालों में चिकित्सकों व पैरा मेडिकल कर्मियों की कमी होगी दूर, 5000 पदों पर नई भर्ती का प्रस्ताव तैयार

बिहार के अस्पतालों में चिकित्सकों व पैरा मेडिकल कर्मियों की कमी होगी दूर, 5000 पदों पर नई भर्ती का प्रस्ताव तैयार

विशेष संवाददाता September 26 2022 36496

चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल कर्मियों की कमी को दूर करने की दिशा में भी पहल शुरू की गई है। इनकी नियुक्

फाइलेरिया रोगी नेटवर्क का जागरूकता शिविर आयोजित

फाइलेरिया रोगी नेटवर्क का जागरूकता शिविर आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार October 05 2022 26890

स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान और सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च सीफार के सहयोग से आयोजित इस शिविर में

Fujifilm इंडिया ने FDR Nano, डिजिटल रेडियोलॉजी सिस्टम  किया लॉन्च । 

Fujifilm इंडिया ने FDR Nano, डिजिटल रेडियोलॉजी सिस्टम किया लॉन्च । 

हे.जा.स. March 01 2021 36737

FDR Nano स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में रेडियोलाजिस्ट और इससे जुड़े कर्मचारियों को अस्पताल में आसानी से क

महायोगी  गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय के पहले स्थापना दिवस कार्यक्रम में सीएम योगी होंगे शामिल

महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय के पहले स्थापना दिवस कार्यक्रम में सीएम योगी होंगे शामिल

श्वेता सिंह August 22 2022 30521

गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने कार्यक्रम के विषय ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि व्य

समझिये सामान्य वायरल फीवर और कोरोना का अंतर।

समझिये सामान्य वायरल फीवर और कोरोना का अंतर।

लेख विभाग September 22 2021 29206

सामान्य बुखार की अवधि अधिक से अधिक एक हफ्ता होती है और एक हफ्ते बाद उपचार या बगैर उपचार के यह वायरल

द अशोका फाउंडेशन प्रिवेंटेबल ब्लाइंडनेस के रोकथाम हेतु सक्रिय है।

द अशोका फाउंडेशन प्रिवेंटेबल ब्लाइंडनेस के रोकथाम हेतु सक्रिय है।

हुज़ैफ़ा अबरार January 16 2021 23173

स्क्रीन टाइम (मोबाइल के सामने बीतने वाला वक्त) बढ़ने से आंखों की समस्याओं में वृद्धि हुई है और इसलिए

त्वचा के लिए फायदेमंद है मुल्तानी मिट्टी

त्वचा के लिए फायदेमंद है मुल्तानी मिट्टी

आरती तिवारी August 29 2022 34475

जब आप मु्ल्तानी मिट्टी में शहद मिलाकर लगाते हैं तो इससे स्किन की कई समस्याओं में छुटकारा मिलता है। च

हाथ के नाखूनों को कैसे बनाएं खूबसूरत?

हाथ के नाखूनों को कैसे बनाएं खूबसूरत?

सौंदर्या राय September 30 2021 28015

आप बायोटिन से भरपूर खाद्य पदार्थ खाकर भी अपने नाखूनों को शानदार बना सकते हैं, जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड

कोविड-19 अपडेट: पिछले 24 घंटों में कुल 29,616 नए मामले सामने आए।

कोविड-19 अपडेट: पिछले 24 घंटों में कुल 29,616 नए मामले सामने आए।

एस. के. राणा September 26 2021 24532

देश में एक्टिव केस 3 लाख के करीब बनी हुई है, जो कुल मामलों का 1 फीसदी से भी कम (0.90 फीसदी) है। देश

लोकबंधु अस्पताल में सुविधाएं बढ़ीं, कोविड़ की संभावित लहर से निपटने को तैयार - डॉ अजय शंकर त्रिपाठी

रंजीव ठाकुर May 07 2022 37089

अस्पताल में लगातार सुविधाओं में वृद्धि हो रही है। पहले 100 बेड थे जो बढ़ कर 318 हो गए हैं। ऑन लाइन र

Login Panel