देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

रमज़ान में रोज़ा रखने से शरीर प्राकृतिक रूप से शुद्ध होता है - डॉ रज़ीन महरूफ़

डॉ. रज़ीन महरूफ़ कहते हैं कि लगातार और लंबी अवधि का उपवास वज़न घटाने का अच्छा तरीका नहीं है। डॉ. महरूफ़ कहते हैं, "स्वास्थ्य के मामले में इस चरण में शरीर के अंगों को कार्य करने की अधिकतम क्षमता पर लौट आना चाहिए। आपकी याददाश्त और एकाग्रता बढ़ सकती है और आपमें और अधिक एनर्जी आ सकती है।"

आयशा खातून
March 06 2025 Updated: March 06 2025 09:36
0 69190
रमज़ान में रोज़ा रखने से शरीर प्राकृतिक रूप से शुद्ध होता है - डॉ रज़ीन महरूफ़ सेहरी प्रतीकात्मक चित्र

हर साल रमजान के दिनों में लाखों मुसलमान (Muslims) सूर्योदय से सूर्यास्त तक 30 दिनों के लिए रोज़ा रखते हैं। रोज़ा के दौरान शरीर ऊर्जा के लिए पहले लीवर में जमा ब्लड शुगर का इस्तेमाल करता है। उपवास के दौरान या बाद में, ग्लूकोज के भंडार ख़त्म होने के बाद, शरीर के लिए ऊर्जा का अगला स्रोत वसा बन जाता है। इस अवधि के तुरंत बाद, हमारा शरीर लीवर में जमा ग्लूकोज और मांसपेशियों से ऊर्जा पाने लगता है। 

रोज़ा के शुरुआती कुछ दिन मुश्किल होते हैं। -The first few days of fasting are difficult
रोज़ा के शुरुआती कुछ दिन मुश्किल होते हैं, जब शरीर लंबी अवधि के लिए भूखे रहने का अभ्यास करता है, जब शरीर से वसा कम होना शुरू होता है, तो इससे वज़न घटता है, कोलेस्ट्रोल (cholesterol) की मात्रा घटती है और यह डायबिटीज़ के जोखिम को भी कम करता है। हालांकि, ब्लड शुगर का स्तर कम होना कमज़ोरी और सुस्ती का कारण बन सकती है।  आपको सिर में दर्द, चक्कर आना, उल्टी और सांस की कमी जैसा भी अनुभव हो सकता है। यह तब होता है जब आपकी भूख अपने सबसे तीव्र स्तर पर होती है।

 

तकनीकी रूप से अंतिम बार भोजन करने के आठ घंटे या उसके भी कुछ समय बाद तक आपका शरीर उपवास की दशा में नहीं आता है. यह आपकी आंत के भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित करने का समय है। उपवास के बीच में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए। आपके खाने में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेड और कुछ वसा जैसे एनर्जी फूड होने चाहिए।  इस दौरान कुछ प्रोटीन, नमक और पानी युक्त संतुलित आहार का लेना ज़रूरी है। 


कैम्ब्रिज में एडेनब्रूक के एक अस्पताल (Addenbrooke's Hospital) के एनेस्थेसिया और इंटेंसिव केयर मेडिसीन में सलाहकार रज़ीन महरूफ़ कहते हैं कि इसके अन्य फ़ायदे भी हैं। डॉ. महरूफ़ कहते हैं, "रोज़ाना हम अपने दैनिक जीवन में बहुत अधिक कैलोरी खाते हैं और यह आपके शरीर को अन्य कार्यों को करने से रोक सकता है, जैसे कि खुद की मरम्मत करना।रोज़ा के दौरान इसे सही किया जाता है, जिससे कि शरीर अन्य कार्यों पर ध्यान दे सके।"

तो रोज़ा (Roza) स्वस्थ बनाने, संक्रमण रोकने और इससे लड़ने के लिए शरीर को फायदा पहुंच सकता है। 

16 से 30 दिन डीटॉक्सिंग।  - 16 to 30 days of detox
रमजान (Ramadan) के आखिरी आधे हिस्से के दौरान, शरीर उपवास प्रक्रिया के अनुरूप ढल जाता है. इस दौरान आपके मलाशय, लीवर, किडनी और त्वचा डीटॉक्सिफिकेशन के दौर से गुजरते हैं। 

डॉ. रज़ीन महरूफ़ (Dr. Razeen Maharoo) कहते हैं कि लगातार और लंबी अवधि का उपवास वज़न घटाने का अच्छा तरीका नहीं है। डॉ. महरूफ़ कहते हैं, "स्वास्थ्य के मामले में इस चरण में शरीर के अंगों को कार्य करने की अधिकतम क्षमता पर लौट आना चाहिए। आपकी याददाश्त और एकाग्रता बढ़ सकती है और आपमें और अधिक एनर्जी सकती है।"

