देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

हल्दी: कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का अचूक नुस्खा। 

इसे एक कप पानी या दूध में डालकर उबालें। जब पानी या दूध उबलकर आधा बच जाए, तो इसे गर्म चाय की तरह पिएं। इससे आप ना सिर्फ कोरोना से संक्रमित होने से बचे रहेंगे।

लेख विभाग
May 11 2021 Updated: May 11 2021 15:03
0 25605
हल्दी: कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का अचूक नुस्खा।  प्रतीकात्मक

कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग कई तरह के आयुर्वेदिक उपाय आजमा रहे हैं। काढ़ा पीने के साथ ही आयुर्वेद में सुझाए गए नस्खों को आजमकर लोग अपनी इम्यूनिटी को मजबूत कर रहे हैं। एक्सपर्ट का भी कहना है कि जिन लोगों की इम्यूनिटी मजबूत होगी, वो इस कोरोना वायरस से बचे रह सकते हैं। यदि मजबूत इम्यूनिटी वाले लोग कोरोनाग्रस्त हो भी जाते हैं, तो वे जल्दी ठीक हो सकते हैं। इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए हल्दी को भी सबसे उत्तम घरेलू नुस्खा बताया गया है। हाल ही में एक अध्ययन में पता चला है कि हल्दी में मौजूद मुख्य कम्पाउंड करक्युमिन (Curcumin) कुछ खास प्रकार के कोरोनावायरस को खत्म करने की क्षमता रखता है। यह अध्ययन जर्नल ऑफ जनरल वायरोलॉजी में प्रकाशित हुई है। 

अध्ययन में कहा गया है कि हल्दी में मौजूद कम्पाउंड करक्युमिन, टीजीईवी (TGEV) नामक वायरस से सुरक्षा प्रदान करता है। टीजीईवी एक अल्फा-समूह कोरोनोवायरस है, जो सूअरों की कोशिकाओं को संक्रमित करता है। हल्दी की उच्च खुराक देने से वायरस के पार्टिकल्स को भी मारने में करक्युमिन सक्षम है। टीजीईवी वायरस से संक्रमित हुए सूअर के बच्चों में ट्रांसमिसिबल गैस्ट्रोएन्टेराइटिस वायरस (Transmissible gastroenteritis virus) नामक बीमारी होती है। यह दस्त, गंभीर डिहाइड्रेशन और मौत का कारण भी बन सकता है। टीजीईवी की वैक्सीन तो उपलब्ध है, लेकिन यह वायरस को फैलने से रोकने में मदद नहीं करता है। अध्ययन में यह भी कहा गया है कि हल्दी में मौजूद करक्युमिन टीजीईवी वायरस को कोशिकाओं को संक्रमित करने से पहले ही मार देता है। 

करक्युमिन कई वायरस के खिलाफ लड़ता है
इसके अलावा करक्युमिन हेपेटाइटिस बी (Hepatitis B), जीका वायरस, डेंगू वायरस (Dengue) के साथ ही कई अन्य वायरस के खिलाफ भी कारगर होता है। यही वजह है कि कोरोना काल में हल्दी-दूध पीने की खास सलाह दी जा रही है, ताकि आप संक्रमण से बचे रहे हैं। हल्दी का इस्तेमाल वर्षों से कई रोगों को दूर करने के लिया किया जा रहा है। इसमें कई ऐसे औषधीय गुण होते हैं, जो शरीर को रोगों से दूर रखते हैं।

हल्दी में मौजूद तत्व
हल्दी में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो संक्रमण, रोगों से बचकर रखते हैं। इसमें मौजूद एंटीबायोटिक, ऐंटीवायरस, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीफंगल कई शारीरिक समस्याओं से बचाते हैं। हल्दी इम्यूनिटी बढ़ाती है। कम्पाउंड करक्युमिन शरीर से फ्री रेडिकल्स पार्टिकल्स को बाहर निकालकर कई रोगों से बचाता है। जब आप हल्दी को दूध में उबालकर पीते हैं, तो इसमें मौजूद औषधीय गुण दोगुना बढ़ जाती है। हल्दी को गुनगुने पानी में डालकर गार्गल या गरारे करने से गले में खराश, इंफेक्शन आदि दूर होते हैं।

कोरोना से बचने के लिए यूं करें हल्दी का सेवन
कच्ची हल्दी बहुत फायदेमंद होती है। इसे एक कप पानी या दूध में डालकर उबालें। जब पानी या दूध उबलकर आधा बच जाए, तो इसे गर्म चाय की तरह पिएं। इससे आप ना सिर्फ कोरोना से संक्रमित होने से बचे रहेंगे, बल्कि कोई दूसरी बीमारी भी आपको छू नहीं सकेगी। रात में हल्दी-दूध पीकर सोने से नींद भी अच्छी आती है।

