देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए केन्द्र और दिल्ली सरकार उठाए सख्त कदम- हाईकोर्ट

याचिका में दवाओं तथा उपकरणों की जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने के मामलों की सुनवाई के लिए त्वरित अदालतों के गठन का भी अनुरोध किया गया है।

0 30727
दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए केन्द्र और दिल्ली सरकार उठाए सख्त कदम- हाईकोर्ट प्रतीकात्मक

नई दिल्ली (भाषा)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार से कहा कि वे दवाओं और ऑक्सीजन सांद्रक जैसे चिकित्सीय उपकरणों की जमाखोरी तथा कालाबाजारी को रोकने के लिए कदम उठाएं और इसके लिए अदालत के आदेश का इंतजार नहीं करें। 

न्यायमूर्ति विपिन सांघी तथा न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें अनुरोध किया गया है कि अदालत कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक दवाओं और चिकित्सा उपकरणों को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जरूरी वस्तु घोषित करने का निर्देश दे। 

इस दौरान अदालत ने कहा कि यदि कुछ करना ही है तो वह किया जाए और इसके लिए अदालत के आदेश का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। पीठ ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय तथा दिल्ली सरकार को इस याचिका पर नोटिस जारी किये। याचिका में दवाओं तथा उपकरणों की जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने के मामलों की सुनवाई के लिए त्वरित अदालतों के गठन का भी अनुरोध किया गया है। 

दिल्ली निवासी मनीषा चौहान ने अदालतों में ऐसे मामलों को देखने के लिए विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की भी मांग की है। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकीलों ने अदालत से कहा कि कोविड उपचार में आवश्यक दवाओं और उपकरणों को आवश्यक वस्तु घोषित करने संबंधी अधिसूचना नहीं होने के कारण इनकी जमाखोरी और कालाबाजारी हो रही है। लोग इसका फायदा उठाना चाह रहे हैं और ऐसा लगता है कि निचली अदालतें इस मुद्दे पर उच्च न्यायालय के आदेश से अवगत नहीं हैं। 

याचिका में कालाबाजारी तथा जमाखोरी में लिप्त लोगों के खिलाफ अवमानना कार्रवाई करने की भी मांग की गई है। सुनवाई के दौरान केंद्र ने पीठ से कहा कि उपकरणों का अधिकतम खुदरा मूल्य तय करने का सुझाव अच्छा है और वह इस मुद्दे को देखेगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

शर्मनाक: ठेले पर मरीज को लेकर अस्पताल जा रही महिला का वीडियो वायरल

विशेष संवाददाता April 06 2023 28726

माधौगढ़ इलाके में एम्बुलेंस न मिलने के कारण एक महिला को मजबूरी में अपने पति को ठेले पर लादकर अस्पताल

वाराणसी में डीआरडीओ का पंडित राजन मिश्रा कोविड अस्पताल शुरु।

वाराणसी में डीआरडीओ का पंडित राजन मिश्रा कोविड अस्पताल शुरु।

रंजीव ठाकुर May 11 2021 36353

अस्पताल में मरीजों की भर्ती के लिए वाराणसी में ICCC का संपर्क नंबर 18001805567 है। अस्पताल के हेल्

प्रो० (डॉ) राजेश हर्षवर्धन वर्चुअल मनी ट्रांसफर माडल में आयुष्मान योजना की तरफ से दूसरी बार सम्मानित

प्रो० (डॉ) राजेश हर्षवर्धन वर्चुअल मनी ट्रांसफर माडल में आयुष्मान योजना की तरफ से दूसरी बार सम्मानित

रंजीव ठाकुर July 03 2022 28851

भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान योजना का लाभ मरीजों को मिल रहा है लेकिन इसके लिए पैसे आने का

देश में ढलान पर कोरोना संक्रमण, 1 लाख 49 हज़ार नए मामले और 1072 मरीजों की मौत

देश में ढलान पर कोरोना संक्रमण, 1 लाख 49 हज़ार नए मामले और 1072 मरीजों की मौत

एस. के. राणा February 04 2022 24666

बीते 24 घंटे में 2,46,674 लोग रिकवर हुए। कोरोना को मात देने वालों का अब तक आंकड़ा 4,00,17,088 पहुंच

देश में गर्भनिरोधक साधनों की मांग बढ़ी, कुल प्रजनन दर में गिरावट आयी

देश में गर्भनिरोधक साधनों की मांग बढ़ी, कुल प्रजनन दर में गिरावट आयी

विशेष संवाददाता May 08 2022 32163

देश की कुल प्रजनन दर 2.2 से घटकर 2.0 हो गई है। यह जनसंख्या नियंत्रण उपायों की अहम प्रगति को दर्शाता

'वन वर्ल्ड टीबी समिट' में बोले सीएम योगी, कहा- यूपी में 2.70 लाख टीबी मरीजों को लिया गया गोद

आरती तिवारी March 24 2023 24210

मुख्यमंत्री ने कहा कि संचारी रोग, जापानी बुखार और ‘एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम’ (चमकी खुबार) को उत्

बायर ने भारत में उपभोक्ता स्वास्थ्य विभाग शुरू किया।

बायर ने भारत में उपभोक्ता स्वास्थ्य विभाग शुरू किया।

एस. के. राणा June 04 2021 42201

बायर उपभोक्ता स्वास्थ्य प्रभाग का मकसद दैनिक उपयोग वाले स्वास्थ्य समाधान में अपनी पहुंच का विस्तार क

बुढ़ापा आने के संभावित कारण

बुढ़ापा आने के संभावित कारण

लेख विभाग October 03 2022 31999

जैसे जैसे हमारी आयु बढ़ती है, हमारे शरीर की कई प्रणालियां जर्जर होने लगती हैं। जैसे कि हमारी आंखे कम

राजस्थान में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर बंपर वैकेंसी

राजस्थान में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर बंपर वैकेंसी

जीतेंद्र कुमार November 02 2022 25516

इस वैकेंसी में गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 3071 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 460 पद निर्धारित हैं।

कोविड-19: पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 2,64,202 नए मामले सामने आए हैं, 315 लोगों की जान गई

कोविड-19: पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 2,64,202 नए मामले सामने आए हैं, 315 लोगों की जान गई

एस. के. राणा January 14 2022 27743

पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 12,72,073 पर पहुंच गया है। इस समय महाराष्ट्र में

Login Panel