देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

उत्तरप्रदेश की राज्यपाल 10 और 11 दिसंबर को वाराणसी में स्वास्थ्य मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी

सार्वजनिक स्वास्थ्य कवच का लक्ष्य, “सभी लोगों को आवश्यक उन प्रोत्साहनयुक्त, रोकथामयुक्त, उपचारयुक्त और पुनर्वासयुक्त स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच मिले, जो पर्याप्त गुणवत्तायुक्त प्रभावकारिता रखती हों। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि लोगों को इन सेवाओं को प्राप्त करने में कोई वित्तीय कठिनाई का सामना न करना पड़े” है। 

एस. के. राणा
December 09 2022 Updated: December 09 2022 01:09
0 28094
उत्तरप्रदेश की राज्यपाल 10 और 11 दिसंबर को वाराणसी में स्वास्थ्य मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी  उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय उत्तरप्रदेश के वाराणसी में 10 और 11 दिसंबर, 2022 को “यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे (Universal Health Coverage Day) 2022” विषयक दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel), केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया (Union Minister for Health and Family Welfare Dr. Mansukh Mandaviya) और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार (Dr. Bharti Praveen Pawar) की उपस्थिति में दो दिवसीय समारोह का उद्घाटन करेंगी। 

कार्यक्रम का आयोजन इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एंड कनवेन्शन सेंटर (international Co-operation and Convention Center) रुद्राक्ष हॉल में किया जायेगा। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री सम्मिलित होंगे। इसके अलावा इस दो दिवसीय सम्मेलन में स्वास्थ्य एसीएस, प्रमुख सचिव, एनएचएम के मिशन निदेशक, स्वास्थ्य निदेशक, 900 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों के प्रभारी तथा पांच राज्यों-उत्तरप्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड के चिकित्सा अधिकारी शामिल होंगे। साथ ही एबी-एचडब्लूसी (AB-HWC) के क्रियान्वयन के विकास साझीदार तथा राष्ट्रीय विशेषज्ञ भी सम्मेलन में रहेंगे। इस तरह वाराणसी (Varanasi) में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में 1200 से अधिक लोग हिस्सा लेंगे।


सार्वजनिक स्वास्थ्य कवच का लक्ष्य, “सभी लोगों को आवश्यक उन प्रोत्साहनयुक्त, रोकथामयुक्त, उपचारयुक्त (curative) और पुनर्वासयुक्त स्वास्थ्य सेवाओं (rehabilitative health) तक पहुंच मिले, जो पर्याप्त गुणवत्तायुक्त प्रभावकारिता रखती हों। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि लोगों को इन सेवाओं को प्राप्त करने में कोई वित्तीय कठिनाई का सामना न करना पड़े” है। 


उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने 12 दिसंबर को आधिकारिक रूप से “इंटरनेशनल यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे” (International Universal Health Coverage Day) घोषित किया था। इसकी विषयवस्तु “Build the World We Want: A Healthy Future for All” (अपने वांच्छित विश्व की रचनाः सबके लिये स्वास्थ्यपूर्ण भविष्य) है, जिसके तहत सबके लिये स्वस्थ भविष्य के निर्माण में स्वास्थ्य कवच के महत्त्व और भूमिका को रेखांकित किया जा रहा है। इसके अलावा जी-20 स्वास्थ्य विमर्श की प्राथमिकताओं में भी यह शामिल है। इसमें सार्वजनिक स्वास्थ्य कवच तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सेवा आपूर्ति को रखा गया है।

यूएचसी सम्मेलन के अंग के रूप में तीन मंत्री स्तरीय सत्र होंगे, जो इस प्रकार हैं:

  1. पीएम-एबीएचआईएम और स्वास्थ्य के लिये 15 वित्त आयोग अनुदान
  2. रोग उन्मूलन – (टीबी, काला अजार, लिम्फेटिक फाइलेरियेसिस, मलेरिया, कुष्ठ
  3. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएजेएवाई) का क्रियान्वयन और पीएमजेएवाई कार्डों का वितरण

डॉ. मनसुख मंडाविया उद्घाटन समारोह में एबी-एचडब्लूसी, टेली-मानस सहित सीएचओ तथा सशक्त पोर्टल के लिये प्रशिक्षण प्रारूप के परिचालन दिशा-निर्देश भी जारी करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले राज्यों (States) और केंद्र शासित प्रदेशों (Union Territories) का अभिनन्दन भी करेंगे।

इस वर्ष बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निम्नलिखित विषयवस्तुओं पर पुरस्कृत किया जायेगाः

  •     लक्ष्य के आधार पर एचडब्लूसी परिचालन की उपलब्धि
  • टेली-परामर्श
  • आभा पहचान-पत्र सृजन और विभिन्न स्वास्थ्य पोर्टलों में निरूपण

उत्तरी भारत के लिये पहला क्षेत्रीय समुदाय स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) सम्मेलन भी इस दौरान आयोजित किया जायेगा। इसमें उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh), बिहार (Bihar), झारखंड (Jharkhand), मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) भाग लेंगे, जहां से लगभग 900 सीएचओ और एमबीबीएस मेडिकल अधिकारियों तथा आयुष चिकित्सकों (पीएचसी तथा आयुष डिसपेंसरियों के प्रभारी) के सम्मिलित होने की आशा है। इन राज्यों के स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों की सर्वश्रेष्ठ प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा टीमों (सीएचओ, आशा और एएनएम) का भी अभिनन्दन किया जायेगा। क्षेत्रीय सीएचओ सम्मेलन की चार मुख्य विषयवस्तुओं के जरिये निम्नलिखित क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जायेगाः

