देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कमजोर इम्युनिटी वालों को हो रहा म्यूकोरमाइकोसिस संक्रमण। 

डायबिटिक मरीजों में म्यूकोरमाइकोसिस के मामले मिलते रहते हैं लेकिन अगर किसी का शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं है और उसे कोरोना हो जाए तो ख़तरा ज़्यादा है।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 11 2021 Updated: May 14 2021 01:53
0 37407
कमजोर इम्युनिटी वालों को हो रहा म्यूकोरमाइकोसिस संक्रमण।  प्रतीकात्मक

लखनऊ। कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच कई लोग म्यूकोरमाइकोसिस नाम के फंगल इन्फेक्शन की चपेट में आ रहे हैं। यह दुर्लभ फंगल इन्फेक्शन है जो किसी व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर होता है। कोविड-19 और डायबिटीज के मरीजों के लिए यह इन्फेक्शन और ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। इस संक्रमण को `ब्लैक फंगस’ के नाम से भी जाना जाता है| 

स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी के मुताबिक हल्के लक्षण दिखने पर जल्दी से डॉक्टर से संपर्क करें। कोविड के रोगियों में अगर बार-बार नाक बंद होती हो या नाक से पानी निकलता रहे, गालों पर काले या लाल चकत्ते दिखने लगें, चेहरे के एक तरफ सूजन हो या सुन्न पड़ जाए, दांतों और जबड़े में दर्द, कम दिखाई दे या सांस लेने में तकलीफ हो तो यह ब्लैक फंगस हो सकता है।

आंख, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ रहबर अंसारी ने बताया कि आम हालात में डायबिटिक मरीजों में म्यूकोरमाइकोसिस के मामले मिलते रहते हैं लेकिन अगर किसी का शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं है और उसे कोरोना हो जाए तो ख़तरा ज़्यादा है। ऐसे केस में इलाज के लिए ज़्यादातर स्टेरॉइड्स का प्रयोग होता है। इनका इस्तेमाल नियंत्रित होना चाहिए।

कोविड-19 के लिए आईएमए की हेल्पलाइन के पैनलिस्ट डॉ रहबर ने बताया कि इस बीमारी का अगर समय पर इलाज नहीं किया गया तो ये खतरनाक रूप ले लेती है और मरीज की जान भी जा सकती है। इसलिए लक्षण आते ही मरीज को विशेषज्ञ डाक्टर से सलाह लेना चाहिए।  

क्या है म्यूकोरमाइकोसिस?
इंडियन काउन्सिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार म्यूकोरमाइकोसिस फंगल इंफेक्शन है, जो शरीर में बहुत तेजी से फैलता है। म्यूकोरमाइकोसिस इंफेक्शन नाक, आँख, दिमाग, फेफड़े या फिर स्किन पर भी हो सकता है। इस बीमारी में कई लोगों की आंखों की रोशनी तक चली जाती है, वहीं कुछ मरीजों के जबड़े और नाक की हड्डी गल जाती है। 

कोरोना के मरीजों को ज्यादा खतरा
म्यूकोरमाइकोसिस आम तौर पर उन लोगों को तेजी से अपना शिकार बनाता है जिन लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम होती है। कोरोना के दौरान या फिर ठीक हो चुके मरीजों का इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर होता है, इसलिए वह आसानी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। खासतौर से कोरोना के जिन मरीजों को डायबिटीज है। शुगर लेवल बढ़ जाने पर उनमें म्यूकोरमाइकोसिस खतरनाक रूप ले सकता है।
यह संक्रमण सांस द्वारा नाक के जरिये व्यक्ति के अंदर चला जाता है, जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, उनको यह जकड़ लेता है|  

लक्षण 
• नाक में दर्द हो, खून आए या नाक बंद हो जाए 
• नाक में सूजन आ जाए
• दांत या जबड़े में दर्द हो या गिरने लगें
• आंखों के सामने धुंधलापन आए या दर्द हो, बुखार हो 
• सीने में दर्द
• बुखार
• सिर दर्द 
• खांसी 
• सांस लेने में दिक्कत 
• खून की उल्टियाँ होना 
• कभी-कभी दिमाग पर भी असर होता है  

