देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मरीज बनकर केजीएमयू अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

मरीज बनकर किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचे ब्रजेश पाठक ने मास्क लगाकर ओपीडी काउंटर पर पर्चा बनवाया। ट्रामा सेंटर, होल्डिंग एरिया और ओपीडी का निरीक्षण किया। कई जगह पर गंदगी मिलने के कारण उन्होंने फटकार भी लगाई।

हुज़ैफ़ा अबरार
April 06 2022 Updated: April 06 2022 03:45
0 43989
स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मरीज बनकर केजीएमयू अस्पताल का किया औचक निरीक्षण केजीएमयू में मरीज़ों और परिजनों से हालचाल पूछते स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक

लखनऊ। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल अचानक पहुंचकर जांच पड़ताल की। आम मरीज की तरह ब्रजेश पाठक अस्पताल में पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का हाल जाना। डिप्टी सीएम ने हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने और मरीजों को पूरी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने  के लिए निर्देशित किया।

मरीज बनकर किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचे ब्रजेश पाठक ने मास्क लगाकर ओपीडी काउंटर पर पर्चा बनवाया। बिना एस्कार्ट और सुरक्षा के ओपीडी पहुंचे उपमुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री ने ट्रामा सेंटर, होल्डिंग एरिया और ओपीडी का निरीक्षण किया। कई जगह पर गंदगी मिलने के कारण उन्होंने फटकार भी लगाई।

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के परिसर में मंगलवार को सब कुछ सामान्य तौर पर चल रहा था। ओपीडी काउंटर पर मास्क लगाए एक शख्स लाइन में लगकर पर्चा बनने का इंतजार कर रहा था। जैसे ही वह लाइन से निकलकर काउंटर के अंदर जाकर पूछताछ करने लगा तो वहां पर कर्मचारियों की हवाइयां उड़ गई। तब तक पता चल गया कि यह कोई और नहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक हैं।

इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने अलग-अलग तल पर मरीजों से बातचीत कर उनकी परेशानी भी जानी। एक मरीज को जांच करवाने के लिए लंबी लाइन में लगना था। वह एक किनारे बैठ कर अपनी का इंतजार करते नजर आए। मरीज ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि सुबह से ही लाइन में लगे हैं। नम्बर नहीं आया। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लगी लंबी लाइन को देखकर उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से टोकन सिस्टम जैसी कोई प्रक्रिया शुरू करने की बात कही। ओपीडी में गंदगी और टूटी कुर्सियों को देखकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने केजीएमयू के सीएमएस डा. एसएन शंखवार से इसका कारण पूछा और इसे दुरुस्त करने की बात कही।

ऑनलाइन व्यवस्था मंत्री की जांच में फेल
ब्रजेश पाठक ने औचक निरीक्षण के दौरान आनलाइन पंजीकरण के लिए दिए नंबर पर फोन लगाया लेकिन नंबर नहीं लग पाया। इसकी पड़ताल करने के लिए वह जब एक्सचेंज पर पहुंचे तो वहां पर पता चला कि 12 लाइनों में सिर्फ दो लाइन ही बिजी थी फिर भी फोन नहीं लग रहा था। इससे नाराज उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने व्यवस्था बदलने का भी निर्देश दिया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

होली से पहले इस वायरस ने बढ़ाई चिंता

होली से पहले इस वायरस ने बढ़ाई चिंता

आरती तिवारी March 07 2023 33171

शहर के कैमिस्टों के मुताबिक पिछले 45 दिनों में खुदरा काउंटरों पर एंटी एलर्जी दवाओं की बिक्री में लगभ

प्रदेश में घट रहा है कोरोना का संक्रमण।

प्रदेश में घट रहा है कोरोना का संक्रमण।

हुज़ैफ़ा अबरार May 14 2021 37254

प्रदेश में 30 अप्रैल 2021 को 310783 एक्टिव मरीज थे। इसके मुकाबले वर्तमान में 204658 एक्टिव मरीज बचे

शर्मनाक: छोटे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को मिलने वाला बाल पुष्टाहार चोरी

शर्मनाक: छोटे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को मिलने वाला बाल पुष्टाहार चोरी

विशेष संवाददाता August 03 2022 39892

आंगनबाड़ी केंद्र के छोटे बच्चों एवं गर्भवती व धात्री महिलाओं को मिलने वाला बाल पुष्टाहार चोरी कर लिय

जायडस कैडिला को पार्किंसंस रोग से सम्बंधित दवा के लिए यूएसएफडीए से अस्थायी मंजूरी मिली

जायडस कैडिला को पार्किंसंस रोग से सम्बंधित दवा के लिए यूएसएफडीए से अस्थायी मंजूरी मिली

हे.जा.स. January 01 2022 45796

पिमावांसेरिन एक एटिपिकल एंटीसाइकोटिक है और जिसका उपयोग पार्किंसंस रोग से जुड़े मतिभ्रम और भ्रम के उप

ओमिक्रॉन प्रभावित देश दक्षिण अफ्रीका में पाँच साल से कम उम्र के बच्चे हो रहे कोरोना संक्रमण का शिकार।

ओमिक्रॉन प्रभावित देश दक्षिण अफ्रीका में पाँच साल से कम उम्र के बच्चे हो रहे कोरोना संक्रमण का शिकार।

हे.जा.स. December 05 2021 28912

महामारी की तीसरी लहर में पांच साल से कम उम्र के अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती करवाए गए, 15 से 19 वर्ष

सर्दियों में हल्दी का सेवन करने से होंगे कई फायदे

सर्दियों में हल्दी का सेवन करने से होंगे कई फायदे

लेख विभाग December 19 2022 25644

कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो हमें रोग मुक्त रख सकें। इसी में से एक है हल्दी। जी हां! सर्दियों म

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश कहा अस्पतालों में दवाओं की रहे उपलब्धता

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश कहा अस्पतालों में दवाओं की रहे उपलब्धता

अबुज़र शेख़ November 25 2022 22957

उपमुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से सभी सीएमओ एवं सीएमएस के साथ दवाओं की उपलब्धता की

जॉनसन बेबी पावडर की बिक्री पर दुनियाभर लग सकती है रोक

जॉनसन बेबी पावडर की बिक्री पर दुनियाभर लग सकती है रोक

एस. के. राणा February 08 2022 31263

अगर आप अपने छोटे बच्चों के लिए जॉनसन एंड जॉनसन की बेबी पावडर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक मह

समय से पहले पैदा बच्चे की स्वास्थ्य समस्या और देखभाल जानिये डॉ अमीष वोरा से

समय से पहले पैदा बच्चे की स्वास्थ्य समस्या और देखभाल जानिये डॉ अमीष वोरा से

लेख विभाग May 18 2022 44444

एक पूर्ण गर्भावस्था की अवधि 40  हफ्ते (280 दिन) होती है। इस अवधि के दौरान महिलाओं के गर्भ में कई चीज

कोविड के बाद हेल्थ इंश्योरेंस के साथ ओपीडी कवर पॉलिसी लेने का तेजी से बढ़ रहा रुझान

कोविड के बाद हेल्थ इंश्योरेंस के साथ ओपीडी कवर पॉलिसी लेने का तेजी से बढ़ रहा रुझान

रंजीव ठाकुर August 27 2022 30742

कोरोना महामारी की दो भयंकर लहरें देखने के बाद हेल्थ सेक्टर में बड़े परिवर्तन आएं हैं और मेडिकल बीमा क

Login Panel