देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविड-19: चार लाख से कम हुआ कोरोना संक्रमण का आंकड़ा। 

एक दिन में कोविड-19 के 3,66,161 मामले सामने आए और इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,26,62,575 हो गए।

0 31364
कोविड-19: चार लाख से कम हुआ कोरोना संक्रमण का आंकड़ा।  प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। लगातार चार दिन कोरोना वायरस संक्रमण के चार लाख से अधिक नए मामले सामने आने के बाद भारत में सोमवार को एक दिन में कोविड-19 के 3,66,161 मामले सामने आए और इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,26,62,575 हो गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, 3,754 और लोगों की संक्रमण के कारण मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,46,116 हो गई।

देश में उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 37,45,237 हो गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.53 प्रतिशत है, जबकि संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 82.39 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1,86,71,222 लोग संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं, जबकि मृत्युदर 1.09 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामले पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे।

वैश्विक महामारी के मामले पिछले साल 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे। भारत में महामारी के मामले चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, अब तक 30,37,50,077 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 14,74,606 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

संक्रमण से पिछले 24 घंटे में जिन 3,754 और लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 572, कर्नाटक में 490, उत्तर प्रदेश में 294, दिल्ली में 273, तमिलनाडु में 236, पंजाब में 191, छत्तीसगढ़ में 189, उत्तराखंड में 180, राजस्थान में 159, हरियाणा में 151, पश्चिम बंगाल में 124 और गुजरात में 121 लोगों की मौत हुई है।

देश में अब तक 2,46,116 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 75,849, दिल्ली में 19,344, कर्नाटक में 18,776, तमिलनाडु में 15,648, उत्तर प्रदेश में 15,464, पश्चिम बंगाल में 12,327, छत्तीसगढ़ में 10,570 और पंजाब में 10,506 लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन मरीजों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गले के संक्रमण की न करें अनदेखी।

गले के संक्रमण की न करें अनदेखी।

लेख विभाग January 08 2021 26982

कई बार गले के इंफेक्शन (Throat Infection) का कारण मौसम में बदलाव होता है तो कई बार धूम्रपान और बैक्ट

सरोजनी नगर सीएचसी व पीएचसी: उपमुख्यमंत्री के सक्रियता से सुधरी व्यवस्था, गाडी का पटरी पर आना बाकी

रंजीव ठाकुर May 24 2022 40018

सभी काउंटर समय से खुलते हैं और विजटिंग डॉक्टर्स भी समय से आते हैं। लेकिन शाम होते ही यहां आवारा पशु

अपोलोमेडिक्स और पीजीआई के बीच ग्रीन कॉरिडोर बनाकर किडनी ट्रांसप्लांट, दुर्घटना में मृत व्यक्ति के अंगदान से कई मरीजों को जीवनदान 

अपोलोमेडिक्स और पीजीआई के बीच ग्रीन कॉरिडोर बनाकर किडनी ट्रांसप्लांट, दुर्घटना में मृत व्यक्ति के अंगदान से कई मरीजों को जीवनदान 

रंजीव ठाकुर May 12 2022 32327

21 वर्षीय युवक की रोड एक्सीडेंट में ट्रॉमेटिक ब्रेन इंजरी होने के चलते मृत्यु हो गई थी। जिसके पश्चात

एडवांस्ड ओवरियन कैंसर की मरीज सर्जरी के बाद कैंसरमुक्त। 

एडवांस्ड ओवरियन कैंसर की मरीज सर्जरी के बाद कैंसरमुक्त। 

रंजीव ठाकुर March 14 2021 30394

मैक्स हॉस्पिटल में हम सीआरएस और एचआईपीईसी सर्जरी के जरिये एडवांस्ड कैंसर के लगभग 150 मामलों का सफल इ

बच्चों के सिरदर्द  पर रखें नजर।

बच्चों के सिरदर्द पर रखें नजर।

लेख विभाग July 20 2021 33289

इमोशनल स्ट्रेस, कमजोर नजर के कारण हुआ आई स्ट्रेन, गलत पोश्चर के कारण पैदा हुआ पीठ दर्द भी माइग्रेन क

कोरोना के खिलाफ जंग में पडोसी देशों को हो रही भारतीय टीकों की सप्लाई, म्यांमार पहुंची पहली खेप। 

कोरोना के खिलाफ जंग में पडोसी देशों को हो रही भारतीय टीकों की सप्लाई, म्यांमार पहुंची पहली खेप। 

हे.जा.स. January 22 2021 22505

विदेश मंत्रालय ने 19 जनवरी को भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और सेशेल्स के लिए वैक्सीन प

अंजीर: स्वास्थ्यवर्धक और यौन समस्याओं में लाभकारी फल

अंजीर: स्वास्थ्यवर्धक और यौन समस्याओं में लाभकारी फल

आयशा खातून July 10 2022 47808

अंजीर स्वास्थ्यवर्धक और बहुउपयोगी फल है। अंजीर का उपयोग हर्बल दवाओं में अस्थमा, कब्ज और खांसी जैसी व

आगरा में बड़ी कंपनियों की दवाओं का जखीरा बरामद

आगरा में बड़ी कंपनियों की दवाओं का जखीरा बरामद

हुज़ैफ़ा अबरार October 22 2026 679

आगरा। गत दिनों प्रेम नगरी आगरा के धनौली टेढ़ी बगिया और राजस्थान के भरतपुर में भी एक सूखे कुएं से करी

लखनऊ मेट्रो इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स ने किया लैंप लाइटिंग एवं ओथ टेकिंग सेरेमनी का आयोजन 

रंजीव ठाकुर May 12 2022 63896

नर्स को मां का दर्जा दिया गया है, डाक्टर के बाद मरीज की सारी जिम्मेदारी नर्सों पर ही होती है। इसी वज

उत्तर प्रदेश: कोविड के ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर हर स्तर पर सावधानी बरतने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: कोविड के ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर हर स्तर पर सावधानी बरतने के निर्देश

हुज़ैफ़ा अबरार December 01 2021 36055

कोविड के नए वेरिएंट को लेकर लखनऊ समेत सभी जिलों में विदेश से आने वालों की पड़ताल के निर्देश जारी किए

Login Panel