किन रोगियों में ज्यादा पाया गया है
• जिनका शुगर लेवल हमेशा ज्यादा रहता है 
• जिन रोगियों ने कोविड के दौरान ज्यादा स्टेरॉइड लिया हो 
• काफी देर आईसीयू में रहे रोगी  
• ट्रांसप्लांट या कैंसर के रोगी 

कैसे बचें
• किसी निर्माणाधीन इलाके में जाने पर मास्क पहनें
• बगीचे में जाएं तो फुल आस्तीन शर्ट, पैंट व ग्लब्स पहनें 
• ब्लड ग्लूकोज स्तर को जांचते रहें और इसे नियंत्रित रखें

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों ने चिंता बढ़ायी, लोग चौथी लहर को लेकर आशंकित

कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों ने चिंता बढ़ायी, लोग चौथी लहर को लेकर आशंकित

एस. के. राणा April 28 2022 24765

देश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 16,980 हो गई जो कि आने वाले समय के लिए खतरे की घंटी है। महा

दिल्ली एम्स में मास्क अनिवार्य, 5 से ज्यादा लोगों के जमा होने पर रोक

दिल्ली एम्स में मास्क अनिवार्य, 5 से ज्यादा लोगों के जमा होने पर रोक

विशेष संवाददाता December 23 2022 28147

दुनियाभर में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली एम्स ने एडवाइजरी जारी की है।अब परिसर में मास्

धुंए के छल्लों से अपने बच्चों के भविष्य को बचायें

धुंए के छल्लों से अपने बच्चों के भविष्य को बचायें

लेख विभाग June 01 2022 33095

धुंए के छल्लों से अपने बच्चों के भविष्य को न बांधें। धूम्रपान व तंबाकू सेवन से दिल की बीमारी होने की

देवीपाटन में सहारा हॉस्पिटल और उत्तर प्रदेश राज्य प्राधिकरण आपदा प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 

देवीपाटन में सहारा हॉस्पिटल और उत्तर प्रदेश राज्य प्राधिकरण आपदा प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 

हुज़ैफ़ा अबरार July 22 2022 49988

नि:शुल्क शिविर में लगभग 1,023 मरीजों ने पंजीकरण कराकर उपचार करवाया जिसमें सभी को नि:शुल्क स्वास्थ्य

एनाजिक इंडिया लाया केंजेन वाटर बनाने वाली मेडिकल डिवाइस

रंजीव ठाकुर September 08 2022 159604

यह जापानी तकनीक है जिसे दुनिया भर के जाने-माने लोग इस्तेमाल करते हैं। एनाजिक इंडिया केंजेन डिवाइस प्

काले पड़ते होंठों का रंग हल्का कैसे करें?

काले पड़ते होंठों का रंग हल्का कैसे करें?

सौंदर्या राय December 14 2021 41325

गहराई तक नमी पहुँचाने के लिए अपने होंठों पर बादाम तेल की मालिश करें। होंठों को नमी देने और भरा-पूरा

वैज्ञानिक संस्थान अपनी शोधों से समाज की आवश्यकतानुसार समाधान विकसित कर रहे : डा जितेन्द्र 

वैज्ञानिक संस्थान अपनी शोधों से समाज की आवश्यकतानुसार समाधान विकसित कर रहे : डा जितेन्द्र 

हुज़ैफ़ा अबरार August 09 2026 924

भारत के वैज्ञानिक संस्थान अब केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप

फाइलेरिया उन्मूलन के खिलाफ मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की शुरुआत 

फाइलेरिया उन्मूलन के खिलाफ मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की शुरुआत 

हुज़ैफ़ा अबरार May 13 2022 38394

निदेशक संचारी रोग डॉ. ए.के.सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि आश

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का जवाब, कोरोना टीके लगवाने से मौत के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का जवाब, कोरोना टीके लगवाने से मौत के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं

विशेष संवाददाता November 29 2022 31129

कोरोना टीकाकरण की वजह से कथित मौतों को लेकर केंद्र सरकार ने कोई जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है।

एंटीरेट्रोवायरल दवाओं की कमी से जूझ रहे एचआईवी मरीज

एंटीरेट्रोवायरल दवाओं की कमी से जूझ रहे एचआईवी मरीज

रंजीव ठाकुर July 07 2022 21952

कुछ राज्यों के एआरटी केन्द्रों में दवाओं की आपूर्ति कम होने से एचआईवी मरीजों को दिक्कतों का सामना कर

Login Panel