देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

ग्लोब  हेल्थकेयर अस्पताल में अत्याधुनिक तरीके से होगा कैंसर का इलाज 

डॉ मोहम्मद सुहैब के अनुसार एमआरआई (MRI) अधारित प्लानिंग के साथ रेडियो थेरेपी इलाज के लिए ग्लोब अस्पताल पूरे उत्तर भारत में इकलौता कैंसर अस्पताल (cancer hospital) है।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 23 2022 Updated: May 23 2022 12:29
0 74609
ग्लोब  हेल्थकेयर अस्पताल में अत्याधुनिक तरीके से होगा कैंसर का इलाज  ग्लोब हेल्थकेयर द्वारा होटल ताज में आयोजित कार्यक्रम में डॉ आर ए बडव, डॉ और डॉ बलराम भार्गव

लखनऊ। राजधानी स्थित ग्लोब अस्पताल के प्रबंधतंत्र से जुड़े पदाधिकारियों ने होटल ताज में एक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में अस्पताल में मौजूद मूलभूत अत्याधुनिक सुविधाओं को विस्तार से बताया गया। लगभग 700 डॉक्टरों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। टाटा मेमोरियल सेंटर के निदेशक डॉ आर ए बडवे एवं डॉ सुदीप गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रोग्राम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ बलराम भार्गव व डॉ प्रमोद गर्ग उपस्थित रहें |

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ मंत्री, उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक (Brijesh Pathak) ने कैंसर जैसी जघन्य बीमारी के लिए ग्लोब हेल्थकेयर अस्पताल में उपलब्ध विश्व स्तरीय सुविधाओं को लाने के लिए डॉ दीपक अग्रवाल की सराहना करते हुए स्वास्थ सेवा के क्षेत्र में सरकारी व निजी क्षेत्र की व्यापक भागीदारी पर जोर दिया।

डॉ मोहम्मद सुहैब के अनुसार एमआरआई (MRI) अधारित प्लानिंग के साथ रेडियो थेरेपी इलाज के लिए ग्लोब अस्पताल पूरे उत्तर भारत में इकलौता कैंसर अस्पताल (cancer hospital) है।

रेडियो थेरेपी की विशेषज्ञ डॉ रेशम श्रीवास्तवा ने बताया कि ग्लोब हेल्थकेयर (Globe Healthcare) में उपलब्ध अत्याधुनिक विकिरण मशीन (radiation machines) व सुविधाओं से कैंसर का इलाज किया जाएगा| 

ग्लोब हेल्थकेयर के कैंसर सर्जन डॉ कमलेश वर्मा ने अस्पताल में मौजूद प्रभावी आधारभूत संरचना को कैंसर रोगियों के इलाज के लिए उपयुक्त बताया |

कैंसर विशेषज्ञ डॉ अभिषेक सिंह के अनुसार अब सालिड ट्यूमर के साथ रक्त कैंसर (blood cancer) का इलाज उचित दरों पर उपलब्ध होगी |

न्यूक्लियर मेडिसन (Nuclear Medicine) के विशेषज्ञ डॉ शशांक शेखर सिंह के अनुसार डिजिटल पैट सी टी व गामा कैमरा जैसे अत्याधुनिक उपकरण से कैंसर व अन्य जटिल बीमारियों के इलाज

विदित है कि विगत 15 वर्ष से ग्लोब मेडिकेयर के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र मे गहन परिश्रम एवं संकल्प के जरिए आज डॉ दीपक कुमार अग्रवाल द्वारा ग्लोब हेल्थकेयर के नाम से एक विश्व स्तरीय कैंसर अस्पताल जनपद व प्रदेश की जनता के उचित ईलाज के लिए उपलब्ध कराया गया है | 

ग्लोब हेल्थ केयर में एक ही छत के नीचे कैंसर के इलाज के लिए आवश्यक सारी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। कैंसर के सम्पूर्ण जाँच एवं इलाज के लिए जरूरी सुविधाओं जैसे कि कीमोथेरेपी वार्ड, 4 मॉडुलर ऑपरेशन थिएटर, तकनिकी रूप से अत्याधुनिक लीनियर एक्सेलरेटर ट्रू बीम मशीन, ब्रैकीथेरेपी एवं कैंसर की निर्णायक जाँच के लिए पैट सीटी (PATCT) एवं गामा कैमरा (gamma camera) व् अत्याधुनिक सीटी स्कैन, एमआरआई, डिजिटल मैमोग्राम (digital mammogram) जैसे उपकरण उपलब्ध होने से प्रदेश की जनता को विश्व स्तरीय इलाज अब सहजता से मिल सकेगा।

