देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

यूरोप में कोविड का क़हर, 53 देशों में अब तक 15 लाख से अधिक मौतें।

पिछले सप्ताह, कोविड-19 के कारण होने वाली मौतों की संख्या, एक दिन में चार हज़ार 200 तक पहुँच गई। यह संख्या, सितम्बर के अन्त में एक दिन में दो हज़ार 100 मौतों की संख्या से दोगुनी है।

हे.जा.स.
November 24 2021 Updated: November 24 2021 23:43
0 33108
यूरोप में कोविड का क़हर, 53 देशों में अब तक 15 लाख से अधिक मौतें। प्रतीकात्मक

लंदन। योरोपीय क्षेत्र एक बार फिर, कोविड-19 महामारी (Covid-19 pandemic) की चपेट में है। पिछले सप्ताह, कोविड-19 के कारण होने वाली मौतों की संख्या, एक दिन में चार हज़ार 200 तक पहुँच गई। यह संख्या, सितम्बर के अन्त में एक दिन में दो हज़ार 100 मौतों की संख्या से दोगुनी है।

योरोपीय क्षेत्र में स्थित 53 देशों में अब तक कोरोनावायरस (Corna Virus) के कारण 15 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यूएन एजेंसी के योरोपीय क्षेत्र के लिये अध्ययन करने वाले, ‘Institute for Health Metrics and Evaluation’ के अनुसार, मौजूदा समय में कोविड-19, योरोप व मध्य एशिया में मौत का सबसे बड़ा कारण है।

इन हालात में, यूएन एजेंसी ने आशंका जताई है कि योरोप (Europe) में मार्च 2022 से पहले, कोविड-19 के कारण मृतक संख्या 20 लाख तक पहुँच सकती है।

वैक्सीन प्लस
योरोप के लिये विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) में क्षेत्रीय निदेशक हैन्स क्लूगे ने कहा, “वायरस के साथ जीने और हमारा दैनिक जीवन जारी रखने के लिये, हमें ‘वैक्सीन प्लस’ उपाय को अपनाने की आवश्यकता है।”

इसका अर्थ है: वैक्सीन की मानक ख़ुराक लेना, उपलब्ध होने की स्थिति में अतिरिक्त ख़ुराक (Booster dose) लगवाना, और रोज़मर्रा के जीवन में रोकथाम उपाय अपनाना।

यूएन (UN) एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी का मानना है कि मास्क (Mask) पहनने, हाथ धोने, रहने या ठहरने के स्थानों को हवादार बनाने, शारीरिक दूरी बरतने (Social Distancing), और छींकते हुए बाँह से मुँह ढँक लेने से, वायरस से बचा जा सकता है, और समाजों में आम जीवन जारी रखा जा सकता है। 

“हम सभी के पास यह अवसर व ज़िम्मेदारी है कि अनावश्यक त्रासदी और जीवन हानि को टालने में मदद करें, और इस सर्दी के मौसम में, समाजों व व्यवसायों में और ज़्यादा व्यवधान को सीमित करें।”

विश्व स्वास्थ्य एजेंसी के नवीनतम आँकड़ों के मुताबिक़, 22 नवम्बर तक कोरोनावायरस के 25 करोड़ 69 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 51 लाख 51 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है, और अब तक कोरोनावायरस वैक्सीन (Vaccine) के सात अरब 40 करोड़ से ज़्यादा टीके लगाए जा चुके हैं.।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

राजस्थान, मौसमी बीमारियों की चपेट में लोग

राजस्थान, मौसमी बीमारियों की चपेट में लोग

जीतेंद्र कुमार October 15 2022 28195

इन दिनों डेंगू,चिकनगुनिया,मलेरिया,स्क्र्ब टायफस और स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियां फैली हुई हैं। इसमें भी

मोटापा: स्थायी वजन घटाने के संयम रखना ज़रूरी - डॉ. रंगवाला

मोटापा: स्थायी वजन घटाने के संयम रखना ज़रूरी - डॉ. रंगवाला

लेख विभाग March 05 2022 27889

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-4) के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में, मोटे लोगों की संख्या द

केजीएमयू के रेडियोडायग्नोसिस विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ नीरा कोहली सेवानिवृत 

केजीएमयू के रेडियोडायग्नोसिस विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ नीरा कोहली सेवानिवृत 

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2022 69220

डा0 नीरा कोहली ने वर्ष 1978 में एम0बी0बी0एस0 एस एन मेडिकल कालेज, आगरा से एवं एम् डी (रेडियोडाइयग्नोस

बच्चों में कोविड के गंभीर संक्रमण की संभावना बड़ों की अपेक्षा कम: डॉ. अरोड़ा 

बच्चों में कोविड के गंभीर संक्रमण की संभावना बड़ों की अपेक्षा कम: डॉ. अरोड़ा 

एस. के. राणा September 03 2021 27254

हम दूसरी लहर की अंतिम अवस्था में है। तीसरी लहर की आशंका उस स्थिति में ही मजबूत होगी जबकि हम कोविड अन

रामदेव की कंपनी को बड़ी राहत, पतंजलि की 5 दवाओं पर लगा बैन हटाया

रामदेव की कंपनी को बड़ी राहत, पतंजलि की 5 दवाओं पर लगा बैन हटाया

विशेष संवाददाता November 14 2022 30825

उत्तराखंड की सरकार ने पतंजलि की सब्सिडियरी कंपनी दिव्य फार्मेसी में बनने वाली पांच दवाइयों पर लगी र

कोरोना के नए स्वरूप के मद्देनजर ‘प्रोएक्टिव’ रहने की आवश्यकता: मोदी

कोरोना के नए स्वरूप के मद्देनजर ‘प्रोएक्टिव’ रहने की आवश्यकता: मोदी

एस. के. राणा November 29 2021 33628

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नये स्वरूप का पता चलने और इसे लेकर दुनिया भर में पैदा हुई आशंकाओं

जानें गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए क्या खाएं और क्या खाने से बचें

जानें गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए क्या खाएं और क्या खाने से बचें

लेख विभाग April 17 2023 35007

गर्मियों में खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए सबसे पहले आपको अपने खानपान में इन चीजों को शामिल करना चाहि

इराकी महिला की गुरूग्राम के अस्पताल में की गई दुर्लभ सर्जरी

इराकी महिला की गुरूग्राम के अस्पताल में की गई दुर्लभ सर्जरी

विशेष संवाददाता November 27 2022 25369

फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने एक बयान में कहा कि डॉक्टरों की एक टीम ने 'पावर स्पाइरल एंटेरो

कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 10,302 नए मामले, 267 लोगों की मौत 

कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 10,302 नए मामले, 267 लोगों की मौत 

एस. के. राणा November 21 2021 32228

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल 1,24,868 सक्रिय मरीज बचे हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय द्

वर्ल्ड विजऩ इंडिया के पोषण माह मेले का रोशन जैकब ने किया उदघाटन

वर्ल्ड विजऩ इंडिया के पोषण माह मेले का रोशन जैकब ने किया उदघाटन

हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2022 21891

जब कोई बच्चा अल्प पोषण से पीडि़त होता है, तो यह बच्चे की संज्ञानात्मक विकास पर असर डालता है। सरकार इ

Login Panel