1. क्लीनिकल और जन स्वास्थ्य कार्यकलाप – सेवाओं के विस्तृत पैकेज को लागू करना, आरोग्य गतिविधियों का आयोजन तथा वार्षिक स्वास्थ्य समय-सारिणी आदि

2. प्रबंधकीय कार्यकलाप – एचडब्लूसी का नेतृत्व, एचडब्लूसी का प्रबंधन, आंकड़ों पर आधारित आयोजन और निगरानी

3. समुदाय संपर्क एवं आयुष एकीकरण – जन आरोग्य समिति के साथ कार्य, अन्य विभागों के साथ तालमेल की कार्रवाई, एचडब्लूसी में आयुष सेवायें

4. सूचना प्रौद्योगिकी पहलें – ई-संजीवनी के जरिये टेलीमेडिसिन और सेवा-सुश्रुषा की निरंतरता, टेलीमानस आभा-पहचान पत्र

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मिर्जापुर में बनेगा नया अस्पताल, मिलेंगी ये सुविधाएं

मिर्जापुर में बनेगा नया अस्पताल, मिलेंगी ये सुविधाएं

विशेष संवाददाता March 15 2023 43753

नए अस्पताल में 100 बेड का पुरुष और 100 बेड का महिला अस्पताल बनाने की तैयारी है। इसके लिए सीएमओ को पा

रोजाना बादाम खाने से चेहरे की झुर्रियों होंगी कम, त्वचा में आएगी रंगत।

रोजाना बादाम खाने से चेहरे की झुर्रियों होंगी कम, त्वचा में आएगी रंगत।

लेख विभाग March 27 2021 27990

बादाम एंटीऑक्सीडेंट विटामिन ई के समृद्ध स्रोत के तौर पर जाने जाते हैं और जरूरी फैटी एसिड्स और पॉलीफे

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, हज़ारों लोग ले रहे सेवाओं का लाभ

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, हज़ारों लोग ले रहे सेवाओं का लाभ

रंजीव ठाकुर May 02 2022 32358

जनपद के सभी नगरीय व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य म

सिविल अस्पताल लखनऊ के डॉक्टर मोबाइल पर मरीज़ों को देंगें सलाह।

सिविल अस्पताल लखनऊ के डॉक्टर मोबाइल पर मरीज़ों को देंगें सलाह।

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2021 33845

टेलीमेडिसिन सेवा के नोडल ऑफिसर डॉ. सुरेश अहिरवार के मुताबिक मरीज फोन पर अपनी समस्या का समाधान पा सकत

तीन साल से कम उम्र के बच्चों को फ्लोराइड सप्लीमेंट नहीं दिए जाएंगे: USFDA

तीन साल से कम उम्र के बच्चों को फ्लोराइड सप्लीमेंट नहीं दिए जाएंगे: USFDA

हे.जा.स. November 03 2025 4627

एफडीए की नई वैज्ञानिक रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्लोराइड सप्लीमेंट्स के लाभ सीमित हैं, जबकि इसके संभ

एसजीपीजीआई ने पोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वॉकथन का किया आयोजन 

एसजीपीजीआई ने पोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वॉकथन का किया आयोजन 

आयशा खातून September 29 2022 41693

वॉकथन में स्लोगन के माध्यम से जनता को आकर्षित करने का प्रयास किया गया। इसी क्रम में कैंडल मार्च का भ

लखनऊ में प्रथम राष्ट्रीय चोट निवारण सप्ताह का शुभारंभ।

लखनऊ में प्रथम राष्ट्रीय चोट निवारण सप्ताह का शुभारंभ।

रंजीव ठाकुर September 04 2021 27853

सड़क दुर्घटना या गिरने से हर साल कम से कम दस लाख भारतीयों के जीवन को बचाने में मदद करने के उद्देश्य स

लोहिया में किडनी कैंसर व शिरापरक ट्यूमर थ्रॉम्बस का रोबोटिक सर्जरी से उपचार

लोहिया में किडनी कैंसर व शिरापरक ट्यूमर थ्रॉम्बस का रोबोटिक सर्जरी से उपचार

हुज़ैफ़ा अबरार June 01 2026 0

ऐसे मामलों में ट्यूमर थ्रॉम्बस की उपस्थिति सर्जरी को अत्यंत चुनौतीपूर्ण बना देती है। यह मामला संभवत:

लंपी वायरस के कारण पशुओं के परिवहन पर रोक

लंपी वायरस के कारण पशुओं के परिवहन पर रोक

विशेष संवाददाता August 29 2022 35025

गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में भी मवेशियों में लंपी वायरस की पुष्टि होने के बाद बस्तर में जिला

दमा के कारण, उपचार और रोकथाम के तरीके   

दमा के कारण, उपचार और रोकथाम के तरीके  

लेख विभाग May 03 2022 37671

दमा का प्रहार आम तौर पर 5 से 11 साल के बीच के बच्चों में भी होता है।श्वसन के दौरान, जिस हवा में हम स

Login Panel