ग्लोब हेल्थकेयर (इकाई-ग्लोब मेडिकेयर) के प्रभावशाली उपस्थिति से प्रदेश की जनता को कैंसर, व अन्य गंभीर बीमारियों बीमारियों का विश्व स्तरीय जाँच एवं ईलाज कराने का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। ग्लोब हेल्थकेयर में आयुष्मान भारत व मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत ईलाज होने से प्रदेश की जनता अत्याधिक लाभान्वित होगी ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

शरीर के सम्पूर्ण विकास के लिए जरूरी है आयोडीन की सही मात्रा।

शरीर के सम्पूर्ण विकास के लिए जरूरी है आयोडीन की सही मात्रा।

हुज़ैफ़ा अबरार October 21 2021 32343

आयोडीन सूक्ष्म पोषक तत्व होता है | शरीर में थाइरॉयड हार्मोन का सही से उत्पादन करने के लिए इसकी आवश्य

स्वास्थ्य विभाग के सभी खण्डों का होगा एकीकरण, समान नियमावली के साथ नहीं पड़ेगा वेतन-भत्ते पर फर्क

स्वास्थ्य विभाग के सभी खण्डों का होगा एकीकरण, समान नियमावली के साथ नहीं पड़ेगा वेतन-भत्ते पर फर्क

रंजीव ठाकुर September 06 2022 27777

प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मी लम्बे समय से विभिन्न विभागों के कर्मियों के एकीकरण की मांग कर रहे थे जिसमे

मौजूदा टीके ओमीक्रोन संक्रमण के प्रसार को रोकने में मददगार: डॉ. कोएत्जी

मौजूदा टीके ओमीक्रोन संक्रमण के प्रसार को रोकने में मददगार: डॉ. कोएत्जी

हे.जा.स. December 26 2021 25785

मौजूदा टीकों से संक्रमण को कम करने में काफी मदद मिलेगी, क्योंकि टीका लेने वाले या संक्रमित हो चुके ल

Sex related differences in efficacy and safety of antithrombotic therapy in patients with coronary artery disease

Sex related differences in efficacy and safety of antithrombotic therapy in patients with coronary artery disease

British Medical Journal October 02 2025 3971

Antithrombotic therapies in patients with established coronary artery disease provided consistent ef

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रैली निकालकर किया गया जागरूक

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रैली निकालकर किया गया जागरूक

विशेष संवाददाता April 08 2023 28116

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सीएमओ कार्यालय से चिकित्सकों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने जा

केजीएमयू और अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की ऑनलाइन समीक्षा बैठक सम्पन्न।

केजीएमयू और अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की ऑनलाइन समीक्षा बैठक सम्पन्न।

हुज़ैफ़ा अबरार July 03 2021 36360

कुलाधिपति ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों का शत प्रतिशत

आशियाना के तुलसी पार्क में बच्‍चों को द‍िया जाता है प्रकृत‍ि का ज्ञान।

आशियाना के तुलसी पार्क में बच्‍चों को द‍िया जाता है प्रकृत‍ि का ज्ञान।

हे.जा.स. January 01 2021 25600

घर-घर तुलसी का अभियान भी चलाया जा रहा है। पार्क को तुलसी और औषधीय पार्क का स्वरूप दिया जा रहा है। 

अपोलो हॉस्पिटल लगाएगा स्पुतनिक वी टीका।

अपोलो हॉस्पिटल लगाएगा स्पुतनिक वी टीका।

एस. के. राणा June 19 2021 32940

अस्पताल में स्पुतनिक वी वैक्सीन लगवाने की कुल कीमत 1,145 रुपये प्रति डोज़ पर उपलब्ध है। यह टीका कोरोन

चीनी विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस कर रहे छात्रों ने फिजिकल ट्रेनिंग को मान्यता देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

चीनी विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस कर रहे छात्रों ने फिजिकल ट्रेनिंग को मान्यता देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

हे.जा.स. March 20 2022 26842

कोरोना महामारी फैलने के बाद भारत लौटने को मजबूर मेडिकल छात्र तब से देश और राज्य के सरकारी और निजी अस

महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख

महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख

विशेष संवाददाता October 23 2022 24033

महाराष्ट्र NEET UG 2022 प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 25 अक्टूबर को जारी की जाएगी। जबकि सीएपी राउंड 1 सिलेक्

Login Panel