देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बलरामपुर अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब,डिप्टी सीएम ने तत्काल सुधारने के दिए निर्देश

 उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बलरामपुर अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीनों खराब होने को गंभीरता से लिया है। उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल के सीएमएस को जल्द मशीन ठीक कराने के निर्देश दिए। तीन दिन में रिपोर्ट आख्या देने का आदेश दिया है।

आरती तिवारी
August 28 2022 Updated: August 28 2022 15:27
0 21758
बलरामपुर अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब,डिप्टी सीएम ने तत्काल सुधारने के दिए निर्देश प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। यूपी के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक इन दिनों काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। वहीं उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बलरामपुर अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीनों खराब होने को गंभीरता से लिया है। उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल के सीएमएस को जल्द मशीन ठीक कराने के निर्देश दिए। तीन दिन में रिपोर्ट आख्या देने का आदेश दिया है।

 

बलरामपुर अस्पताल (Balrampur Hospital) की दो डिजिटल एक्सरे मशीनें (digital xray machines) लगी हैं। प्रतिदिन काफी मरीजों की एक्सरे जांच हो रही है। दोनों मशीनों का सॉफ्टवेयर (Software) खराब हो गया है। मशीन खराब होने से मरीजों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच में अड़चन आ रही है। मरीज भटक रहे हैं।

 

दरअसल उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brijesh Pathak)  ने मशीनों के खराब होने के प्रकरण को गंभीरता से लिया है। उन्होंने अस्पताल के सीएमएस डॉ. जीपी गुप्ता (CMS Dr. GP Gupta) को जल्द से जल्द मशीनें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। मशीन दुरुस्त कराकर तीन दिन में आख्या देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा मरीजों को अस्पताल में बेहतर इलाज की सुविधा मिले। इसमें किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पैथोलॉजी जांच (pathology examination ) की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए डॉक्टर-टेक्नीशियन विशेष सावधानी बरतें। क्योंकि जांच ही इलाज की दिशा तय करती है।

साथ ही उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ सकता है। इसलिए अस्पताल पहले से तैयार रहें। सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज की आवश्यक जांचें और दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसमें किसी भी तरह की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

यूपी के सरकारी अस्पताल में अब रोज बदली जाएंगी बेडशीट

यूपी के सरकारी अस्पताल में अब रोज बदली जाएंगी बेडशीट

आरती तिवारी September 02 2022 28311

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ऐलान किया है कि सरकारी अस्पतालों में बिना किसी बहाने के रोज मरीजों के बेड

लखनऊ स्थित कैंसर संस्थान में गरीब मरीज़ों को मिलेगा मुफ्त इलाज

लखनऊ स्थित कैंसर संस्थान में गरीब मरीज़ों को मिलेगा मुफ्त इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार January 02 2022 42708

योजना के तहत गरीब मरीजों को भर्ती कर इलाज मुहैया कराया जाएगा। इसमें मरीज की मुफ्त कीमोथेरेपी होगी। ऑ

कोविड शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे सभी विधाओं के फार्मेसिस्ट। 

कोविड शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे सभी विधाओं के फार्मेसिस्ट। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 30 2021 27573

फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि प्रदेश मे सभी विधाओं के लगभग 40 कोरोना योद्धाओं ने ड्यूटी

सीतापुर में बुखार का कहर, रोज बढ़ रही मरीजों की संख्या

सीतापुर में बुखार का कहर, रोज बढ़ रही मरीजों की संख्या

श्वेता सिंह August 28 2022 30615

यहां के जगदेवा, फखरपुर, देवरिया, फरीदपुर सहित कई गांवों में 100 से अधिक लोग बीमार हैं। जानकारी के अन

तनाव प्रबन्धन एवं आत्महत्या रोकथाम पर कार्यशाला का आयोजन हुआ

तनाव प्रबन्धन एवं आत्महत्या रोकथाम पर कार्यशाला का आयोजन हुआ

रंजीव ठाकुर September 11 2022 30074

हर साल 10 सितम्बर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। इस अवसर पर महिला डिग्री

बलरामपुर अस्पताल के आईसीयू में लगेगी डायलिसिस मशीन

बलरामपुर अस्पताल के आईसीयू में लगेगी डायलिसिस मशीन

आरती तिवारी January 14 2023 44590

डॉ. जीपी गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि अस्पताल में वेंटिलेटर यूनिट में डायलिसिस की सुविधा नहीं ह

भोपाल में चमकी बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

भोपाल में चमकी बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विशेष संवाददाता January 18 2023 28988

चमकी बुखार को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने एक से 14 साल तक के सभी बच्चों को वैक्स

पर्यावरण प्रदूषण स्वास्थ्य के समक्ष गम्भीर चुनौती।

पर्यावरण प्रदूषण स्वास्थ्य के समक्ष गम्भीर चुनौती।

हुज़ैफ़ा अबरार June 04 2021 65152

पर्यावरण के प्रदूषण के कारण उत्पन्न होने वाले रोगों रोगों के उपचार में होम्योपैथिक दवाइयाँ पूरी तरह

देश में पात्र आबादी के 42 फीसदी लोग टीके की बूस्टर खुराक लगवाने को तैयार नही

देश में पात्र आबादी के 42 फीसदी लोग टीके की बूस्टर खुराक लगवाने को तैयार नही

आनंद सिंह February 06 2022 37454

एक अध्ययन में दावा किया गया है कि कोरोनारोधी टीके की बूस्टर खुराक वायरस के नए और अधिक संक्रामक वैरिए

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में ओमिक्रॉन वैरिएंट संक्रमित मरीज़ मिला।

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में ओमिक्रॉन वैरिएंट संक्रमित मरीज़ मिला।

हे.जा.स. December 12 2021 35566

रविवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में इस वैरिएंट का एक मामला सामने आया है। जिस मरीज में ओमिक्रॉ

Login Panel