देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

मोटे अनाज की खेती सीधे हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने आज मन की बात में मोटे अनाज और कुपोषण का खास जिक्र किया है। 92वीं बार रेडियो के मासिक कार्यक्रम में बोलते हुए किसानों को मोटा अनाज और ज्यादा उगाने तथा असम के प्रोजेक्ट संपूर्णा का उल्लेख करते हुए कुपोषण दूर करने की बात कही है।

विशेष संवाददाता
August 28 2022 Updated: August 28 2022 20:42
0 30059
मोटे अनाज की खेती सीधे हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी है: प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने आज मन की बात में मोटे अनाज और कुपोषण का खास जिक्र किया है। 92वीं बार रेडियो के मासिक कार्यक्रम में बोलते हुए किसानों को मोटा अनाज और ज्यादा उगाने तथा असम के प्रोजेक्ट संपूर्णा का उल्लेख करते हुए कुपोषण दूर करने की बात कही है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि भारत पूरी दुनिया में मोटे अनाज का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को मोटा अनाज वर्ष (International Year of Millets) के रूप में मानने का फैसला किया है। भारत की बात का 70 देशों ने समर्थन किया है और अब हम सबकी जिम्मेदारी है इसका उत्पादन बढ़ाया जाए। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा (Mann Ki Baat) पूरी दुनिया में मोटे अनाज (Millets) का चलन तेजी से आगे बढ़ रहा है जिसका फायदा हमें समय रहते उठाना है। प्राचीन काल से हम लोग मोटे अनाज की खेती कर रहे है और इसका उपयोग (cultivating and using Millets) भी करते है, ये सीधे हमारे स्वास्थ्य से जुड़ा है। वेदों और पुराण (Vedas and Puranas) में भी इसका उल्लेख मिलता है। 

मोटे अनाज को जन-आंदोलन (mass movement) बनाना है और इसके लिए जागरूकता बढ़ानी है। किसान भाई-बहनों आग्रह है कि मोटे अनाज को अधिक-से-अधिक अपनाएं और इसका फायदा उठाएं। यह खेती आपको दुनिया की अगली पंक्ति में स्थान दिलवा सकती है। गौरतलब है कि ज्वार, बाजरा, मक्का, चना, मूंग और रागी जैसे मोटे अनाज अपने देश में काफी समय पहले से ही खाए और बोए जाते रहें हैं। 

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने असम के प्रोजेक्ट संपूर्णा (project Sampoorna) का उल्लेख करते हुए कुपोषण दूर करने की बात कही। असम के बोंगई गांव (Bongai in Assam) में चल रही यह योजना दिलचस्प है और कुपोषण के खिलाफ लड़ाई तथा इस लड़ाई का तरीका भी बहुत यूनिक है। सामाजिक जागरूकता के प्रयास कुपोषण (malnutrition) की चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


कुपोषण दूर करने का आवाह्न करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आगामी पोषण माह में कुपोषण उन्मूलन (malnutrition eradication) के प्रयासों में आप सब जरूर हिस्सा लें। तो इस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी ने आज मन की बात में मोटे अनाज और कुपोषण की बात कही है जो सीधे-सीधे स्वास्थ्य से जुडी है। 

Updated by Rajeev Thakur

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

प्रदेश के शून्य एक्टिव केस वाले बीस ज़िलों में से 13 जिलों में मिले कोरोना संक्रमित, 258 नए कोरोना मरीज मिले 

प्रदेश के शून्य एक्टिव केस वाले बीस ज़िलों में से 13 जिलों में मिले कोरोना संक्रमित, 258 नए कोरोना मरीज मिले 

हुज़ैफ़ा अबरार June 15 2022 25125

प्रदेश में सोमवार को 258 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें सर्वाधिक 58 संक्रमित गौतमबुद्धनगर में मिले ह

पटना एम्स में फैकल्टी पदों के लिए निकली बम्पर भर्तियां

पटना एम्स में फैकल्टी पदों के लिए निकली बम्पर भर्तियां

रंजीव ठाकुर August 20 2022 32368

मेडिकल फैकल्टी के पदों के लिए बड़ी संख्या में एम्स ने फैकल्टी के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

कोविड-19: देश में 70 दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले।

कोविड-19: देश में 70 दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले।

एस. के. राणा June 12 2021 29119

उपचाराधीन मरीजों की संख्या 63 दिन के बाद 11 लाख से कम है जबकि 24 घंटों में आए 84,332 नए मामले 70 दिन

फिर जहरीली हो रही लखनऊ की हवा।

फिर जहरीली हो रही लखनऊ की हवा।

हुज़ैफ़ा अबरार December 15 2021 27876

शहर की हवा सुधरने की बजाय और जहरीली हो गई है। तालकटोरा और उसके आसपास के क्षेत्रों की एक्यूआई 330 के

इलाज के दौरान दो नवजात बच्चों की मौत, अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरोप

इलाज के दौरान दो नवजात बच्चों की मौत, अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरोप

विशेष संवाददाता May 25 2023 33702

मृतक बच्चों के पिता सर्वेश ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने के दौरान पत्नी को जिला अस्पताल (District Hos

RMLअस्पताल में इंटर्नशिप पूरी कर चुके छात्रों का प्रदर्शन

RMLअस्पताल में इंटर्नशिप पूरी कर चुके छात्रों का प्रदर्शन

आरती तिवारी July 11 2023 34727

लखनऊ के प्रतिष्ठित आयुर्विज्ञान संस्थान राम मनोहर लोहिया में इंटर्नशिप कर चुके छात्रों ने एक प्रदर्श

झोलाछाप डॉक्टरों के हौंसले बुलंद, गलत इलाज से बच्ची ने गंवाया पैर

झोलाछाप डॉक्टरों के हौंसले बुलंद, गलत इलाज से बच्ची ने गंवाया पैर

आरती तिवारी May 17 2023 32877

डिप्टी सीएम ने कहा कि जिलाधिकारी और सीएमओ तत्काल मामले की जांच करें। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की

लंबे समय तक सुंदर दिखने में प्लास्टिक सर्जरी मददगार होती है: डॉक्टर कनिका

एस. के. राणा February 01 2026 3962

सुंदर दिखने की चाह में कभी-कभी लोग बहुत कुछ गलत भी कर बैठते हैं। कभी-कभी पार्लर में बहुत प्रकार के प

 मस्तिष्क स्वास्थ्य के भारत में बढ़ रहे  मामलों पर डा जयंत ने चिंता जताई

मस्तिष्क स्वास्थ्य के भारत में बढ़ रहे मामलों पर डा जयंत ने चिंता जताई

हुज़ैफ़ा अबरार June 18 2026 665

जैसे लोग अपने हृदय की सेहत ब्लड शुगर लेवल पर नज़र रखते हैं, वैसे ही उन्हें उन बातों पर भी ध्यान देना

कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या सरकारी दावों से दो से चार गुना अधिक: नेचर जर्नल

कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या सरकारी दावों से दो से चार गुना अधिक: नेचर जर्नल

एस. के. राणा January 20 2022 27069

कोरोना मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन का पहला आकलन जल्द आने वाला है। संगठन ने कोरोना से हुई मौतों की

Login Panel