











































गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली के एम्स में ITBP के घायल जवानों से मिले
नयी दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली के एम्स में इलाज करा रहे एक्सिडेंट में घायल हुए जवानों से मिलने पहुंचे। इन जवानों को श्रीनगर से स्पेशल एयर एंबुलेंस के जरिए शुक्रवार को शिफ्ट किया गया था। यहां उन्होंने चिकित्सकों से जवानों के स्वास्थ्य की स्थिति और भविष्य में अपनाई जाने वाली चिकित्सा प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी ली। ITBP के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी गृह मंत्री को घायलों के बारे में जानकारी दी। गृह मंत्री ने घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान डॉक्टरों ने अमित शाह (Amit Shah) को जवानों के स्वास्थ्य की स्थिति और भविष्य में अपनाई जाने वाली चिकित्सा प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उन्हें घायलों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी दी। आईटीबीपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

बता दें कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों को लेकर मंगलवार को एक बस गहरी खाई में गिर गई। इसमें बड़ी संख्या में जवान गंभीर रूप से घायल हुए। कुछ जवानों के शहीद होने की भी जानकारी मिली। बताया गया कि ब्रेक फेल होने के बाद बस अनियंत्रित हो गई थी। इसी कारण स गहरी खाई में जा गिरी. जवान चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे. यह घटना सुबह 11 बजे के आसपास की थी। दुर्घटना में 7 जवानों की मृत्यु हो गई थी, जबकि 32 घायल हो गए थे। घायल जवानों को उसी दिन इलाज के लिए श्रीनगर पहुंचाया गया था। 3 गंभीर रूप से बीमार आईटीबीपी कर्मियों को बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर से विशेष एयर एम्बुलेंस के माध्यम से शुक्रवार को जेपीएनए ट्रॉमा सेंटर एम्स (JPNA Trauma Center AIIMS) स्थानांतरित कर दिया गया था।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9737
एस. के. राणा January 20 2026 0 5936
एस. के. राणा February 01 2026 0 5915
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36106
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
थैलासीमिया इण्डिया सोसायटी, लखनऊ द्वारा लोहिया अस्पताल की ओपीडी-2 में एचएलए कैम्प आयोजन किया गया। शि
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर एण्ड स्ट्रोक ने एक अध्ययन में पाया कि कोरोना वायरस के संक
चिन टक व्यायाम मांसपेशियों के तनाव को कम करके उन्हें मज़बूती देता है। यह एक आसान प्रक्रिया है जिसे आ
सिरदर्द की समस्या बहुत आम है। ये किसी भी वक्त आपको परेशान कर सकती है। इसके पीछे कई अलग-अलग कारण हो स
11 साल की लड़की के पेट में जब दर्द हुआ तो उसकी जांच में होश उड़ गए। पेट में बालों का गुच्छा देखकर डॉ
ठंड के बढ़ने से लोग वैसे ही परेशान थे। इसी बीच हार्ट और ब्रेन अटैक का खतरा अभी टला नहीं था कि, इस बी
आईसीएमआर के महानिदेशक डा. बलराम भार्गव ने कहा कि संक्रमण से तीन प्रकार से प्रतिरोधकता पैदा होती है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'यह जनमहत्व और बेहद चिंता का मामला है कि दवा कंपनियों द्वारा मुफ्त में दिए जान
ह पहल उत्तर प्रदेश को देश का वह राज्य बनाएगी जहाँ एक ही दिन में नवजात पुनर्जीवन प्रशिक्षण प्राप्त कर
मांसाहार करने वाली महिलाओं के दूध में कीटनाशक की मात्रा साढ़े तीन गुना तक ज्यादा मिली। इसी तरह अधिक

COMMENTS