देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सिर्फ एक रुपये में कानपुर के मेडिकल कॉलेज में ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी शुरू

निजी अस्पतालों में इस तकनीक से ऑपरेशन में 10 लाख रुपये तक खर्च होते हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज में एक रुपये के पर्चे पर इलाज हुआ। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने प्लास्टिक सर्जन डॉ. प्रेम शंकर और रेजीडेंट डॉ. शुभम, डॉ. पुनीत के साथ मिलकर नौबस्ता निवासी 48 वर्षीय स्तन कैंसर की मरीज का ऑपरेशन किया।

श्वेता सिंह
October 15 2022 Updated: October 15 2022 23:56
0 29024
सिर्फ एक रुपये में कानपुर के मेडिकल कॉलेज में ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी शुरू जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर

कानपुर ( लखनऊ ब्यूरो)। कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ने पहली बार ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी शुरू कर महिलाओं के तनाव को कम करने का बीड़ा उठाया है। सर्जन्स ने आंको प्लास्टिक सर्जरी तकनीक का प्रयोग कर पूरे ब्रेस्ट को हटाने की समस्या को खत्म कर दिया है। मार्डन तकनीक से ब्रेस्ट (breast) कैंसर की सर्जरी से ब्रेस्ट को बचाने की आस भी जग गई है। आंको प्लास्टिक सर्जरी की अगुवाई खुद प्राचार्य प्रो. संजय काला ने की है। इस सर्जरी को निजी सेन्टर में कराने में डेढ़-दो लाख तक का खर्च आता है।

 

प्राचार्य डॉ. संजय काला (Sanjay Kala) ने प्लास्टिक सर्जन डॉ. प्रेम शंकर और रेजीडेंट डॉ. शुभम, डॉ. पुनीत के साथ मिलकर नौबस्ता निवासी 48 वर्षीय स्तन कैंसर की मरीज का ऑपरेशन (operation) किया। यह आपरेशन वाल्यूम डिस्प्लेसमेंट तकनीक से किया गया। डॉक्टरों की इसी टीम ने 13 अक्तूबर को कल्याणपुर निवासी 53 वर्षीय महिला का आपरेशन वाल्यूम डिस्प्लेसमेंट तकनीक (technique) से किया था। प्राचार्य ने बताया कि पहले कैंसर होने पर पूरा स्तन निकालना पड़ता था।

 

इसके कटने से तमाम महिलाएं डिप्रेशन (depression) का शिकार हो जाती हैं। कई महिलाएं आत्महत्या भी कर चुकी हैं। जिन महिलाओं (women) के स्तन के 15 प्रतिशत तक सेल संक्रमित होते हैं, उनका आपरेशन वाल्यूम रिप्लेसमेंट विधि से और इससे ज्यादा संक्रमण होने पर वाल्यूम डिस्प्लेसमेंट तकनीक से किया जाता है। वाल्यूम डिस्प्लेसमेंट में शरीर में दूसरी जगह के मांस का टुकड़ा लगाना पड़ता है। निजी अस्पतालों (private hospitals) में इस तकनीक से ऑपरेशन में 10 लाख रुपये तक खर्च होते हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज में एक रुपये के पर्चे पर इलाज हुआ।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

नेचुरल उपायों से बढ़ायें, आँखों की खूबसूरती  

नेचुरल उपायों से बढ़ायें, आँखों की खूबसूरती  

सौंदर्या राय May 08 2022 59536

आँखों के आस-पास के हिस्से को मॉइस्चराइज करने से आँखों की ख़ूबसूरती सबसे ज्यादा बेहतर बनती है।  इसके

अमेरिका ने भारतीय मूल के डॉक्टर को डब्ल्यूएचओ में कार्यकारी बोर्ड में प्रतिनिधि के तौर पर नामित किया

अमेरिका ने भारतीय मूल के डॉक्टर को डब्ल्यूएचओ में कार्यकारी बोर्ड में प्रतिनिधि के तौर पर नामित किया

