देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में ओमिक्रॉन का आगाज़, अब तक 31लोग संक्रमित

प्रदेश में अब तक 31लोग ओमिक्रॉन संक्रमित हो चुके हैं। अभी लखनऊ में ओमिक्रॉन की जांच दो वैज्ञानिक संस्थानों में हो रही है।

हुज़ैफ़ा अबरार
January 05 2022 Updated: January 05 2022 18:32
0 24041
उत्तर प्रदेश में ओमिक्रॉन का आगाज़, अब तक 31लोग संक्रमित प्रतीकात्मक

लखनऊ। राजधानी में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का आगाज़ हो गया है। देर रात आई रिपोर्ट में एक साथ आठ लोगों में नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है। मरीजों की पूरी जानकारी आना बाकी है। नए वैरिएंट के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। 

प्रदेश में अब तक 31लोग ओमिक्रॉन संक्रमित हो चुके हैं। अभी लखनऊ में ओमिक्रॉन की जांच दो वैज्ञानिक संस्थानों में हो रही है। केजीएमयू के माध्यम से इन संस्थानों में नमूने भेजे जा रहे हैं। दिल्ली भी नमूने भेजे जा रहे हैं। 10 से 12 दिन में जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच रिपोर्ट आ रही है। 

अब तक 700 से अधिक कोरोना संक्रमित व उनके संपर्क में आने वालों के नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जा चुके हैं। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में केजीएमयू के माध्यम से करीब 100 लोगों के नमूने भेजे गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट आई। जिसमें एक साथ यूपी में 23 लोगों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। 

स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. विकासेंदु अग्रवाल के मुताबिक लखनऊ के आठ लोगों में ओमिक्रॉन संक्रमण का पता चला है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मरीजों में लक्षण नहीं हैं। सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 12 से 14 दिन घर में एकांतवास में रहने की सलाह दी गई है। कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही ये मरीज बाहर से निकल सकते हैं। कोविड कमांड सेंटर की टीम मरीजों की सेहत की निगरानी में जुटी है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लौंग के तेल के है जादुई फायदे

लौंग के तेल के है जादुई फायदे

आरती तिवारी September 24 2022 28056

सालों से आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में प्रयोग किया जाने वाले प्रभावी उपायों में से एक लौंग का तेल ह

जीवनशैली में बदलाव से बढ़ रही नींद संबंधित बीमारियाँ।

जीवनशैली में बदलाव से बढ़ रही नींद संबंधित बीमारियाँ।

हुज़ैफ़ा अबरार March 19 2021 33471

ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया ओएसए की शिकायत विश्व भर में 100 करोड़ लोगों को है लेकिन ओएसए के 80 प्रतिशत

कोरोना महामारी से फिर तबाह हो रही दुनिया

कोरोना महामारी से फिर तबाह हो रही दुनिया

हे.जा.स. December 30 2021 31520

डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन को बड़ा खतरा बताया और कहा कि यह स्वास्थ्य व्यवस्था को तबाह कर सकता है। इससे स

प्रदेश सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

प्रदेश सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

हुज़ैफ़ा अबरार April 10 2022 35274

सरकारी मेडिकल संस्थान व अस्पताल में इलाज पर खर्च होने वाली रकम की कोई बाध्यता नहीं होगी जबकि प्राइवे

 कर्मचारियों का धरना, मांगे पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

कर्मचारियों का धरना, मांगे पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

विशेष संवाददाता July 23 2023 38445

102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ,सहरसा के सदस्यों ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए विभिन्न समस्याओं का समाधान

टीबी मुक्त भारत अभियान में सामूहिक भागीदारी आवश्यक: अमित कुमार घोष

टीबी मुक्त भारत अभियान में सामूहिक भागीदारी आवश्यक: अमित कुमार घोष

हुज़ैफ़ा अबरार January 30 2026 3752

इस व्यापक प्रयास के परिणामस्वरूप 7.33 लाख टीबी रोगियों की पहचान हुई। साथ ही राज्य में लगभग 1.69 लाख

वायरल इंफेक्शन पर आईसीएमआर केंद्रों पर होगा शोध

वायरल इंफेक्शन पर आईसीएमआर केंद्रों पर होगा शोध

विशेष संवाददाता December 17 2022 26222

देश भर में फैले आईसीएमआर के करीब 28 संस्थान मिलकर वायरल इंफेक्शन पर अध्ययन को पूरा करेंगे, जिसमें वा

सहारा हॉस्पिटल में  फ़ूड नली की जटिल सर्जरी कर महिला को समस्या से दिलाई निजात। 

सहारा हॉस्पिटल में फ़ूड नली की जटिल सर्जरी कर महिला को समस्या से दिलाई निजात। 

हुज़ैफ़ा अबरार December 12 2021 39502

ऑपरेशन के दूसरे दिन से ही महिला मरीज ने खाना पीना शुरू कर दिया तथा पांचवें दिन मरीज को अस्पताल से छु

सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए, जाने बालों को लंबा और घना बनाने के उपाय

सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए, जाने बालों को लंबा और घना बनाने के उपाय

सौंदर्या राय March 09 2023 107807

अपने बालों को जैतून का तेल लगाकर डीप कंडिशनिंग उपचार दें और बालों को शावर कैप से ढ़क लें, और इसे कुछ

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

हुज़ैफ़ा अबरार July 01 2022 21962

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में वृहस्पतिवार को सेंटर फॉर एडवोकेस

Login Panel