देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में डेंगू का आतंक, प्लेटलेट का संकट भी।

ठंड बढ़ने के बावजूद लखनऊ में बढ़ रही डेंगू मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है

हुज़ैफ़ा अबरार
November 12 2021 Updated: November 13 2021 00:02
0 31731
लखनऊ में डेंगू का आतंक, प्लेटलेट का संकट भी। प्रतीकात्मक

लखनऊ। ठंड बढ़ने के बावजूद डेंगू मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। राजधानी के अस्पतालों में प्लेटलेट्स का संकट भी गहराने लगा है। गंभीर डेंगू मरीजों की जान बचाने में मददगार सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) की किट का संकट भी गहराने लगा है। ऐसे में केजीएमयू में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती डेंगू मरीजों की एसडीपी पर रोक लगा दी गई है।

अकेले लखनऊ में अब तक 1300 से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। रोजाना 25 से अधिक लोगों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। ज्यादातर सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू के मरीज भर्ती हैं। बहुत से मरीजों का प्लेटलेट्स काउंट सामान्य से काफी कम है। केजीएमयू में रोजाना 100 से 150 यूनिट प्लेटलेट्स की खपत हो रही है। बलरामपुर, लोहिया, सिविल अस्पताल से रोजाना 80 से 100 यूनिट प्लेटलेट्स की आपूर्ति हो रही है। पीजीआई का भी यही हाल है। वहीं गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए केजीएमयू में एसडीपी की सुविधा भी है। इसमें मरीज के ब्लड ग्रुप डोनर से मशीन के माध्यम से प्लेटलेट्स लेकर सीधे मरीज में चढ़ा देते हैं। इससे मरीज के शरीर में प्लेटलेट्स काउंट तेजी से बढ़ता है। खास बात यह है कि बार-बार मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है।

 नहीं मिल रही है किट
केजीएमयू में रोजाना 10 से 12 मरीजों की एसडीपी हो रही थी। एसडीपी किट का संकट खड़ा हो गया। डॉक्टर कंपनियों से किट की मांग कर रहे हैं लेकिन कंपनी किट उपलब्ध नहीं करा पा रही है। यह संकट पूरे यूपी में छाया है। नतीजतन रोजाना एक से दो गंभीर डेंगू मरीजों की ही एसडीपी हो पा रही है। केजीएमयू में ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ. तूलिका चन्द्रा के मुताबिक एसडीपी किट की कमी है। लिहाजा 20 हजार से कम प्लेटलेट्स काउंट वाले मरीज को ही एसडीपी की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। रक्तस्राव की दशा में भी मरीज की एसडीपी की जा रही है। पर, प्लेटलेट्स की कमी नहीं है। जरूरतमंद लोगों को प्लेटलेट्स दिया जा रहा है।

सरकारी में मुफ्त प्लेटलेट्स
सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को लोहिया, सिविल, बलरामपुर अस्पताल से मुफ्त प्लेटलेट्स मुहैया करा रहा है। वहीं प्राइवेट अस्पताल में भर्ती मरीजों को इन अस्पतालों से प्रति यूनिट प्लेटलेट्स के एवज में 300 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। दोनों ही अस्पतालों में भर्ती मरीज के लिए डोनेशन जरूरी है। लोहिया संस्थान में अभी सिर्फ संस्थान में भर्ती मरीजों के लिए एसडीपी की सुविधा है। केजीएमयू में अभी तक सरकारी व प्राइवेट अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों की एसडीपी हो रही थी। अब मरीज प्राइवेट अस्पतालों में एसडीपी कराने को मजबूर हैं। आठ से ज्यादा प्राइवेट अस्पतालों में एसडीपी की सुविधा है।

300 यूनिट से ज्यादा की है मांग
राजधानी में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही प्लेटलेट्स की मांग में तेजी से इजाफा हो रहा है। रोजाना करीब 300 यूनिट से ज्यादा प्लेटलेट्स की खपत है। इसमें सरकारी व प्राइवेट अस्पताल दोनों शामिल हैं। लोहिया संस्थान प्रशासन का कहना है कि प्लेटलेट्स पर्याप्त मात्रा में है। रोज प्लेटलेट्स का निर्माण भी हो रहा है। बलरामपुर अस्पताल में करीब 30 यूनिट प्लेटलेट्स स्टॉक में है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सर्दियों में नवजात बच्चों के धूप सेकने के है कई फायदें

