देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

दीपावली तोहफा: कोविड-19 के टीके कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन की मंज़ूरी

कोवैक्सीन, भारत में पहले ही लोगों को दी जा रही थी, जिसे देश के स्वास्थ्य व नियामक अधिकारियों ने, जनवरी 2021 में ही स्वीकृति दे दी थी।

हे.जा.स.
November 04 2021 Updated: November 04 2021 15:43
0 34794
दीपावली तोहफा: कोविड-19 के टीके कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन की मंज़ूरी प्रतीकात्मक

जेनेवा। दीपावली के अवसर पर WHO ने भारत को बहुप्रतीक्षित तोहफा दिया है। यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने, भारतीय कम्पनी भारत बायोटैक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन के आपात प्रयोग (#EUL) को स्वीकृति दे दी है इस मंज़ूरी के बाद, कोवैक्सीन, जल्द ही, दुनिया भर में करोड़ों लोगों के प्रयोग के लिये उपलब्ध हो सकेगया।

आपात प्रयोग प्रक्रिया (EUL) के तहत, किसी वैक्सीन की गुणवत्ता, उसके सुरक्षा मानक और कुशलता का आकलन किया जाता है और उसके बाद ही किसी वैक्सीन को, वैश्विक एकजुटता पहल – कोवैक्स में शामिल किया जाता है।

इस प्रक्रिया के तहत, देशों को, वैक्सीन के टीके आयात करने और लोगों को लगाने के लिये, उनकी नियामक स्वीकृति प्रक्रिया को तेज़ करने की भी अनुमति दी जाती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) में औषधि और स्वास्थ्य पदार्थों की उपलब्धता के लिये सहायक महानिदेशक डॉक्टर मारियाएंजेले सिमाओ ने कहा, “आपात प्रयोग स्वीकृति की सूची बढ़ने से, वैक्सीन्स की उपलब्धता का विस्तार होता है, जोकि महामारी का ख़ात्मा करने के लिये, सर्वाधिक कारगर चिकित्सा उपकरण व संसाधन हैं।"

“लेकिन हमें, आबादियों की ज़रूरतें पूरी करने के लिये दबाव बनाए रखना होगा, ज़्यादा जोखिम का सामना करने वाले समूहों को प्राथमिकता देनी होगी, जोकि अपनी पहली ख़ुराक पाने के लिये अभी इन्तेज़ार कर रहे हैं, इससे पहले कि हम अपनी जीत घोषित कर दें।'

कोवैक्सीन, भारत में पहले ही लोगों को दी जा रही थी, जिसे देश के स्वास्थ्य व नियामक अधिकारियों ने, जनवरी 2021 में ही स्वीकृति दे दी थी। हालाँकि मीडिया ख़बरों के अनुसार, कोवैक्सीन के चिकित्सीय परीक्षण का तीसरा चरण भी जारी है। भारत बायोटैक ने, बाद में इस बारे में कुछ आँकड़े जारी किये थे कि कोवैक्सीन लगभग 78 प्रतिशत प्रभावशाली है।

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के एक परामर्शकारी समूह ने कोवैक्सीन का आकलन, आपात प्रयोग प्रक्रिया के तहत किया जिसमें वैक्सीन की गुणवत्ता, उसका सुरक्षा स्तर, कुशलता, एक जोखिम प्रबन्धन योजना और कार्यक्रम सम्बन्धी अहर्ता का जायज़ा लिया जाता है।

कोवैक्सीन को, कोविड-19 के ख़िलाफ़ सुरक्षा के लिये, WHO के मानक पूरा करने के लिये उपयुक्त माना गया, और दुनिया भर में इसके वितरण को हरी झण्डी दे दी गई है।

पिछले महीने, टीकाकरण पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के सलाहकारी समूह (#SAGE) ने भी कोवैक्सीन की समीक्षा की थी. ध्यान रहे कि ये समूह, वैक्सीन्स पर विशेष नीतियाँ बनाता है और उनके प्रयोग के लिये सिफ़ारिशें पेश करता है।

सेज ने, कोवैक्सीन का प्रयोग, दो टीकों के ज़रिये करने की सिफ़ारिश की है, जिनके बीच चार सप्ताह का अन्तर हो। कोवैक्सीन, 18 वर्ष से ज़्यादा उम्र के सभी व्यक्तियों को दिये जाने की सिफ़ारिश की गई है।

