देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

हिंसा के खिलाफ डॉक्टरों ने मनाया नेशनल प्रोटेस्ट डे।

इस विपत्ति के समय में भी कुछ अराजकतत्वों ने जानबूझकर डाॅक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार किया, स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट किया और अस्पतालों को नुकसान पहुँचाया।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 19 2021 Updated: June 19 2021 04:52
0 31177
हिंसा के खिलाफ डॉक्टरों ने मनाया नेशनल प्रोटेस्ट डे। नेशनल प्रोटेस्ट डे मनाते आईएमए के पदाधिकारी और डॉक्टरगण।

लखनऊ। हिंसा के खिलाफ देशभर के चिकित्सकों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज देश भर में सांकेतिक रूप से विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन को नेशनल प्रोटेस्ट डे के रूप में मनाया गया। आईएमए लखनऊ ने डाॅक्टर और उनके प्रतिष्ठानों पर हो रहे हमले की कडी निंदा किया।

जनता के सरोकार को प्राथमिकता देते हुए डॉक्टरों ने आज काले मास्क, और काली पट्टी पहनकर इमरजेंसी, आईपीडी एवं ओपीडी सेवाओं में कार्य किया। 

आईएमए के पदाधिकारियों ने बताया कि कोविड काल के दौरान डाॅक्टरों ने पूरे मनोयोग से, बिना अपनी और अपने परिवार की चिंता हुए मानवता की सेवा किया। कोविड-19 के चपेट में आकर मरीज़ों को सेवा दे रहे 725 डाॅक्टर और दो हज़ार स्वास्थ्यकर्मी काल कलवित हो गए। अभी भी तमाम डाॅक्टर और स्वास्थ्यकर्मी कोविड-19 के संक्रमण के जूझ रहे हैं।

इस विपत्ति के समय में भी कुछ अराजकतत्वों ने जानबूझकर डाॅक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार किया, स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट किया और अस्पतालों को नुकसान पहुँचाया। हाल में असम में हुई एक हिंसा की घटना में डाक्टर के शरीर में अनेक फैक्चर हो गये।

आईएमए ने डाॅक्टरों एवं उनके प्रतिष्ठानों पर हो रहे हमले की कडी निंदा किया और जन मानस से अपील किया कि मानव सेवा में जुटे चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों को हतोत्साहित करें। 

अगली रणनीति के तहत आईएमए जिलाधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन सौपकर प्रधानमन्त्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री तक अपनी पीड़ा को पहुचाएंगें। ज्ञापन के माध्यम से ही वे केंद्रीय अस्पताल और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स सुरक्षा अधिनियम में आईपीसी की धारा और आपराधिक गतिविधि संहिता शामिल करने, प्रत्येक अस्पताल की सुरक्षा के मानक बढ़ाने, अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने, दोषियों के खिलाफ फास्ट—ट्रैक अदालत में सुनवाई करवाने और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाने के प्रावधान को शामिल करवाने की मॉंग करेंगे।        

कार्यक्रम में डॉ रुकसाना खान, डॉ रमा श्रीवास्तव, डॉ सूर्यकांत, डॉ पी के गुप्ता, डॉ मनोज अस्थाना, डॉ जे डी  रावत, डॉ उत्कर्ष त्रिपाठी, डॉ विनोद कुमार तिवारी,  डॉ सीमा तिवारी, डॉ अभिषेक शुक्ल, डॉ आशुतोष कुमार श्रीवास्तव इत्यादि मौजूद रहे।  

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

रात के समय पेशाब आना, मूत्राशय की नहीं, ह्रदय की कमजोरी का लक्षण है।

रात के समय पेशाब आना, मूत्राशय की नहीं, ह्रदय की कमजोरी का लक्षण है।

लेख विभाग January 26 2021 147737

बिस्तर पर जाने से पहले आपको गुनगुना पानी पीना चाहिए, और रात को पेशाब करने के लिए उठने के बाद भी फिर

रक्तदान करने से आपका शरीर और स्वस्थ होता है: मयंक 

रक्तदान करने से आपका शरीर और स्वस्थ होता है: मयंक 

हुज़ैफ़ा अबरार June 18 2026 1680

अपोलोमेडिक्स अस्पताल में रक्तदान शिविर में अस्पताल के डॉक्टरों कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने रक्तदान

क्या राजनीतिक दबाव में दी गई थी ‘कोवैक्सीन’ टीके की मंजूरी? भारत सरकार ने दिया जवाब

क्या राजनीतिक दबाव में दी गई थी ‘कोवैक्सीन’ टीके की मंजूरी? भारत सरकार ने दिया जवाब

एस. के. राणा November 18 2022 23843

कौवैक्सिन की मंजूरी को लेकर मीडिया की कुछ खबरों को खारिज करते हुए वैक्सीन बनाने वाली कंपनी ने कहा, "

आयुर्वेद के डॉक्टरों को सर्जरी की इजाजत देने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब।

आयुर्वेद के डॉक्टरों को सर्जरी की इजाजत देने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब।

हे.जा.स. March 16 2021 26154

IMA का कहना है कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को पाठ्यक्रम में एलोपैथी को शामिल करने का अधिकार नहीं है।

बदलते मौसम में गैस्ट्रोएंटेराइटिस के मरीज़ को बुखार और डिहाइड्रेशन कर सकता है परेशान, ऐसे रहें सावधान

बदलते मौसम में गैस्ट्रोएंटेराइटिस के मरीज़ को बुखार और डिहाइड्रेशन कर सकता है परेशान, ऐसे रहें सावधान

लेख विभाग June 30 2022 30964

जब तापमान बढ़ रहा हो तो बुखार और डिहाइड्रेशन जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर ये स्थिति

आईएमए लखनऊ ने एनीमिया और कैंसर पर सीएमई का आयोजन किया

रंजीव ठाकुर May 08 2022 28418

एनीमिया का सबसे बड़ा कारण तो हमारा खानपान है। हम लोग अधिकतर स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करने लगे है

मेदांता अस्पताल में एक्यूट माइलॉयड ल्यूकेमिया पीड़ित का हाफ-एचएलए मैच्ड बोन मैरो ट्रांसप्लांट हुआ

रंजीव ठाकुर September 23 2022 250628

इस बोन मैरो ट्रांसप्लांट में कई टीम्स ने मिल कर कार्य किया। ट्रांसप्लांट को लीड कर रहे डॉ अन्शुल गुप

भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में जबरदस्त उछाल

भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में जबरदस्त उछाल

एस. के. राणा December 31 2021 32878

पिछले चौबीस घण्टें में ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले में 32 प्रतिशत का उछाल आया।  इस संक्रमण ने अब तक दे

ह्रदयरोग संस्थान कानपुर में पैरामेडिकल छात्रों को बाटें गए टेबलेट

आरती तिवारी August 31 2022 29379

हृदय रोग संस्थान में मंगलवार को पैरामेडिकल छात्रों को सम्मानित किया गया। 61 छात्रों को टेबलेट देकर स

अपनी सुंदरता को महत्वपूर्ण बनाने के लिए समय निकालकर पढ़ें

अपनी सुंदरता को महत्वपूर्ण बनाने के लिए समय निकालकर पढ़ें

सौंदर्या राय March 06 2022 31641

शिक्षा सौंदर्य बोध को विकसित करने में अहम भूमिका निभाती है। शारीरिक सुंदरता का महत्त्व तब और बढ़ जाता

Login Panel