देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अपोलोमेडिक्स में बोन मैरो ट्रांसप्लांट, हेमेटोलॉजी व पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी की सुविधा उपलब्ध हैं: डॉ मयंक सोमानी

अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ में बोन मैरो ट्रांसप्लांट, हेमेटोलॉजी व पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी की सुविधा उपलब्ध है। यह जानकारी कानपुर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टर्स ने दी।

रंजीव ठाकुर
July 30 2022 Updated: July 31 2022 00:17
0 44591
अपोलोमेडिक्स में बोन मैरो ट्रांसप्लांट, हेमेटोलॉजी व पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी की सुविधा उपलब्ध हैं: डॉ मयंक सोमानी डॉ सुनील दबड़घाव, सीनियर कंसलटेंट हेमटोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट

कानपुर। अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ में बोन मैरो ट्रांसप्लांट, हेमेटोलॉजी व पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी की सुविधा उपलब्ध है। यह जानकारी कानपुर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टर्स ने दी। 

 

डॉ सुनील दबड़घाव, सीनियर कंसलटेंट हेमटोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट (Senior Consultant Hematology and Bone Marrow Transplant), अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ ने बताया अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल (Apollomedics Superspecialty Hospital) में बोन मैरो ट्रांसप्लांट के साथ-साथ बच्चों के कैंसर का इलाज (treatment of children's cancer) भी उपलब्ध है। हॉस्पिटल के पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी (Pediatric Oncology) में मासूमों के जटिल से जटिल कैंसर का इलाज होता है। बच्चों में होने वाले ब्लड कैंसर ल्यूकेमिया (blood cancer leukemia), लिंफोमा (lymphoma) व अप्लास्टिक एनीमिया (aplastic anemia) का इलाज हॉस्पिटल में उपलब्ध है। हॉस्पिटल में कीमोथेरेपी व रेडियशन थेरेपी (chemotherapy and radiation therapy) के लिए अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध है।

 

हेमेटोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट विभाग की कंसलटेंट डॉ प्रियंका चौहान ने बताया बोन मेरो ट्रांसप्लांटेशन (BMT) या स्टेम सेल ट्रांसप्लांट (Stem Cell Transplant) एक प्रक्रिया है जिसमें रोग ग्रस्त या क्षतिग्रस्त बोन मेरो (diseased or damaged bone marrow) के स्थान पर एक स्वस्थ रक्त उत्पादक बोन मेरो को ट्रांसप्लांट किया जाता है। इसकी आवश्यकता तब पड़ती है जब बोन मेरो ठीक तरह से काम करना बंद कर दे और पर्याप्त मात्रा में स्वस्थ रक्त कोशिकाओ का उत्पादन ना करे। बोन मैरो ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया एक जटिल प्रक्रिया है और इसके लिए एक सुपरस्पेशलिस्ट टीम की आवश्यकता होती है। हमें यह बताते हुए प्रसन्नता होती रही है कि इस ट्रांसप्लांट के लिए जरूरी सभी संसाधन व सुविधाएं अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल में एक छत के नीचे ही मौजूद हैं।

 

डॉ अनिल शर्मा, एसोसिएट कंसलटेंट, हेमेटोलॉजी व पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी ने कहा ज्यादातर मामलों में बच्चे को कैंसर होने का कोई विशेष कारण नहीं होता है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि बचपन में होने वाले कैंसर (childhood cancers) का इलाज किया जा सकता है और अधिकांश मरीज ट्रीटेबल होते हैं। अपोलोमेडिक्स अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन सुविधा की शुरुआत के साथ हम उन मरीजों को नया जीवन देने में सक्षम हैं जिन्हें बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) की जरूरत पड़ती है।

 

इस अवसर पर अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सीईओ व एमडी डॉ मयंक सोमानी (Mayank Somani, CEO & MD, Apollomedics Superspeciality Hospital) ने अपने संदेश में कहा अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एक विश्वसनीय नाम और उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा प्राइवेट अस्पताल है,जहां गम्भीर बीमारियों के इलाज के लिए आवश्यक बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा उपपब्ध है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डैंड्रफ की समस्या के प्राकृतिक उपाय।

