देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लीगल ओपिनियन ऑन राइट एन्ड डिफेन्स फॉर डॉक्टर्स: लोहिया अस्पताल में हुआ सीएमई का आयोजन

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में लीगल ओपिनियन ऑन राइट एन्ड डिफेन्स फॉर डॉक्टर्स नामक सीएमई का आयोजन एलटी -5, अकादमिक ब्लॉक, डॉ आरएमएलआईएमएस में किया गया। इस कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन में लोहिया अस्पताल से फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी विभाग, अस्पताल प्रशासन अकादमी विभाग यूपी और ए आर ए एसोसिएट्स ने भाग लिया।

रंजीव ठाकुर
July 23 2022 Updated: July 24 2022 00:53
0 30976
लीगल ओपिनियन ऑन राइट एन्ड डिफेन्स फॉर डॉक्टर्स: लोहिया अस्पताल में हुआ सीएमई का आयोजन डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में लीगल ओपिनियन ऑन राइट एन्ड डिफेन्स फॉर डॉक्टर्स के अवसर पर उपस्थित गणमान्यजन

लखनऊ। देश में स्वास्थ्य देखभाल के बारे में निर्णय लेते समय मरीज की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कानून बनाए गए हैं फिर भी लगभग 5,200,000 चिकित्सा त्रुटियां हर साल होती हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए भी कानून बनाए गए हैं। नियम-कानून के बाद भी मेडिकोलीगल मामलें बढ़ते जा रहे हैं।


 
इसी बात को ध्यान में रखते हुए डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) में लीगल ओपिनियन ऑन राइट एन्ड डिफेन्स फॉर डॉक्टर्स (Legal Opinion on Right and Defense for Doctors) नामक सीएमई (CME) का आयोजन एलटी -5, अकादमिक ब्लॉक, डॉ आरएमएलआईएमएस में किया गया। इस कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (CME) में लोहिया अस्पताल से  फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी विभाग, अस्पताल प्रशासन अकादमी (AHA) विभाग यूपी और ए आर ए एसोसिएट्स ने भाग लिया।  

 

दीप प्रज्ज्वलन के बाद मेडिकोलीगल को लेकर नाटिका का मंचन किया गया। अतिथियों का स्वागत डॉ ऋचा चौधरी, प्रोफेसर और प्रमुख, फोरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग (Department of Forensic Medicine and Toxicology) द्वारा किया गया। इसके बाद निदेशिका प्रो सोनिया नित्यानंद (Prof Sonia Nityanand), डीन प्रो नुज़हत हुसैन, सीएमएस प्रो राजन भटनागर, विशिष्ट अतिथि लखनऊ पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर (Lucknow Police Commissioner) ने मेडिकोलीगल मामलों (Medicolegal matters) को लेकर अपने व्याख्यान दिए जिसमे डॉक्टरों द्वारा लिखे जाने वाले प्रिस्क्रिप्शन (prescription) पर भी विचार-विमर्श हुआ।

 

अतिरिक्त महाधिवक्ता विनोद शाही (Additional Advocate General) ने लीगल फर्स्ट एड (Legal First Aid), फिजिशियन की जिम्मेदारियां (responsibilities of Physician) और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के नियमों (rules of healthcare sector) की जानकारियां दी। 

 

अधिवक्ता रत्नेश अवस्थी ने स्वास्थ्य देखभाल में लागू कानूनों से संबंधित भारत के कानूनी ढांचे (applicable laws in healthcare) पर अपना व्याख्यान दिया। डॉ आर हर्षवर्धन ने चिकित्सा पद्धति के कानूनी पहलू (legal aspects of medical system) बताएं। उन्होंने कहा कि रोगी का उपचार करते समय अधिक से अधिक सावधानी बरतना (maximum precautions while treating the patient) अनिवार्य हो गया है।

 

केएस लॉ चैंबर की काव्या सिंह ने कार्यस्थल के यौन उत्पीड़न से संरक्षण (Protection from Sexual Harassment at Workplace) (PoSH) के बारे में जागरूक किया। उन्होंने क़ानून से संबंधित विभिन्न पहलुओं, यौन उत्पीड़न, नियोक्ता के दायित्व, पीड़ित के लिए उपलब्ध उपचार/सुरक्षा उपाय, जांच की प्रक्रिया के बारे में बताया। 

 

