देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

माउथ कैंसर के इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

हर साल भारत में मुंह के कैंसर से हजारों जानें जा रही हैं। पिछले 10 सालों में मुंह के कैंसर के मामलों में एक तिहाई से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है। कैंसर के लक्षणों को जानना और उसकी जल्द से जल्द जांच कराना बहुत जरूरी है।

लेख विभाग
February 19 2023 Updated: February 20 2023 01:26
0 35133
माउथ कैंसर के इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज सांकेतिक चित्र

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनियाभर में हर साल 70 लाख लोग तंबाकू और अन्य धुम्रपान उत्पादों के कारण कैंसर (cancer) या अन्य बीमारियों के चलते अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठते हैं। हर साल भारत में मुंह के कैंसर से हजारों जानें जा रही हैं। पिछले 10 सालों में मुंह के कैंसर के मामलों में एक तिहाई से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है। कैंसर के लक्षणों (cancer symptoms) को जानना और उसकी जल्द से जल्द जांच कराना बहुत जरूरी है।

 

ओरल हेल्थ फाउंडेशन (Oral Health Foundation) द्वारा पब्लिश एक रिसर्च के मुताबिक, ब्रिटेन (Britain) में साल 2021 में 8864 लोगों में इस बीमारी का पता चला था। ये आंकड़ा 10 साल पहले की तुलना में 36 प्रतिशत ज्यादा था. जबकि एक साल के अंदर ही अंदर इस बीमारी की मुश्किलों के चलते 3034 लोगों मौत हो गई थी। ये पिछले एक दशक में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी और पिछले 5 सालों में 20 प्रतिशत की वृद्धि के बारे में बताता है।

 

कैंसर के ये लक्षण ना करें इग्नोर- Do not ignore these symptoms of cancer

कैंसर को पहचानने का सबसे आसान तरीका यही है कि आपको अगर कभी-भी अपने शरीर में कुछ भी असामान्य लगे तो बिल्कुल देर न करें और तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपनी जांच कराएं। क्योंकि ऐसा करने से आप बड़े खतरे से बच पाएंगे और समय पर इलाज ले पाएंगे।

 

नेशनल हेल्थ सर्विस (National Health Service) के मुताबिक, मुंह में कैंसर तब होता है, जब ट्यूमर (tumor) जीभ की सरफेस, गालों के अंदर, होंठ या मसूड़ों पर दिखाई देने लगता है. कई बार ये छोटी सी गांठ के रूप में पकड़ में आ सकता है। माउथ के कैंसर को पहचानने के लिए आपको अपने मुंह में पैदा होने वाले कुछ लक्षणों पर ध्यान देना होगा।

  1.  मुंह के दर्दनाक छाले, जो काफी हफ्तों के बाद भी ठीक नहीं हो रहे
  2. मुंह या गर्दन में लगातार गांठ का बनना
  3. दांतों का ढीला होना या सॉकेट, जो एक्सट्रैक्शन के बाद ठीक नहीं होते
  4. होंठ या जीभ का सुन्न पड़ जाना
  5. मुंह या जीभ की सरफेस पर सफेद धब्बे या लाल धब्बे दिखाई देना
  6. आपके बोलने के तरीके में बदलाव होना, जैसे तुतलाहट का अचानक बढ़ना

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

गोरखपुर में डेंगू के मरीजों की संख्या पहुंची 52

गोरखपुर में डेंगू के मरीजों की संख्या पहुंची 52

आनंद सिंह October 15 2022 27164

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए मलेरिया व फाइलेरिया विभाग को लगाया गय

गर्मी आते ही चमकी बुखार का कहर

गर्मी आते ही चमकी बुखार का कहर

विशेष संवाददाता February 26 2023 32218

श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पीकू वार्ड में भर्ती सकरा बिद्दीपुर गांव के 3 वर्षीय बच्चे मो

नवी जनरल इंश्योरेंस ने नवी हेल्थ ऐप के द्वारा ‘2 मिनट ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस लॉन्च किया।

नवी जनरल इंश्योरेंस ने नवी हेल्थ ऐप के द्वारा ‘2 मिनट ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस लॉन्च किया।

हे.जा.स. February 16 2021 20830

स्वाथ्य बीमा में इन पेशेंट हॉस्पटिलाइजेशन, अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद का खर्च, कोविड-19 क

इस दूध को पीने से कम होगा मोटापा

इस दूध को पीने से कम होगा मोटापा

लेख विभाग November 07 2022 28699

फिट रहने के लिए एक अच्छी डाइट लेना बहुत जरूरी है। बहुत से लोग दूध को फिट रहने का अच्छा साधन समझते है

यूपी में डेंगू, चिकनगुनिया के साथ बेकाबू हुआ स्वाइन फ्लू

यूपी में डेंगू, चिकनगुनिया के साथ बेकाबू हुआ स्वाइन फ्लू

आरती तिवारी October 31 2022 29232

यूपी के कई जिलों में बारिश के बाद मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ने का सिलसिला शुरू हुआ। स्थिति यह है कि

कोरोना संक्रमण: देश में काम हो रहे नए मामले और मौतें।

कोरोना संक्रमण: देश में काम हो रहे नए मामले और मौतें।

एस. के. राणा June 09 2021 28427

देश में संक्रमण से 2,219 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,53,528 हो गई है। देश में अभी 12,

नेपाल ने बाबा रामदेव की कंपनी समेत 16 भारतीय दवाई कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

नेपाल ने बाबा रामदेव की कंपनी समेत 16 भारतीय दवाई कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

एस. के. राणा December 22 2022 72666

नेपाल के ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग ने योग गुरु रामदेव के पतंजलि उत्पादों का निर्माण करने वाली दिव्या

सेहत के साथ सुंदरता के ये फायदे जान आप भी सर्दियों में जरूर करेंगे गुड़ का इस्तेमाल

सेहत के साथ सुंदरता के ये फायदे जान आप भी सर्दियों में जरूर करेंगे गुड़ का इस्तेमाल

श्वेता सिंह November 20 2022 47260

गुड़ में कई तरह के आवश्यक मिनरल्स और विटामिन होते है। जो त्वचा के लिए प्राकृतिक क्लींजर का काम करते ह

लीवर की बीमारी में काम करने वाली कैडिला की दवा को USFDA ने ODD प्रदान किया।

लीवर की बीमारी में काम करने वाली कैडिला की दवा को USFDA ने ODD प्रदान किया।

हे.जा.स. January 31 2021 28688

Orphan Drug Designation मिल जाने से  कंपनी, अमेरिका में उक्त दवा की मार्केटिंग सात साल तक तय नियमों

डॉक्टरों की लापरवाही के चलते मासूम की मौत

डॉक्टरों की लापरवाही के चलते मासूम की मौत

admin June 10 2023 30795

परिजनों का आरोप है कि सही समय पर मासूम को इलाजना मिलने के चलते उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने हॉस

Login Panel