डैंड्रफ की समस्या के प्राकृतिक उपाय।

सौंदर्या राय September 08 2021 31731

आप भी ड्राई स्कैल्प और डैंड्रफ से परेशान हैं तो हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर हेयर

सूरज की अल्ट्रा वायलेट बी किरणों से बचाता है बादाम। 

सूरज की अल्ट्रा वायलेट बी किरणों से बचाता है बादाम। 

लेख विभाग June 03 2021 29120

बादाम को अपने रोजाना के आहार में शामिल कर यूबीबी लाइट से त्वचा की अंदरूनी रूप से रक्षा करने में मदद

जानिये बरसात के मौसम में कैसे रखे खुद को स्वस्थ।

जानिये बरसात के मौसम में कैसे रखे खुद को स्वस्थ।

लेख विभाग June 19 2021 29247

बरसात के मौसम में वायरल फीवर बहुत तेजी के साथ फैलता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है

छत्तीसगढ़ में जापानी बुखार की आहट

छत्तीसगढ़ में जापानी बुखार की आहट

आरती तिवारी June 26 2023 27869

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जापानी बुखार के मामले सामने आए है।

सिंगापुर में ओमीक्रोन के बीए.2.75 उप-स्वरूप के दो मामले सामने आए

सिंगापुर में ओमीक्रोन के बीए.2.75 उप-स्वरूप के दो मामले सामने आए

हे.जा.स. July 18 2022 22700

मंत्रालय ने शनिवार को कहा, ‘‘अभी ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है जिससे यह पता चलता हो कि बीए.2.75 ओमीक्रो

एमफाइन की इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक्स लैब की शुरुआत

एमफाइन की इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक्स लैब की शुरुआत

हुज़ैफ़ा अबरार December 05 2022 27104

लाइफ सेल इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक और सीईओ मयूर अभय ने कहा हम लखनऊ के लोगों के लिए अत्याधुनिक सुविध

डीएनए सीक्वेंसिंग से एक लाख साल पुरानी वंशावली बनाई गई

डीएनए सीक्वेंसिंग से एक लाख साल पुरानी वंशावली बनाई गई

हे.जा.स. February 26 2022 36753

एक लाख साल पुरानी वंशावली बनाने में मिली सफलता के बाद यह पता किया जा सकेगा कि हमारे पूर्वज कब और कहा

कोरोना को लेकर आई राहतभरी खबर, मुंबई में 24 घंटे में नहीं आया कोई केस

कोरोना को लेकर आई राहतभरी खबर, मुंबई में 24 घंटे में नहीं आया कोई केस

विशेष संवाददाता January 29 2023 26692

महाराष्ट्र से राहत भरी खबर सामने आ रही है। बृहन्मुंबई महानगर शहर में कोरोना फैलने से रोकने में कामय

अटल चिकित्सा विवि सहित 6 मेडिकल कॉलेजों के निर्माण का रास्ता साफ़, 18 माह में पूरा होगा निर्माण।

अटल चिकित्सा विवि सहित 6 मेडिकल कॉलेजों के निर्माण का रास्ता साफ़, 18 माह में पूरा होगा निर्माण।

हे.जा.स. February 10 2021 22705

चंदौली, पीलीभीत, बुलंदशहर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, कौशांबी और बिजनौर के मेडिकल कॉलेजों के भवन के लिए तय

द अशोका फाउंडेशन प्रिवेंटेबल ब्लाइंडनेस के रोकथाम हेतु सक्रिय है।

द अशोका फाउंडेशन प्रिवेंटेबल ब्लाइंडनेस के रोकथाम हेतु सक्रिय है।

हुज़ैफ़ा अबरार January 16 2021 23201

स्क्रीन टाइम (मोबाइल के सामने बीतने वाला वक्त) बढ़ने से आंखों की समस्याओं में वृद्धि हुई है और इसलिए

Login Panel