देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

रूटीन वैक्सीनेशन करवाने वाले बच्चों में गंभीर कोविड संक्रमण की संभावना कम

15 साल से कम उम्र के जिन बच्चों का रूटीन वैक्सीनेशन हुआ है, उनमें कोरोना के संक्रमण से गंभीर होने की संभावना कम है। दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के शोधकर्ताओं ने 2021 में छह महीने में यह स्टडी पूरी की।

एस. के. राणा
February 19 2022 Updated: February 20 2022 02:12
0 30070
रूटीन वैक्सीनेशन करवाने वाले बच्चों में गंभीर कोविड संक्रमण की संभावना कम प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। 15 साल से कम उम्र के जिन बच्चों का रूटीन वैक्सीनेशन हुआ है, उनमें कोरोना के संक्रमण से गंभीर होने की संभावना कम है। दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) के एक अध्ययन से यह पता चला है। एमएएमसी के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के शोधकर्ताओं (Researchers) ने 2021 में छह महीने में यह स्टडी पूरी की। 

बच्चों के रूटीन वैक्सीनेशन (routine vacciantion) में ट्यूबरक्लोसिस (tuberculosis) से बचाव के लिए बैसिलस कैलमेट-गुएरिन (BCG) की एक खुराक, ओरल पोलियो टीके की तीन खुराक, रोटावायरस की तीन खुराक, पेंटा की तीन खुराक डिप्थीरिया, टेटनस के खिलाफ; काली खांसी; हेपेटाइटिस-बी (Hepatitis B) और हीमोफिलस इन्फ्लूएंजा टाइप-बी (Haemophilus influenzae type B); आंशिक इंजेक्शन पोलियो वैक्सीन की दो खुराक, और खसरा-रूबेला (measles-rubella) वैक्सीन की एक खुराक जरूरी है।

141 कोरोना संक्रमित बच्चों पर हुई स्टडी
141 कोविड-पॉजिटिव बच्चे स्टडी का हिस्सा थे। इनमें 88 (62.4%) में हल्के लक्षण, 9 (6.4%) में मध्यम लक्षण और तीन (2.1%) में गंभीर लक्षण थे। बाकी 41 बच्चे एसिंप्टोमेटिक थे। 141 बच्चों में से 114 को सारे टीके लगे हुए थे। 24 बच्चों का आंशिक रूप से टीकाकरण हुआ था। वहीं, तीन को कोई टीका नहीं लगा था।

आंशिक रूप से प्रतिरक्षित बच्चों में सिंप्टोमेटिक इंफेक्शन ज्यादा
अध्ययन में कहा गया है कि आंशिक रूप से प्रतिरक्षित बच्चों में सिंप्टोमेटिक इंफेक्शन पूरी तरह से प्रतिरक्षित बच्चों (75% बनाम 69.7%) की तुलना में अधिक था। आंशिक रूप से प्रतिरक्षित बच्चों में संक्रमण से गंभीरता का खतरा पूरी तरह से प्रतिरक्षित बच्चों (7.0%) की तुलना में अधिक (16.7%) अधिक था। अध्ययन में यह भी बताया गया कि एमआर वैक्सीन लेने वाले बच्चों में गंभीर कोविड संक्रमण की संभावना कम थी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सेहत और स्वाद से भरपूर है स्वीट कॉर्न

सेहत और स्वाद से भरपूर है स्वीट कॉर्न

लेख विभाग July 25 2023 41903

इसमें विटामिन-ए और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार

गाजियाबाद में मिला ब्लैक और व्हाइट फंगस का पहला केस

गाजियाबाद में मिला ब्लैक और व्हाइट फंगस का पहला केस

विशेष संवाददाता December 31 2022 30479

गाजियाबाद के हर्ष अस्पताल में ब्लैक और व्हाइट फंगस का पहला केस सामने आया है। डॉक्टर्स भी उनकी हालत प

सीएम योगी ने पैरालिसिस से पीड़ित मरीज को दिए दो लाख रुपये

सीएम योगी ने पैरालिसिस से पीड़ित मरीज को दिए दो लाख रुपये

अनिल सिंह October 27 2022 25970

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिलीप शाह को यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार उनके इलाज में धन की कमी आड़े न

आरएमएल हॉस्पिटल्स में रोबोटिक जी.आई सर्जरी प्रोग्राम के बेहतरीन नतीजे  मिल रहे: डॉ. सीएम सिंह

आरएमएल हॉस्पिटल्स में रोबोटिक जी.आई सर्जरी प्रोग्राम के बेहतरीन नतीजे  मिल रहे: डॉ. सीएम सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार July 21 2026 1442

400 से अधिक सर्जरी करने के बाद बढ़ते क्लिनिकल अनुभव से हेपेटोबिलियरी, कोलोरेक्टल, अपर जीआई एवं बैरिय

सीज़ोफ्रेनिया: दोहरा व्यक्तित्व या मानसिक रोग, विशेषज्ञों ने बताएं लक्षण, कारण और उपचार

सीज़ोफ्रेनिया: दोहरा व्यक्तित्व या मानसिक रोग, विशेषज्ञों ने बताएं लक्षण, कारण और उपचार

रंजीव ठाकुर May 25 2022 27929

स्कीजोफ्रेनिया एक ऐसा मानसिक रोग है जो की एक व्यक्ति के स्पष्ट रूप से सोचने, भावनाओं को संयमित रखने,

दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के चार बड़े अस्पतालों में हर महीने औसतन 16 महिलाओं ने प्रसव के बाद दम तोड़ा

दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के चार बड़े अस्पतालों में हर महीने औसतन 16 महिलाओं ने प्रसव के बाद दम तोड़ा

एस. के. राणा April 11 2022 33845

चारों अस्पतालों में 2.73 लाख से ज्यादा बच्चे पैदा हुए। सफदरजंग अस्पताल ने बताया कि जनवरी 2015 से सित

अस्वस्थ जीवन शैली के कारण युवाओं में बढ़ रही है हृदय सम्बंधित बीमारियां।

अस्वस्थ जीवन शैली के कारण युवाओं में बढ़ रही है हृदय सम्बंधित बीमारियां।

हुज़ैफ़ा अबरार January 21 2021 28759

लंबे समय तक बैठे रहने से स्वास्थ्य खराब होता है तथा हृदय रोग सहित डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमार

पिछले 30 वर्षों में मौखिक रोग मामलों की संख्या एक अरब से अधिक बढ़ी है , रिपोर्ट

पिछले 30 वर्षों में मौखिक रोग मामलों की संख्या एक अरब से अधिक बढ़ी है , रिपोर्ट

हे.जा.स. November 21 2022 28419

मसूड़ों में रोग होने, दाँत टूटने और मौखिक कैंसर ऐसी बीमारियाँ हैं, जिनकी रोकथाम सम्भव है। वहीं दाँतो

GSVM मेडिकल कॉलेज ने निकाली नेत्रदान जागरूकता रैली

GSVM मेडिकल कॉलेज ने निकाली नेत्रदान जागरूकता रैली

आरती तिवारी September 03 2022 31600

नेत्रदान को महादान माना जाता है। नेत्रदान जागरूकता पखवाड़ा के तहत जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की तरफ से व

देश में खोले जाएंगे 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज

देश में खोले जाएंगे 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज

एस. के. राणा April 26 2023 27112

केंद्रीय कैबिनेट ने मौजूदा मेडिकल कॉलेजों के साथ सह-स्थान में 1570 करोड़ रुपये की लागत से 157 नए नर्

Login Panel