देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य विभाग में फिर सामने आया एक बड़ा घोटाला, ब्लैक लिस्टेड कम्पनीज को दे दिया टेण्डर

विभिन्न जिलों के सीएमओ कार्यालय में लैपटॉप और प्रिंटर खरीदने का टेण्डर ब्लैक लिस्टेड दो कम्पनीज को देने का बड़ा मामला सामने आया है। निदेशक, एनएचएम ने जांच कर सप्ताहभर में रिपोर्ट देने को कहा है।

रंजीव ठाकुर
September 14 2022 Updated: September 14 2022 01:56
0 36937
स्वास्थ्य विभाग में फिर सामने आया एक बड़ा घोटाला, ब्लैक लिस्टेड कम्पनीज को दे दिया टेण्डर

लखनऊ। विभिन्न जिलों के सीएमओ कार्यालय में लैपटॉप और प्रिंटर खरीदने का टेण्डर ब्लैक लिस्टेड दो कम्पनीज को देने का बड़ा मामला सामने आया है। निदेशक, एनएचएम ने जांच कर सप्ताहभर में रिपोर्ट देने को कहा है।

 

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग (UP Health Department) में फिर एक बड़ा घोटाला सामने आया है। विभिन्न जिलों के सीएमओ (CMO) कार्यालय में लैपटॉप और प्रिंटर (laptops and printers) खरीदने का टेण्डर हुआ था जिसे पहले से 11 जिलों में ब्लैक लिस्टेड दो कम्पनीज को दे दिया गया। लैपटॉप व प्रिंटर के नाम पर लाखों रूपए का चूना विभाग को लगा दिया गया है।

 

ऑडिट में सहारनपुर, हापुड़, रामपुर, महोबा, कौशांबी, प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर, कानपुर नगर, प्रयागराज, अमरोहा व महाराजगंज जिलों में यह बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां जेम पोर्टल से उन कम्पनीज को चयनित कर लिया गया है जो पहले से ब्लैक लिस्टेड (blacklisted companies) थीं।

 

निदेशक, एनएचएम (Director NHM) द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि मेसर्स एस ट्रेडर्स व मेसर्स श्री तिरुपति इंफोटेक (Sri Tirupati Infotech) को वर्ष 2020-21 में ब्लैक लिस्टेड किया जा चुका है। इसके बाद भी सहारनपुर व हापुड़ में मेसर्स श्री तिरुपति इंफोटेक को ऑर्डर दिया गया। दोनों जिलों के सीएमओ ने राज्य कार्यक्रम प्रबंधन इकाई को इसकी सूचना भी नहीं दी। आपूर्ति कार्यादेश (supply work order) जारी करने से पहले सत्यापन भी नहीं कराया गया और ना ही जिला ऑडिट कमेटी (District Audit Committee) की बैठक में इसकी समीक्षा र्हुई।

 

ऐसा ही प्रतापगढ़, रामपुर, महोबा, कौशांबी, अंबेडकर नगर, कानपुर, प्रयागराज, अमरोहा और महराजगंज जिलों में भी हुआ। अब निदेशक, एनएचएम ने संबंधित जिलों के डीएम (DM) को पत्र भेजकर मामले की जांच कर सप्ताहभर में रिपोर्ट देने को कहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

'स्वास्थ्य एवं सद्भाव के लिए योग' बनी राष्ट्रीय योग ओलम्पियाड की थीम

रंजीव ठाकुर May 03 2022 55131

भारत सरकार के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष राष्ट्रीय योग ओलम्पियाड को 18 जून से 20 जून 2022 तक

उपमुख्यमंत्री के संज्ञान लेने से पहले चेता डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल

उपमुख्यमंत्री के संज्ञान लेने से पहले चेता डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल

रंजीव ठाकुर May 06 2022 34144

अस्पताल प्रशासन ने कहा कि 5 मई 2022 को दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित ऑक्सीजन सपोर्ट पर मरीज की जब

तेज बुखार और सिर दर्द होने पर तत्काल अपनी जांच कराएं

तेज बुखार और सिर दर्द होने पर तत्काल अपनी जांच कराएं

एस. के. राणा April 22 2023 34138

देश में लगातार कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है। संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय काफी ज्य

रोबोटिक सर्जरी: देखिए एडवांसमेंट और लेटेस्ट एप्लीकेशंस

रंजीव ठाकुर June 12 2022 33809

ये लेप्रोस्कोपिक विधि का एडवांस वर्जन है। पहले लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में जो उपकरण डॉक्टर चलाते थे वो

गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के केस में मेडन फार्मा को बड़ी राहत

गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के केस में मेडन फार्मा को बड़ी राहत

एस. के. राणा December 17 2022 27436

मेडेन फार्मा की खांसी (कफ) की दवा के नमूने गुणवत्ता में खरे पाए गए हैं। कंपनी मेडेन फार्मास्युटिकल्स

बेमौसम मौसम बारिश से कोरोना के साथ ही फ़ैल सकता है डेंगू-मलेरिया| 

बेमौसम मौसम बारिश से कोरोना के साथ ही फ़ैल सकता है डेंगू-मलेरिया| 

हुज़ैफ़ा अबरार May 30 2021 26960

बरसात में पानी के भराव के कारण मच्छर अधिक पनपते हैं। ऐसे में लोग जागरूक रहें। डेंगू का लार्वा साफ ठह

ग्राम प्रधान, गाँव को टीबी व कुपोषण मुक्त करने का संकल्प लें: आनंदीबेन पटेल

ग्राम प्रधान, गाँव को टीबी व कुपोषण मुक्त करने का संकल्प लें: आनंदीबेन पटेल

रंजीव ठाकुर May 12 2022 26794

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज के कमजोर पीड़ित एवं निर्धन लोगों को विकास की म

डायरिया नियंत्रण व रोकथाम के लिए विशेष अभियान का शुभारम्भ 

डायरिया नियंत्रण व रोकथाम के लिए विशेष अभियान का शुभारम्भ 

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2026 749

डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने कहा इस वर्ष डायरिया रोको अभियान की थीम “स्वच्छ जल, समुचित उपचार-डायरिया से ब

8 करोड़ लोगों ने ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा का उपयोग किया 

8 करोड़ लोगों ने ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा का उपयोग किया 

एस. के. राणा December 07 2022 42514

इस पहल ने 3 वर्ष से भी कम समय-सीमा में दुनिया के सबसे बड़े सरकारी स्वामित्व वाले टेलीमेडिसिन प्लेटफॉ

ब्रिटेन में कोरोना के 2 नए वेरिएंट एक्सबीबी और बीक्यू.1 मिलने से दहशत

ब्रिटेन में कोरोना के 2 नए वेरिएंट एक्सबीबी और बीक्यू.1 मिलने से दहशत

admin October 29 2022 30594

कोरोना वायरस एक बार फिर ब्रिटेन को अपनी चपेट में ले रहा है। इसके XBB और BQ.1 वेरिएंट से लोग लगातार ब

Login Panel