मेट्रोपोलिस डायग्नोस्टिक्स (Metropolis Diagnostics) से डॉ नीलेश और डॉ पूजा त्रेहन ने बताया कि दैनिक अभ्यास में मेडिकोलीगल मामलों को रोककर (preventing medicolegal cases) सफलता कैसे प्राप्त की जाए। डॉ ऋचा चौधरी ने मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट (Medical Termination of Pregnancy Act) में हालिया विकास, इसके संशोधन और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम, 2012 (POCSO) के साथ इसके संघर्ष पर विचार-विमर्श किया। 

 

सीएमई में कानून और चिकित्सा के क्षेत्र से प्रतिनिधियों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल की गई। अस्पताल प्रशासक (Hospital administrators), चिकित्सक (doctors), नर्स (nurses), कानून निर्माता (law makers) और इनके तहत अध्ययन करने वाले छात्र (medical students) इसमें प्रमुख रूप से भागीदार रहें। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

फिर बढ़ें कोविड-19 संक्रमण के मामले।

फिर बढ़ें कोविड-19 संक्रमण के मामले।

एस. के. राणा August 30 2021 34026

मंत्रालय ने बताया कि अभी तक कोरोना कुल 52.01 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभिय

सिल्वर जुबली बाल महिला चिकित्सालय ने 54 क्षय रोगियों को लिया गोद 

सिल्वर जुबली बाल महिला चिकित्सालय ने 54 क्षय रोगियों को लिया गोद 

हुज़ैफ़ा अबरार July 02 2022 38652

डा. अजय पाल ने कहा कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है। इसकी जांच और इलाज स्वास्थ्य केंद्रों

नीट पीजी एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 29 मार्च से 30 अप्रैल का समय

नीट पीजी एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 29 मार्च से 30 अप्रैल का समय

एस. के. राणा March 29 2022 24326

नीट पीजी एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 29 मार्च से करेक्शन विंडो खुल रही है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जा

वायरल वीडियो: सिविल अस्पताल में कर्मचारियों ने की पार्टी, केक काट कर चली बेल्टें

वायरल वीडियो: सिविल अस्पताल में कर्मचारियों ने की पार्टी, केक काट कर चली बेल्टें

रंजीव ठाकुर August 08 2022 29609

सिविल अस्पताल का एक वीडियो सोशल मिड़िया पर बहुत वायरल है जिसमे रात में कर्मचारी जन्मदिन की पार्टी मना

रात में सिविल अस्पताल पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, एक मरीज की आर्थिक मदद भी की

रंजीव ठाकुर May 18 2022 26309

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक अचानक मंगलवार रात सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्हो

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया कोरोना से जुड़ी बीमारियां और बचाव

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया कोरोना से जुड़ी बीमारियां और बचाव

एस. के. राणा December 10 2022 35979

कोरोना काल में में वर्क फ्रॉम होम हो या फिर बीमारी से रिलेटेड जानकारी लेनी हो हर चीज हमे तुरंत उसकी

उत्तराखंड के निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेज की नहीं बढ़ेगी फीस

उत्तराखंड के निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेज की नहीं बढ़ेगी फीस

विशेष संवाददाता October 12 2022 35729

उच्च शिक्षा विभाग की ओर से गठित शुल्क नियामक समिति की ओर से निजी मेडिकल कॉलेज और डेंटल कॉलेज में एमब

बिहार के अस्पतालों में चिकित्सकों व पैरा मेडिकल कर्मियों की कमी होगी दूर, 5000 पदों पर नई भर्ती का प्रस्ताव तैयार

बिहार के अस्पतालों में चिकित्सकों व पैरा मेडिकल कर्मियों की कमी होगी दूर, 5000 पदों पर नई भर्ती का प्रस्ताव तैयार

विशेष संवाददाता September 26 2022 36510

चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल कर्मियों की कमी को दूर करने की दिशा में भी पहल शुरू की गई है। इनकी नियुक्

मातृ-शिशु सुरक्षा को लेकर एरा की अनूठी पहल मुफ्त की सभी डिलीवरी

मातृ-शिशु सुरक्षा को लेकर एरा की अनूठी पहल मुफ्त की सभी डिलीवरी

हुज़ैफ़ा अबरार May 24 2026 1582

इस योजना से खासतौर पर गरीब और असहाय वर्ग अस्पताल में उपचार के प्रति आकर्षित होगा क्योंकि जब उसे पता

नेशनल डॉक्टर्स डे पर लोहिया अस्पताल में सम्मानित हुए चिकित्सक और पुलिसकर्मी

नेशनल डॉक्टर्स डे पर लोहिया अस्पताल में सम्मानित हुए चिकित्सक और पुलिसकर्मी

रंजीव ठाकुर July 02 2022 39669

डॉ० राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में शुक्रवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया। इस मौके

Login Panel