"ऊर्जा के लिए आपके शरीर को प्रोटीन (protein) का रुख नहीं करना चाहिए। ये वो वक्त है जब वह भुखमरी के मोड़ में आने लगता है और ऊर्जा के लिए आपकी मांसपेशियों का इस्तेमाल करने लगता है। यह तब होता है जब आपका उपवास कई दिनों या हफ़्तों तक चलता रहता है।"

"चूंकि रमजान में रोज़ा केवल सुबह से शाम तक चलता है, इसलिए हमारे पास ऊर्जा देने वाले खाद्य पदार्थों और तरल पदार्थों से खुद को भरने का पर्याप्त अवसर होता है। यह मांसपेशियों को बरकरार रखता है लेकिन साथ ही वज़न घटाने (weight loss) में भी मदद करता है।"

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

केजीएमयू और एक्सेस हेल्थ इंटरनेशनल एक साथ करेंगे कैंसर पर अध्ययन

केजीएमयू और एक्सेस हेल्थ इंटरनेशनल एक साथ करेंगे कैंसर पर अध्ययन

रंजीव ठाकुर May 26 2022 36034

कैंसर के इलाज को सुदृढ़ बनाने के बारे में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन किया जाएगा। अध्ययन के परिणाम कैंसर के

राजधानी लखनऊ में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू

राजधानी लखनऊ में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू

आरती तिवारी October 13 2022 25850

लखनऊ में पिछले 48 घंटों में डेंगू के मरीजों की संख्या लगभग 3 गुना बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटे में

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की पहल पर सेनेटरी नैपकिन बना आत्मनिर्भरता का माध्यम ।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की पहल पर सेनेटरी नैपकिन बना आत्मनिर्भरता का माध्यम ।

हे.जा.स. January 01 2021 21245

सफल नाम से नैपकिन बनाकर इन महिलाओं ने तीन माह में ही अपने उत्पाद की साख बना ली है। इससे आकर्षित होकर

डॉक्टरों को मिली सफलता,जटिल सर्जरी कर आनुवंशिक बीमारी से दिलाई निजात

डॉक्टरों को मिली सफलता,जटिल सर्जरी कर आनुवंशिक बीमारी से दिलाई निजात

आरती तिवारी August 04 2023 29652

लोहिया संस्थान में इलाज के लिए आई युवती के हाथ-पैर सामान्य रुप से काम नहीं कर रहे थे। उसे बोलने में

रोक हटने पर ओपीडी में उमड़ी भीड़, मरीज़ों का लगा तांता ।  

रोक हटने पर ओपीडी में उमड़ी भीड़, मरीज़ों का लगा तांता ।  

हुज़ैफ़ा अबरार February 16 2021 34021

पहले से ही ओपीडी शुरु हो चुकी थी किन्तु अब सरकारी आदेश के बाद मरीजों की संख्या बढ़ गयी। आज से सभी तर

नीट-पीजी-2021 में सीट को भरने के लिए विशेष काउंसलिंग वाली याचिकाएँ रद्द 

नीट-पीजी-2021 में सीट को भरने के लिए विशेष काउंसलिंग वाली याचिकाएँ रद्द 

विशेष संवाददाता June 10 2022 29459

पीठ ने कहा, ‘‘जब भारत सरकार और एमसीसी ने काउंसिलिंग का कोई भी विशेष चरण न कराने का फैसला जब सोच समझक

आईसीएमआर-एनआईआईएच ने खून से जुड़ी बीमारियों का पता लगाने के लिए बनाया रैपिड डायग्नोस्टिक किट

आईसीएमआर-एनआईआईएच ने खून से जुड़ी बीमारियों का पता लगाने के लिए बनाया रैपिड डायग्नोस्टिक किट

एस. के. राणा April 26 2022 28649

आईसीएमआर-एनआईआईएच ने हीमोफीलिया और खून से जुड़ी बीमारियों का पता लगाने के लिए रैपिड डायग्नोस्टिक किट

उत्तर प्रदेश: 33 जिलों में एक भी कोविड-19 एक्टिव केस नहीं, 24 घंटों के दौरान आये आठ नये मरीज 

उत्तर प्रदेश: 33 जिलों में एक भी कोविड-19 एक्टिव केस नहीं, 24 घंटों के दौरान आये आठ नये मरीज 

हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2021 29392

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 प्रबंधन के लिए गठित टीम-9 की बैठक में कहा कि कोरोना की दूसरी

बायोलॉजिकल-ई का कॉर्बेवैक्स, एहतियाती खुराक के रूप में दिया जा सकेगा

बायोलॉजिकल-ई का कॉर्बेवैक्स, एहतियाती खुराक के रूप में दिया जा सकेगा

विशेष संवाददाता August 03 2022 26416

कोविड-19 टीकाकरण पर एक सरकारी पैनल ने बायोलॉजिकल-ई के कॉर्बेवैक्स को अनुमति देने की सिफारिश की है। र

गर्मी का सितम, जिला अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

गर्मी का सितम, जिला अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

हे.जा.स. May 13 2023 41665

गर्मी बढ़ते ही अस्पतालों में उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन के शिकार मरीजों की संख्या अचानक से बढ़ गई है। मरी

Login Panel