गुनगुने पानी में हल्दी मिलाकर पिएं और फिर देखें सेहत पर इसका कमाल

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सर्दियां के बाद बदलते मौसम में बीमारी से बचने के लिए अपनाएं टिप्स - डॉ. आकांक्षा गुप्ता 

सर्दियां के बाद बदलते मौसम में बीमारी से बचने के लिए अपनाएं टिप्स - डॉ. आकांक्षा गुप्ता 

हुज़ैफ़ा अबरार March 06 2025 43661

कई लोग मानते हैं कि सर्दी के मौसम में बीमारियाँ दूर हो जाती हैं, लेकिन यही वह समय होता है जब शरीर सब

जानिए डिप्रेशन के लक्षण, बचाव और इलाज

जानिए डिप्रेशन के लक्षण, बचाव और इलाज

लेख विभाग April 01 2022 38356

डिप्रेशन एक मानसिक समस्या है। यह मरीज को शारीरिक रूप से भी प्रभावित करती है जैसे थकावट, दुबलापन या म

बलरामपुर में सात पैथोलॉजिस्ट तैनात

बलरामपुर में सात पैथोलॉजिस्ट तैनात

आरती तिवारी September 05 2023 41658

राजधानी लखनऊ के दो बड़ी सरकारी अस्पतालों समेत 19 सीएचसी पर बिना पैथोलॉजिस्ट के ही मरीजों के खून की ज

इलाज के दौरान दो नवजात बच्चों की मौत, अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरोप

इलाज के दौरान दो नवजात बच्चों की मौत, अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरोप

विशेष संवाददाता May 25 2023 34311

मृतक बच्चों के पिता सर्वेश ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने के दौरान पत्नी को जिला अस्पताल (District Hos

आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश  में 64 हजार मरीज़ों को मिला कैंसर का इलाज 

आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश में 64 हजार मरीज़ों को मिला कैंसर का इलाज 

हुज़ैफ़ा अबरार July 18 2022 29654

सूबे की सरकार, कैंसर के इलाज के मामले में उत्तर प्रदेश को देश का माडल राज्य बनाना चाहती है। इसके लिए

 क्या आपके कमर दर्द का कारण है बाइक?

क्या आपके कमर दर्द का कारण है बाइक?

आरती तिवारी September 09 2023 87326

केजीएमयू में चलने वाली पेन क्लीनिक के डॉ. अजय कुमार चौधरी के अनुसार शरीर के किसी हिस्से विशेषकर पीठ

यौन संबंध के दौरान क्या है चरमसुख

यौन संबंध के दौरान क्या है चरमसुख

लेख विभाग January 31 2023 92646

पुरुषों में ऑर्गेज्म को वीर्य स्खलन से भी जोड़ कर देखा जाता है लेकिन हर बार यह धारणा सही नहीं होती ह

पूर्वी उत्तर प्रदेश में सिर और गर्दन कैंसर के बढ़ते मामले चिंता का विषय : डॉ. कमलेश वर्मा

पूर्वी उत्तर प्रदेश में सिर और गर्दन कैंसर के बढ़ते मामले चिंता का विषय : डॉ. कमलेश वर्मा

हुज़ैफ़ा अबरार April 30 2026 2576

सिर और गर्दन के कैंसर का सबसे बड़ा कारण तंबाकू सेवन है, चाहे वह सिगरेट और बीड़ी के रूप में हो या गुट

जीएनएम  प्रथम वर्ष अंग्रेजी एवं कंप्यूटर की परीक्षा अब 22 फरवरी को होगी।

जीएनएम  प्रथम वर्ष अंग्रेजी एवं कंप्यूटर की परीक्षा अब 22 फरवरी को होगी।

अखण्ड प्रताप सिंह January 23 2021 23188

जीएनएम  प्रथम वर्ष संस्थान द्वारा संचालित मुख्य और पूरक परीक्षा के विषय अंग्रेजी एवं कंप्यूटर की परी

कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए वृहद स्तर पर तैयारी के निर्देश।

कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए वृहद स्तर पर तैयारी के निर्देश।

हुज़ैफ़ा अबरार December 14 2021 29192

प्रदेश की 3011 पीएचसी और 855 सीएचसी पर सुविधाएं दुरुस्त रखने, 73000 निगरानी समितियों को सक्रिय रहने

Login Panel