सर्दियों में नवजात बच्चों के धूप सेकने के है कई फायदें

आरती तिवारी November 16 2022 32731

सर्दी के मौसम में नवजात शिशुओं को विशेष देखरेख की आवश्यकता होती है। थोड़ी सी लापरवाही आपसे आपकी खुशि

निजी अस्पतालों में टीकाकरण की मनमानी प्रक्रिया पर कसेगा शिकंजा।

निजी अस्पतालों में टीकाकरण की मनमानी प्रक्रिया पर कसेगा शिकंजा।

हे.जा.स. March 06 2021 24137

जानकारी के मुताबिक़ निजी अस्पताल वैक्सीन लगाने के टाइम-टेबल के बारे में पहले से जानकारी नहीं दे रहे ह

9 अप्रैल को आयोजित होगी ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट परीक्षा

9 अप्रैल को आयोजित होगी ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट परीक्षा

अखण्ड प्रताप सिंह March 11 2022 34905

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा का आय

आयुष्मान भारत के दो करोड़वें लाभार्थी बने जौनपुर के रामधनी ।

आयुष्मान भारत के दो करोड़वें लाभार्थी बने जौनपुर के रामधनी ।

हुज़ैफ़ा अबरार August 19 2021 18026

इस योजना की सफलता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि प्रदेश में योजना के लागू होने से अब-तक

कैंसर को लेकर पूरी दुनिया में चुनौतीपूर्ण स्थिति बनी

कैंसर को लेकर पूरी दुनिया में चुनौतीपूर्ण स्थिति बनी

हे.जा.स. February 03 2023 26179

डब्ल्यूएचओ के अनुसार कैंसर की घटनाओं की रिपोर्ट में यदि इसी प्रकार वृद्धि जारी रही तो 2040 तक कैंसर

चिकनगुनिया : लक्षण, निदान, इलाज और जटिलताएं

चिकनगुनिया : लक्षण, निदान, इलाज और जटिलताएं

लेख विभाग November 25 2022 31686

इस बीमारी का उपचार लक्षणों और शरीर पर दिखने वाले लक्षणों (जोड़ों की सूजन), प्रयोगशाला परीक्षण और संक्

चिलचिलाती गर्मी का प्रकोप, त्वचा की एलर्जी से हैं परेशान तो अपनाएं ये उपाय

चिलचिलाती गर्मी का प्रकोप, त्वचा की एलर्जी से हैं परेशान तो अपनाएं ये उपाय

सौंदर्या राय May 12 2023 91754

गर्मी में अपने चेहरे, त्वचा की खास देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। गर्मी में अपने स्किन को मुलायम, ख

खूबसूरती पाने के लिए, रोजाना सुबह 30 मिनट करिये मॉर्निंग वॉक

खूबसूरती पाने के लिए, रोजाना सुबह 30 मिनट करिये मॉर्निंग वॉक

सौंदर्या राय February 23 2022 45978

क्या आप जानती हैं कि इससे ना सिर्फ आपकी बॉडी फिट रहती है, बल्कि इससे आपकी खूबसूरती भी बढ़ती है, तो आप

जलन के साथ बार-बार पेशाब होना, किडनी में इन्फ़ेक्शन का संकेत है: डा. शैलेश चंद्र सहाय

जलन के साथ बार-बार पेशाब होना, किडनी में इन्फ़ेक्शन का संकेत है: डा. शैलेश चंद्र सहाय

आनंद सिंह March 18 2022 40838

किडनी के मरीज़ों की संख्या बढ़ने का एक कारण लाइफ स्टाइल में बदलाव आना है। धूम्रपान और शराब से भी किड

झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज ने ली मासूम बच्ची की जान

झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज ने ली मासूम बच्ची की जान

जीतेंद्र कुमार October 27 2022 23268

लक्ष्मी पुत्री लाभूराम निवासी जाखड़ों की ढाणी (सनावड़ा) को बीते तीन दिन से बुखार आ रहा था। मंगलवार को

Login Panel