देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

इंटरनेशनल यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी, शर्तों के साथ क्वारंटाइन नही होने की छूट।

निर्धारित यात्रा से पहले ऑनलाइन हवाई सुविधा पोर्टल पर एक स्व-घोषणा पत्र जमा करना होगा और एक नकारात्मक कोविड -19 आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अपलोड करनी होगी।

एस. के. राणा
October 25 2021 Updated: October 25 2021 15:55
0 19951
इंटरनेशनल यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी, शर्तों के साथ क्वारंटाइन नही होने की छूट। प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। भारत ने इंटरनेशनल यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत पूरी तरह से टीकाकरण कराने वाले उन देशों के यात्रियों को क्वारंटाइन में नहीं रहना पड़ेगा जिनके टीकों को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्वीकृति दी है। अब इन यात्रियों को क्वारंटाइन में रहने की जरूरत नही होगी। हालांकि उन्हें एक कोविड-19 की आरटी-पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट पेश करनी होगी।

मंत्रालय ने कहा, कोविड-19 महामारी का प्रभाव लगातार कम हो रहा है, कुछ क्षेत्रीय बदलावों के साथ गिरावट देखने को मिल रही है। वायरस की लगातार बदलती प्रकृति और चिंता का कारण बने SARS-coV-2 वेरिएंट के विकास की निगरानी की जरूरत अब भी ध्यान में रहनी चाहिए।"

1.जिन्हें आंशिक रूप से टीका लगा है या जिन्हें टीका लगे ही नहीं है, ऐसे यात्रियों को कोरोना जांच के लिए सैंपल देना होगा जिसके बाद उन्हें हवाई अड्डे से बाहर बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी। सात दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में रहना होगा। दोबोरा टेस्ट कराने के बाद अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो फिर सात दिनों तक उन्हें अपने स्वास्थ्य की निगरानी करनी होगी।

2.नए दिशानिर्देशों में यात्रियों के साथ-साथ एंट्री पॉइंट्स पर खड़े होने वाले यात्रियों के लिए भी प्रोटोकॉल्स दिए गए हैं।

3. मंत्रालय ने कहा है कि यह दिशानिर्देश सोमवार से लागू किए जाएंगे। मंत्रालय ने कहा कि जोखिम आकलन के आधार पर इस दस्तावेज की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी।

4.दिशानिर्देशों के अनुसार, यात्रा की योजना बनाते समय, सभी यात्रियों को निर्धारित यात्रा से पहले ऑनलाइन हवाई सुविधा पोर्टल पर एक स्व-घोषणा पत्र जमा करना होगा और एक नकारात्मक कोविड -19 आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। यह परीक्षण यात्रा शुरू करने से 72 घंटे पहले का होना चाहिए।

5. दिशानिर्देशों में कहा गया है कि जोखिम वाले देशों को छोड़कर उन देशों के यात्रियों को ही हवाई अड्डे से बाहर जाने की अनुमति होगी जिनके साथ डब्ल्यूएचओ द्वारा अनुमोदित कोविड -19 टीकों की पारस्परिक स्वीकृति के लिए पारस्परिक व्यवस्था भी मौजूद है और आगमन के बाद इन यात्रियों को 14 दिनों के लिए अपने स्वास्थ्य की स्वयं निगरानी करनी होगी। 

6. होम क्वारंटाइन में रह रहे यात्री में अगर कोरोना के लक्षण दिखते हैं या अगर वे कोरोना पॉजिटिव पाए जाते हैं तो उन्हें तुरंत होम क्वारंटाइन होने के लिए कहा जाएगा और अपनी पास की स्वास्थ्य सुविधा को रिपोर्टा करना या होगा  या राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर (1075) या राज्य हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एच0आर0सी0टी0 स्कैन का निर्धारित शुल्क से अधिक वसूलने वालो पर होगी कड़ी कार्यवाही।

एच0आर0सी0टी0 स्कैन का निर्धारित शुल्क से अधिक वसूलने वालो पर होगी कड़ी कार्यवाही।

हुज़ैफ़ा अबरार May 27 2021 22911

एच0आर0 सी0टी0 स्कैन की जांच शुल्क क्रमशः 16 स्लाइस तक 2 हजार रूपये, 17 से 64 स्लाइस तक 2250 रूपये व

