देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में मनाया गया विश्व फेफड़ा दिवस।

सम्पूर्ण विश्व की फेफड़े से जुड़ी संस्थायें ’’विश्व फेफड़ा दिवस’’ यानि ’’वर्ल्ड लंग डे’’ मना रही हैं और जनमानस को फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों व उनकों स्वस्थ्य रखने के उपायों के बारे में जानकारी दे रही हैं।

0 29785
रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में मनाया गया विश्व फेफड़ा दिवस। प्रतीकात्मक

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में ’’वर्ल्ड लंग डे’’ यानि ''विश्व फेफड़ा दिवस’’ मनाया गया। इस वर्ष की थीम ’’केयर फ़ॉर योर लंगस’’ अर्थात ''अपने फेफड़ो की देखभाल करें’’ है। 

ज्ञात रहे कि  के0जी0एम0यू0 के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की स्थापना सन् 1946 में हुई थी। वर्ष 2021 में इस विभाग की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। विभागाध्यक्ष डा0 सूर्यकान्त ने बताया कि विभाग की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभाग प्लेटिनम जुबली समारोह की श्रृंखला मना रहा है। इसी कड़ी मेंआज के प्रोग्राम में ओपीडी में आये हुए मरीजों और तीमारदारों को फेफड़ों से संबन्धित बीमारियों की जानकारी एवं तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट व अन्य प्रकार के धूम्रपान न करने की सलाह दी।

आईएमए-एकेडमिक आफ मेडिकल स्पेसलिटीज के नेशनल वायस चेयरमैन, डा0 सूर्यकान्त ने दिल्ली से भेजे गए  एक वीडियो के माध्यम से बताया कि आज सम्पूर्ण विश्व की फेफड़े से जुड़ी संस्थायें ’’विश्व फेफड़ा दिवस’’ यानि ’’वर्ल्ड लंग डे’’ मना रही हैं और जनमानस को फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों व उनकों स्वस्थ्य रखने के उपायों के बारे में जानकारी दे रही हैं।

उन्होंने बताया कि फेफड़ों से हमें आक्सीजन मिलती है। अगर हमारे फेफड़े ही खराब हो तो हम जिन्दा कैसे रह पायेंगे? फेफड़े ही हमारे शरीर में प्राण वायु का संचार करते हैं। आज के परिदृश्य में बात करें तो बढ़ते हुए वायु प्रदूषण व धूम्रपान की वजह से अनेको बीमारियां जन्म लेती है। आकड़े कहते हैं कि हमारे देश में लगभग 17 लाख लोगों की मृत्यु प्रतिवर्ष वायु प्रदूषण की वजह से होती है। इन्ही कारणों से फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों की संख्या व उनकी तीव्रता में काफी वृद्धि हुई है, फिर चाहे निमोनिया, टी0बी0, अस्थमा, सीओपीडी हो या चाहे कोविड-19 की ही बीमारी क्यों न हो सब की सब फेफड़ो से जुड़ी हुयी हैं। 

उपायों के बारें में चर्चा करते हुये इण्डियन चेस्ट सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष डा0 सूर्यकान्त ने कहा कि कोरोना काल में हमनें फेश मास्क लगाना सीखा है।अगर हम नियमित रूप से मास्क लगायें तो कोरोना के साथ-साथ वायु प्रदूषण और अन्य बीमारियों से बच सकते हैं। धूम्रपान भी स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालता है। लगभग 12 करोड़ लोग धूम्रपान करते है इससे बचना चाहिए। 

हमें रेस्पिरेटरी मसल्स और अपने इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए अच्छे खानपान (हरी सब्जियां, फल, पौष्टिक चीजें), प्राणायाम से फेफड़ो का स्टेमिना बढ़ाना, व्यायाम, भाप लेना आदि उपाये करने चाहिए। अगर ये सब सावधानियां हम बरतेंगे तो हमारे फेफड़े स्वस्थ्य रहेंगे, बीमारियां कम से कम होगी और हम सब एक स्वस्थ्य जिन्दगी जी पायेंगे। इस अवसर पर विभाग के डॉक्टर्स डा0 आर0एस0 कुशवाहा, डा0 संतोष कुमार, डा0 अजय कुमार वर्मा, डा0 आनन्द श्रीवास्तव, डा0 दर्शन कुमार बजाज डा0 ज्योति बाजपाई और समस्त रेजिडेंट डाक्टर्स एवं कर्मचारीगणमौजूद रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सर गंगाराम अस्पताल में मिलेगा लिवर फेलियर का सस्ता इलाज