कोवैक्सीन को, इसके दो टीके लगाए जाने के 14 दिन के भीतर, कोविड-19 के ख़िलाफ़ लगभग 78 प्रतिशत कारगर माना गया है। कोवैक्सीन की आसान भण्डारण ज़रूरतों को देखते हुए, इसे निम्न व मध्यम आय वाले देशों में प्रयोग के लिये बहुत उपयुक्त समझा गया है।

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी का कहना है कि गर्भवती महिलाओं को इस वैक्सीन की ख़ुराकें दिये जाने की सुरक्षा का आकलने करने के लिये, अभी अपर्याप्त आँकड़े हैं, अलबत्ता अध्ययन किये जाने की योजना है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कॉर्निया की बीमारी का इलाज।

कॉर्निया की बीमारी का इलाज।

लेख विभाग January 06 2021 29371

केराटोकोनस आंखों की वह अवस्था होती है, जिसमें कॉर्निया का आकार, जो आमतौर पर गोलाकार होता है, विकारग्

सोसायटी आफ मिडवाईफ इन्डिया की राष्ट्र स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ

सोसायटी आफ मिडवाईफ इन्डिया की राष्ट्र स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ

रंजीव ठाकुर September 27 2022 79692

सोसायटी आफ मिडवाईफ इन्डिया की राष्ट्र स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में राष्ट्रीय स्तर की कान्फ्रें

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर प्रशासन अलर्ट, स्कूली बच्चों को मिली ये छूट

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर प्रशासन अलर्ट, स्कूली बच्चों को मिली ये छूट

विशेष संवाददाता October 12 2022 28784

अपने आदेश में डीएम ने कहा है कि सरकारी, गैर सरकारी एवं निजी विद्यालय, शिक्षण संस्थान के सभी शिक्षक

Gestational age at birth and cognitive outcomes in adolescence: population based full sibling cohort study

Gestational age at birth and cognitive outcomes in adolescence: population based full sibling cohort study

British Medical Journal January 20 2023 38662

Cognitive outcomes in adolescence did not differ between those born at 34-39 gestational weeks and t

25 दिसम्‍बर की रात से उत्तर प्रदेश में नाईट कर्फ्यू की वापसी।

25 दिसम्‍बर की रात से उत्तर प्रदेश में नाईट कर्फ्यू की वापसी।

हुज़ैफ़ा अबरार December 24 2021 29773

25 दिसम्‍बर से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक के लिए नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया है। इसके साथ ही विवाह

खराब जीवनशैली और खानपान कर किडनी बेकार- डॉ सिद्धार्थ

हुज़ैफ़ा अबरार March 13 2021 23464

डायबिटीज और उच्च रक्तचाप गुर्दे के लिए बहुत घातक होता है। पथरी का मुख्य कारण खानपान तथा लाइफस्टाइल म

सहारा हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित

सहारा हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार June 12 2022 38214

शिविर 14 जून तक चलेगा और कार्यक्रम के समापन पर  सहारा हॉस्पिटल में पहले से रक्तदान कर रहे लोगों को स

पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा में पहले 24 घंटे तक मिलेगी मुफ्त इलाज सुविधा

पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा में पहले 24 घंटे तक मिलेगी मुफ्त इलाज सुविधा

आरती तिवारी December 19 2022 35790

पीजीआई में अब दुर्घटना में घायल में लोगों को पहले 24 घंटे निशुल्क इलाज मिलेगा। इससे लोगों को काफी सह

लंपी वायरस को लेकर यूपी में अलर्ट,7 मंडलों में उतरेगी टीम-9

लंपी वायरस को लेकर यूपी में अलर्ट,7 मंडलों में उतरेगी टीम-9

आरती तिवारी August 29 2022 30371

अब लंपी रोग से प्रभावित 7 मंडलों में आज से टीम-9 के नोडल अधिकारी तेजी से कार्य शुरू करेंगे। देखा जाए

मौसम बदलने के साथ साथ पटाखों के धुएं, धूल ने भी बढ़ाई समस्या, बचाव के लिए यह करें ये उपाय

मौसम बदलने के साथ साथ पटाखों के धुएं, धूल ने भी बढ़ाई समस्या, बचाव के लिए यह करें ये उपाय

जीतेंद्र कुमार October 28 2022 27110

सर्दी जुकाम खांसी और सिरदर्द के साथ साथ हल्के बुखार की समस्या से लोग परेशान हैं। दिवाली के बाद से अस

Login Panel