देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

40 रुपये का इंजेक्शन बचाएगा ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित मरीजों की जान

दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। महिलाओं में सबसे ज्यादा केस इसी कैंसर के आते हैं। ब्रेस्ट कैंसर की वजह से मौत भी हो जाती है। मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल की एक रिसर्च के मुताबिक ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों की जान को 40 रुपये के इंजेक्शन से बचाया जा सकेगा।

विशेष संवाददाता
September 15 2022 Updated: September 15 2022 16:24
0 25168
40 रुपये का इंजेक्शन बचाएगा ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित मरीजों की जान सांकेतिक चित्र

मुंबई। दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। महिलाओं में सबसे ज्यादा केस इसी कैंसर के आते हैं। ब्रेस्ट कैंसर की वजह से मौत भी हो जाती है। मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल की एक रिसर्च के मुताबिक ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों की जान को 40 रुपये के इंजेक्शन से बचाया जा सकेगा। इस इंजेक्शन की एक डोज से ब्रैस्ट कैंसर के सेल्स सुन्न हो जाएंगे। जिससे शरीर के अन्य हिस्सों में इन सेल्स के प्रसार को रोका जा सकेगा।

 

11 सालों से चल रही थी स्टडी

साल 2011 में टाटा मेमोरियल (Tata Memorial) अस्पताल ने ब्रेस्ट कैंसर मरीजों के इलाज के लिए इस स्टडी की शुरुआत की थी। इस स्टडी को ‘इफेक्ट ऑफ पेरी- टुमोरल इंफिल्ट्रेशन ऑफ लोकल एनेस्थेटिक प्रायर टू सर्जरी ऑन सरवाइवल इन अर्ली ब्रेस्ट कैंसर’ (breast cancer) नाम दिया गया था।  इस स्टडी में देश के 11 कैंसर केंद्र शामिल थे।

टाटा मेमोरियल अस्पताल में मेडिकल ऑन्कोलॉजी (medical oncology) के प्रोफेसर और स्टडी के सहयोगी में से एक डॉ सुदीप गुप्ता ने कहा, "यह रिसर्च स्तन कैंसर में एक सस्ता और तुरंत लागू करने योग्य उपचार प्रदान करता है। जिसका इस्तेमाल अन्य सर्जन (surgeon) कर सकते हैं। यह रिसर्च इस बात का प्रमाण है कि भारतीय केंद्र वैश्विक प्रभाव वाले अध्ययनों को डिजाइन और संचालित कर सकते हैं।" इस इंजेक्शन का इस्तेमाल कैंसर (cancer) के प्रभावित हिस्सों को सुन्न करने के लिए पहले लोकल एनेस्थीसिया किया जाता है। सर्जरी से पहले इस इंजेक्शन को ट्यूमर (tumor) के चारों तरफ दिया जाता है।

 

क्या है ब्रेस्ट कैंसर

ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाली एक आम बीमारी (common disease) है जो काफी तेजी से बढ़ती है। ब्रेस्ट के टिश्यू में छोटी गांठें बनती है, जिसे कैंसर कहा जाता है। यह काफी तेजी से बढ़ने लगता है और अगर समय पर इसे कंट्रोल ना किया जाए तो यह घातक साबित होता है। यह कई कारणों से हो जाता है, जिसमें असमय मासिक धर्म के अलावा नशीले पदार्थों का अत्यधिक सेवन प्रमुख है इस इंजेक्शन (injection) की एक डोज से ब्रैस्ट कैंसर के सेल्स सुन्न जाएंगे। जिससे शरीर के अन्य हिस्सों में इन सेल्स के प्रसार को रोका जा सकेगा।

Updated by Aarti Tewari

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

बारिश में बढ़ा संक्रमण का खतरा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए सख्त निर्देश

बारिश में बढ़ा संक्रमण का खतरा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए सख्त निर्देश

आरती तिवारी July 06 2023 36784

यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य अधिकारियों को मानसून सीजन के मद्देनजर संक्रामक रोगों

जिम में एक्सरसाइज के दौरान पुलिस कॉन्स्टेबल को आया कार्डियक अटैक, हुई मौत

जिम में एक्सरसाइज के दौरान पुलिस कॉन्स्टेबल को आया कार्डियक अटैक, हुई मौत

विशेष संवाददाता February 25 2023 33565

पुलिस कॉन्स्टेबल जिम में बेहोश हो गया जिसके बाद आनन-फानन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, बीते 24 घंटों में  3,688 लोग हुए संक्रमित 

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, बीते 24 घंटों में  3,688 लोग हुए संक्रमित 

एस. के. राणा April 30 2022 33283

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 18,684 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत

बुलंदशहर में संचारी रोगों के खिलाफ अभियान का शुभारंभ

बुलंदशहर में संचारी रोगों के खिलाफ अभियान का शुभारंभ

विशेष संवाददाता July 02 2023 26336

बुलंदशहर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिख

यूपी के 73 जिले अभी भी कोरोना के चपेट में

यूपी के 73 जिले अभी भी कोरोना के चपेट में

आरती तिवारी May 05 2023 34407

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आकंड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 168 मरीज मिले है। इसी के

साल के अंत में लखनऊ में संक्रमण घटा, वायरस से मौतों का ग्राफ बढ़ा
घर बैठे कराएं कोरोना की जांच, शुल्क हुआ तय

घर बैठे कराएं कोरोना की जांच, शुल्क हुआ तय

admin December 30 2022 30046

अब प्राइवेट लैब संचालक घर से सैंपल लेकर आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए अधिकतम 900 रुपये ले सकेंगे।

फाइलेरिया से बचाव के लिए एमडीए राउंड में जरूर करें दवा का सेवन 

फाइलेरिया से बचाव के लिए एमडीए राउंड में जरूर करें दवा का सेवन 

हुज़ैफ़ा अबरार February 19 2022 73597

फाइलेरिया व्यक्ति को आजीवन अपंग बना देता है | इसलिए इससे बचाव ही इसका सही इलाज है | फाइलेरिया ग्रसित

राजस्थान में 75 साल के पति व 70 साल की पत्नी को हुई संतान प्राप्ति

राजस्थान में 75 साल के पति व 70 साल की पत्नी को हुई संतान प्राप्ति

विशेष संवाददाता August 09 2022 34679

कहते है ऊपर वाले के घर देर है लेकिन अंधेर नहीं। ऐसा ही एक वाकया राजस्थान में हुआ है। बांग्लादेश के य

ओमीक्रोन के ख़ौफ से दुनियाभर में 2,800 से अधिक फ्लाइट्स  रद्द।  

ओमीक्रोन के ख़ौफ से दुनियाभर में 2,800 से अधिक फ्लाइट्स  रद्द।  

एस. के. राणा December 28 2021 42298

24, 25 और 26 दिसंबर को दुनियाभर में 6,000 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी थी। अमेरिका में रविवार क

Login Panel