देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

जिला स्तरीय अधिकारी अस्पतालों का निरीक्षण करके व्यवस्था सुधारें: ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को गोण्डा में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे। यहाँ सर्किट हाउस में स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर खास दिशा-निर्देश दिए।

रंजीव ठाकुर
April 26 2022 Updated: April 26 2022 01:56
0 33692
जिला स्तरीय अधिकारी अस्पतालों का निरीक्षण करके व्यवस्था सुधारें: ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का गोण्डा दौरा

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को गोण्डा में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे। यहाँ सर्किट हाउस में स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर खास दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने डीएम डा. उज्ज्वल कुमार को निर्माण कार्य पर नजर रखने को कहा।

गोण्डा में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण

चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, अस्पतालों में हर हाल में प्रसूताओं को 48 घंटे तक रुकने की व्यवस्था करें। नवजातों को सभी टीके लगाए जाएं जिससे जच्चा-बच्चा को बीमारियों से बचाया जा सके। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी मरीज के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत न आने पाए। इसके लिए जिला स्तरीय अधिकारी खुद अस्पतालों का निरीक्षण करके व्यवस्था सुधारें।

सर्किट हाउस में स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक

उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में मरीजों के साथ चिकित्सक अच्छा व्यवहार करें। अस्‍पताल में भी मरीजों को घर जैसा माहौल मिले। दवा से लेकर स्ट्रेचर, व्हील चेयर, पानी की उपलब्धता की व्यवस्था की जाए। अस्पतालों में चिकित्सकों व पैरा मेडिकल कर्मियों के चार्ट लगाए जाए। जिससे मरीजों को कोई परेशानी न हो।

मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, जिले में जितने भी टीबी के मरीज हैं, उन सभी को अधिकारी व कर्मचारी गोद लें। उन्हें उचित पोषण के साथ ही अन्य सामग्री दी जाए। हर हाल में 2025 तक टीबी को यूपी से समाप्त करना है। इसके लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी मिलकर प्रयास करें। 

कोविड टीकाकरण पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, कोविड टीकाकरण का लक्ष्य हर हाल में पूरा करना है। इसमें सभी को बढ़ चड़कर हिस्‍सा लेना है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सर्दियों के दौरान हर पाँचवे कोलेस्ट्रॉल मरीजों के कोलेस्ट्रॉल लेवल में होती है वृद्धि: डा अभिनीत गुप्ता 

सर्दियों के दौरान हर पाँचवे कोलेस्ट्रॉल मरीजों के कोलेस्ट्रॉल लेवल में होती है वृद्धि: डा अभिनीत गुप्ता 

हुज़ैफ़ा अबरार January 18 2023 33812

सर्दियों मे हर 5 मरीज़ में से एक को अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर में वृद्धि का अनुभव हो सकता है। इसका का

देश में बढ़ते कोरोना के मामलो पर डब्ल्यूएचओ चितिंत

देश में बढ़ते कोरोना के मामलो पर डब्ल्यूएचओ चितिंत

हे.जा.स. April 01 2023 28344

पिछले 28 दिनों में भारत में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों में 114 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है।

लखनऊ में डेंगू के 21 नए मरीज मिले

लखनऊ में डेंगू के 21 नए मरीज मिले

श्वेता सिंह September 24 2022 38717

बलरामपुर अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल अधिकारी डॉक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि इन दिनों उनके यहां सबसे ज्य

मनबढ़ नर्सिंग कॉलेजज़ पर सख्त हुई योगी सरकार, 20 पर लिया एक्शन 

मनबढ़ नर्सिंग कॉलेजज़ पर सख्त हुई योगी सरकार, 20 पर लिया एक्शन 

रंजीव ठाकुर July 13 2022 26815

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए तत्पर सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए 20 न

चीन समेत कई देशों में बढ़ते कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता, स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई बैठक

चीन समेत कई देशों में बढ़ते कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता, स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई बैठक

विशेष संवाददाता December 21 2022 39025

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक, सभी राज्यों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जाता है कि जहां

B.Pharm. में एडमिशन, कैरियर, स्कोप, नौकरियां, और सैलरी। 

B.Pharm. में एडमिशन, कैरियर, स्कोप, नौकरियां, और सैलरी। 

अखण्ड प्रताप सिंह April 01 2021 47669

इस क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करने के बाद, आप लगभग 50,000 रुपये तक कमा सकते हैं। विदेश में शुरूआती व

जब शरीर में दिखने लगे ये लक्षण तो समझ जाएं हो रही है थायरॉइड की दिक्कत

जब शरीर में दिखने लगे ये लक्षण तो समझ जाएं हो रही है थायरॉइड की दिक्कत

श्वेता सिंह September 20 2022 23821

काम के बाद थकान होना आम बात है। लेकिन रेस्ट करने और सोकर उठने के बाद भी आपकी थकान न जाए तो यह किसी न

ल्यूपिन को यूएसएफडीए से चेतावनी पत्र मिला।

ल्यूपिन को यूएसएफडीए से चेतावनी पत्र मिला।

एस. के. राणा June 14 2021 32089

ल्यूपिन यूएसएफडीए द्वारा उठाई गई चिंताओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है और इन मुद्दों को जल्द से जल

लिपिस्टिक खरीदनें में बरतें यें सावधानियाँ।

लिपिस्टिक खरीदनें में बरतें यें सावधानियाँ।

सौंदर्या राय September 22 2021 30809

आमतौर पर हम लिपस्टिक के ऐड्स, इन्हे प्रमोट करने वाले सेलेब्स और कई बार दोस्तों और जानने वालों की सिफ

बेसन से करें फेशियल, फ़टाफ़ट आएगा ग्लो

बेसन से करें फेशियल, फ़टाफ़ट आएगा ग्लो

श्वेता सिंह September 20 2022 35803

बेसन का इस्तेमाल करने से चेहरे की टैनिंग दूर होती है। बेसन त्वचा की रंगत में सुधार लाने के साथ पिंपल

Login Panel