सर गंगाराम अस्पताल में मिलेगा लिवर फेलियर का सस्ता इलाज

एस. के. राणा December 19 2022 27809

लिवर डेमेज या लिवर फेलियर की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए उम्‍मीद की एक नई किरण दिखाई दी है। लिवर

डेली कंट्रोलर ट्रीटमेंट सिर्फ़ आराम नहीं अस्थमा में बेहतर नतीजों का सहारा है: डॉ. अभिषेक टंडन

डेली कंट्रोलर ट्रीटमेंट सिर्फ़ आराम नहीं अस्थमा में बेहतर नतीजों का सहारा है: डॉ. अभिषेक टंडन

हुज़ैफ़ा अबरार May 07 2026 2849

विशेषज्ञों ने भारत में अस्थमा केयर में एक बड़ा अंतर बताया है। बेरोक ज़िंदगी और टफ़ीज़ जैसी पहल समय प

शिशु की लार, माँ का दूध और पसीना तीनों मिलकर पैदा करते है संक्रमण, स्तनपान में बरतें सावधानी

रंजीव ठाकुर August 05 2022 48854

बच्चे के जन्म के बाद माँ का पहला पीला गाढ़ा दूध क्या होता है ? बच्चे को दूध पिलाने की सही पोजीशन क्या

हृदय रोग: चरक संहिता पर एक साथ शोध करेंगे मेडिकल साइंस और आयुर्वेद

हृदय रोग: चरक संहिता पर एक साथ शोध करेंगे मेडिकल साइंस और आयुर्वेद

रंजीव ठाकुर July 20 2022 60379

मौजूदा जीवनशैली तमाम रोगों के साथ हार्ट डिजीज को बड़े पैमाने पर साथ लेकर आ रही है। मॉडर्न मेडिकल साइं

कोरोना तीसरी लहर की निगरानी में नए म्यूटेंट पर ध्यान केन्द्रित - राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र।

कोरोना तीसरी लहर की निगरानी में नए म्यूटेंट पर ध्यान केन्द्रित - राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र।

हे.जा.स. August 12 2021 25886

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र ने बताया कि कोरोना तीसरी लहर की निगरानी बारीकी से की जा रही है और साथ

कोरोना की चुनौती अभी पूरी तरह टली नहीं है, सतर्क रहने की आवश्यकता है: प्रधानमंत्री 

कोरोना की चुनौती अभी पूरी तरह टली नहीं है, सतर्क रहने की आवश्यकता है: प्रधानमंत्री 

एस. के. राणा May 30 2022 26396

जिस तरह से पिछले दो हफ्तों में कुछ राज्यों में मामले बढ़े हैं उससे ये स्पष्ट है कि कोरोना की चुनौती

पर्यावरण संरक्षण के बारे में अब काम भी करना होगा  : मुकेश शर्मा

पर्यावरण संरक्षण के बारे में अब काम भी करना होगा : मुकेश शर्मा

हुज़ैफ़ा अबरार June 04 2026 2107

पर्यावरण संरक्षण के प्रति अब भी न चेते तो बहुत देर हो जाएगी। इन संकेतों को गंभीरता से लेते हुए जल, ज

सेहत के लिए चमत्कारी है मुनक्का

सेहत के लिए चमत्कारी है मुनक्का

आरती तिवारी November 25 2022 33326

मुनक्का में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। ये पेट में गैस, सूजन, पेट फूलना, कब्ज और अपच जैसी कई सम

सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए अपनाये ये उपाय  

सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए अपनाये ये उपाय  

सौंदर्या राय August 05 2022 52004

चिकनी, सॉफ्ट, सिल्की त्वचा ही सेक्सी त्वचा होती है और वह सबको पसंद आयेगी। आप चाहें तो लोशन को पूरे द

संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर निगम चला रहा नगर सेवा पखवाड़ा

संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर निगम चला रहा नगर सेवा पखवाड़ा

आरती तिवारी November 17 2022 29853

अभियान में संयुक्त टीम द्वारा घर घर भ्रमण किया गया सफाई, फागिंग, एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया, ना

Login Panel