देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ

हरदोई में संचारी रोगों से बचाव को लेकर संचारी नियंत्रण रोग अभियान का आगाज हो गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हरी झंडी दिखाकर जन जागरूकता रैली का शुभारंभ किया।

आरती तिवारी
April 02 2023 Updated: April 04 2023 09:45
0 27130
संचारी रोग नियंत्रण अभियान का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

हरदोई। संडीला पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संचारी रोग (communicable diseases) नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संचारी रोगों से निपटने (dealing with diseases) के लिए भी हम पूरी तरह तैयार हैं। हमारी सरकार (Government) ने तय किया कि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान घर -घर दस्तक के रूप में चलाने का काम करेंगे। इस दौरान प्रदेश की 1.80 लाख आशा बहने घर -घर दस्तक देगी।

 

साथ ही उन्होंने कहा कि मच्छर जनित रोगों  (mosquito borne diseases) को रोकने के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान 10 विभागों के समन्वय से चलाया जाता है। पिछले कुछ वर्षों में 50 हजार से अधिक मौत काला ज्वार, मस्तिष्क ज्वार, डेंगू, चिकनगुनिया (Chikungunya), मलेरिया, इंसेफेलाइटिस (encephalitis) से होती थी। इसके कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की जान खतरे में पड़ती थी। मच्छर के काटने की वजह से उनको मच्छर जनित बीमारियां पनपती थी, उनका पूरी तरह से सफाया करने में सरकार को सफलता मिली है। जिस पर हमारी सरकार ने नियंत्रण पाने का काम किया है।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी (Chief Medical Officer), हरदोई एसडीएम देवेन्द्र पाल सिंह,सीएचसी अधीक्षक डॉ. शरद कुमार वैश्य,खण्ड शिक्षा अधिकारी सिमी निगार, क्षेत्रीय विधायक अलका सिंह अर्कवंशी,एमएलसी अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 

बीमार हो तो क्या करें- what to do if you are sick

  • दिमागी बुखार का टीका जरूर लगवाए।
  • मच्छरों के काटने से बचे, मच्छरदानी, मच्छर, अगरबत्ती, कॉयल आदि का प्रयोग करें। पूरी आस्तीन की कमीज और फुल पेंट पहने।
  • सुअरों को घर से दूर रखें। रहने की जगह साफ सुथरा रखे एवं जाली लगाएं।
  • पक्के व सुरक्षित शौचालय का प्रयोग करें। बाद में साबुन से हाथ धोएं।
  • नाखून को काटते रहे। लंबे नाखूनों से भोजन बनाने व खाने से भोजन प्रदूषित होता है।
  • दिमागी बुखार के मरीज को दाएं या बाएं करवट लिटाए। यदि तेज बुखार हो तो पानी से बदन पोछते रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मेदांता अस्पताल ने 101 किडनी ट्रांसप्लांट पूरे किए: डॉ राकेश कपूर

रंजीव ठाकुर August 31 2022 49565

मेदांता सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ने 101 किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। मेदांता अस्पताल की

डब्ल्यूएचओ ने मोटापे के इलाज में जीएलपी-1 दवाओं के उपयोग पर वैश्विक दिशानिर्देश जारी किए

डब्ल्यूएचओ ने मोटापे के इलाज में जीएलपी-1 दवाओं के उपयोग पर वैश्विक दिशानिर्देश जारी किए

हे.जा.स. December 05 2025 7931

हालांकि जीएलपी-1 थेरेपी मोटापे से ग्रस्त वयस्कों के लिए पहला प्रभावी उपचार विकल्प है, लेकिन विश्व स्

पीठ और गर्दन का दर्द एक आम समस्या है, इसको गंभीरता से लेना चाहिए: डॉ अनुराग सक्सेना

पीठ और गर्दन का दर्द एक आम समस्या है, इसको गंभीरता से लेना चाहिए: डॉ अनुराग सक्सेना

लेख विभाग March 22 2022 42172

पीठ के दर्द को दूर रखने के लिए अच्छे स्वास्थ्य, उचित वजन, सही मुद्रा और पर्याप्त व्यायाम की आवश्यकता

ओमिक्रोन संक्रमण बढ़ा, कोरोना संक्रमण घटा।

ओमिक्रोन संक्रमण बढ़ा, कोरोना संक्रमण घटा।

एस. के. राणा December 27 2021 24013

ओमिक्रॉन से संक्रमित 578 लोगों में से 151 ठीक हो गए हैं या विदेश चले गए हैं। ओमीक्रोन के संक्रमण के

सावधान! पेट दर्द हो सकता है खतरनाक

सावधान! पेट दर्द हो सकता है खतरनाक

आरती तिवारी November 23 2022 22165

खान-पान में गड़बड़ी या दूसरी कारणों से पेट में कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं, पेट में दर्द होना भी

प्रेग्नेंसी में मुश्किलें खड़ी कर रहा है मोटापा: सर्वे

प्रेग्नेंसी में मुश्किलें खड़ी कर रहा है मोटापा: सर्वे

अनिल सिंह November 27 2022 24574

गोरखपुर जिले की हर चौथी महिला मोटापे की चपेट में है। इसके अलावा हर चौथी किशोरी और महिला का वजन निर्ध

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर घातक होने की आशंका

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर घातक होने की आशंका

एस. के. राणा March 03 2022 30452

शोधकर्ताओं ने भविष्यवाणी की है कि देश जल्द ही कोविड-19 की चौथी लहर की चपेट में आ सकता है। शोध में सा

वजन घटाना हो तो खाली पेट पिएं अदरक का रस

वजन घटाना हो तो खाली पेट पिएं अदरक का रस

लेख विभाग November 05 2022 29843

अदरक के अंदर एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो न केवल त्वचा को कई समस्याओं से दूर कर सकते हैं बल्क

डब्ल्यूएचओ ने जारी किया बच्चों में पुराने दर्द के प्रबंधन पर नए दिशानिर्देश। 

डब्ल्यूएचओ ने जारी किया बच्चों में पुराने दर्द के प्रबंधन पर नए दिशानिर्देश। 

हे.जा.स. January 31 2021 27844

दुनिया के लगभग एक-चौथाई या एक तिहाई बच्चे इस समस्या से ग्रसित हैं। ये  कैंसर, सिकल सेल रोग, मधुमेह औ

सिविल अस्पताल में प्राइवेट डाक्टर कर रहा था ऑपरेशन।

सिविल अस्पताल में प्राइवेट डाक्टर कर रहा था ऑपरेशन।

हे.जा.स. March 17 2021 37994

आरोपित डाक्टर पहले सिविल अस्पताल के आर्थो विभाग में सीनियर रेजिडेंट था। उसने कोरोना काल में अस्पताल

Login Panel