हे.जा.स. October 06 2022 46326

हाइट हाउस ने बयान में कहा, 21वें ‘सर्जन जनरल’के पद पर रहते हुए डॉ. मूर्ति ने स्वास्थ्य संबंधी गलत सू

लोहिया अस्पताल को सेवा और करुणा से विश्व स्तरीय बना दीजिए - ब्रजेश पाठक

लोहिया अस्पताल को सेवा और करुणा से विश्व स्तरीय बना दीजिए - ब्रजेश पाठक

रंजीव ठाकुर April 14 2022 31195

ब्रजेश पाठक, उप-मुख्यमंत्री, चिकित्सा शिक्षा के कर कमलों द्वारा संस्थान के पुनर्निमित आर्थोपेडिक्स इ

डॉक्टरों को सफलता, बस्तर संभाग में हुआ ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

डॉक्टरों को सफलता, बस्तर संभाग में हुआ ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

विशेष संवाददाता February 08 2023 38108

कोंडागांव जिला अस्पताल में नक्सल प्रभावित कुधूर गांव की गुमियापाल निवासी 20 वर्षीय पार्वती नाग के पे

फूली, घुमावदार, हरी या नीली नसों को ना करें नज़रंदाज़, देखे लक्षण और नया उपचार

फूली, घुमावदार, हरी या नीली नसों को ना करें नज़रंदाज़, देखे लक्षण और नया उपचार

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2022 80939

कई बार त्वचा के नीचे फूली और घुमावदार नसें होती हैं और ये सूजी और मुड़ी हुई नसें अधिकतर पैरों में देख

लखनऊ में हुई टोमैटो फ्लू की इंट्री, एसजीपीजीआई में मिले दर्जन भर मामले

लखनऊ में हुई टोमैटो फ्लू की इंट्री, एसजीपीजीआई में मिले दर्जन भर मामले

रंजीव ठाकुर August 25 2022 32300

एसजीपीजीआई में अचानक टोमैटो फ्लू के मामले बढ़ने लगे हैं। एक महीने पहले तक जहाँ दो हफ्ते में इक्का-दुक

फिटकरी के इस्तेमाल से स्किन की ये समस्याएं होगी दूर

फिटकरी के इस्तेमाल से स्किन की ये समस्याएं होगी दूर

आरती तिवारी September 20 2022 31368

त्वचा को निखारने के लिए अगर आप घर के नुस्खों पर भरोसा करती हैं और ज्यादातर उसी का उपयोग भी करती है।

टीबी मरीज़ से टीबी चैंपियन कैसे बनीं सुनीता, जानिये उनकी जुबानी   

टीबी मरीज़ से टीबी चैंपियन कैसे बनीं सुनीता, जानिये उनकी जुबानी   

हुज़ैफ़ा अबरार June 29 2022 44268

सुनीता अनुभव साझा करते हुए बताती हैं कि वह खुद भी टीबी से पीड़ित रह चुकी हैं।क्षय रोग के दौरान उनके म

केजीएमयू के लिंब सेंटर में सीटी स्कैन सुविधा शुरू 

केजीएमयू के लिंब सेंटर में सीटी स्कैन सुविधा शुरू 

हुज़ैफ़ा अबरार June 11 2022 31793

लिंब सेंटर में अधिकतर मरीजों को सीटी स्कैन कराने की जरूरत होती है। अभी तक सीटी स्कैन की सुविधा रेडि

बिजनौर मेडिकल कालेज का निर्माण शीघ्र पूरा हो, महात्मा विदुर की प्रतिमा स्थापित की जाए: मुख्यमंत्री योगी

बिजनौर मेडिकल कालेज का निर्माण शीघ्र पूरा हो, महात्मा विदुर की प्रतिमा स्थापित की जाए: मुख्यमंत्री योगी

रंजीव ठाकुर September 04 2022 94210

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रवास के दूसरे दिन निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कालेज भवन का निरीक्

Login Panel