2019 के दौरान दुनिया में वायु प्रदूषण के कारण हर चार में से एक मौत भारत में हुई: रिपोर्ट 

2019 के दौरान दुनिया में वायु प्रदूषण के कारण हर चार में से एक मौत भारत में हुई: रिपोर्ट 

हे.जा.स. March 02 2022 31901

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में वायु प्रदूषण के जोखिम से जुड़े स्वास्थ्य प्रभावों से जीवन के पहले

साउथ अफ्रीका में सामने आया कोरोना का नया वेरिएंट ‘क्रैकेन’

साउथ अफ्रीका में सामने आया कोरोना का नया वेरिएंट ‘क्रैकेन’

हे.जा.स. January 09 2023 28663

साउथ अफ्रीका में कोरोना के नए वेरिएंट क्रैकेन के मिलने की जानकारी सामने आई है।

पीलिया कोई बीमारी नहीं, यह लीवर एवं रक्त संबंधी अलग-अलग बीमारियों का लक्षण है: डॉ अभिषेक

पीलिया कोई बीमारी नहीं, यह लीवर एवं रक्त संबंधी अलग-अलग बीमारियों का लक्षण है: डॉ अभिषेक

लेख विभाग March 21 2022 29966

जब किसी संक्रमण या चोट के कारण लीवर को क्षति पहुँचती है तब वह बिलीरुबिन को रक्त से अलग नहीं कर पाता

मेदांता लखनऊ ने स्ट्रोक केयर का अनूठा जागरूकता अभियान चलाया

मेदांता लखनऊ ने स्ट्रोक केयर का अनूठा जागरूकता अभियान चलाया

हुज़ैफ़ा अबरार December 10 2025 3143

इस बार वर्ल्ड स्ट्रोक डे की थीम "एव्री मिनट काउंट्स" है जो बताती है कि स्ट्रोक के बाद हर मिनट इलाज क

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बलरामपुर अस्पताल का किया निरीक्षण, अधिकारियों की लगाई क्लास

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बलरामपुर अस्पताल का किया निरीक्षण, अधिकारियों की लगाई क्लास

आरती तिवारी March 31 2023 30060

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को बलरामपुर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान व अस्पताल में

15 जुलाई से लगेगी कोविडरोधी टीकों की मुफ्त एहतियाती खुराक

15 जुलाई से लगेगी कोविडरोधी टीकों की मुफ्त एहतियाती खुराक

एस. के. राणा July 13 2022 25500

15 जुलाई से इस विशेष अभियान की शुरूआत होगी।  टीकाकरण का यह अभियान 75 दिनों तक चलेगा। इसके तहत सरकारी

तीन लाख से कम हुए कोरोना संक्रमण के रोज़ाना मामले, तीसरी लहर कमजोर होने के संकेत

तीन लाख से कम हुए कोरोना संक्रमण के रोज़ाना मामले, तीसरी लहर कमजोर होने के संकेत

एस. के. राणा January 25 2022 36033

देश भर में कुल एक्टिव केसों की संख्या 22,36,842 है। कोरोना का रिकवरी रेट फिलहाल 93.15% बना हुआ है। ड

कोविड-19 संक्रमण की जेनेरिक दवाईयां  उपलब्ध करा रही है स्टेहैप्पी।

कोविड-19 संक्रमण की जेनेरिक दवाईयां उपलब्ध करा रही है स्टेहैप्पी।

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2021 37330

स्टेहैप्पी फार्मेसी जेनेरिक दवाईयों के जरिए उन लोगों की मदद कर रही है, जिन्हें मार्केट में एंटी कोव

कोरोनारोधी टीके कोवोवैक्स, कोर्बेवैक्स को आपात स्थिति में इस्तेमाल की मंज़ूरी मिली।

कोरोनारोधी टीके कोवोवैक्स, कोर्बेवैक्स को आपात स्थिति में इस्तेमाल की मंज़ूरी मिली।

हे.जा.स. December 28 2021 40568

केन्द्रीय स्वास्थ्य ने सीडीएससीओ की कोविड-19 संबंधी विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा ‘कोवोवैक्स’ और ‘कोर्ब

Login Panel