











































प्रतीकात्मक चित्र
लखनऊ। बहुत ज्यादा गर्म तापमान की वजह से गर्मी से सम्बंधित बीमारियां जैसे कि हीट स्ट्रोक, समर डिप्रेशन और डीहाइड्रेशन की समस्या बच्चों, ऑफिस जाने वालों, कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले, इंडस्ट्रियल और बूढ़े लोगों में ज्यादा देखने को मिल रही है। लोगों से आग्रह किया है कि वे पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करते रहे और बाहर गर्म तापमान में कोई भी काम न करें। इस मौसम में उच्च तापमान हमारे स्वास्थ्य को कई तरह से प्रभावित कर सकता है।
डॉ. डीपी. सिंह, इंटरनल मेडिसिन, रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ ने कहा, "हमें डिहाइड्रेशन, गर्मी से थकावट और हीटस्ट्रोक के बहुत सारे केसेस देखने को मिल रहे हैं। हर दिन हमें ऐसे 15-20 केस मिल रहे हैं। हर आयु वर्ग के लोग बच्चे से लेकर बुजुर्ग इस समस्या से पीड़ित हैं। इस तरह की समस्याओं के कई लक्षण होते हैं लेकिन ज्यादातर समस्याओं में प्यास न बुझ पाना, थकान, कमजोरी और चिड़चिड़ापन प्रमुख होता है।
हमारा शरीर डीहाइड्रेट होने पर ज्यादा लार का उत्पादन नहीं करता है। जब लार पर्याप्त मात्रा में नहीं बन पाती है तो मुंह में बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं जिससे बदबू की समस्या सामने आती है। शरीर में पानी की मात्रा कम होने से त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। गर्म मौसम में तरल पदार्थों का कम सेवन और शारीरिक रूप से मेहनत इस तरह की गर्मी से संबंधित बीमारियों को जन्म दे सकता है।"

गर्मी से होने वाली थकावट और स्ट्रोक (stroke) की रोकथाम, पहचान और मैनेजमेंट के बारे में लोगों को शिक्षित करना भी इस समय बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। सूथिंग और प्रोबायोटिक दही (curd) न केवल आपके पेट के लिए अच्छी होती है, बल्कि इसके कूलिंग इफेक्ट (cooling effect) के कारण यह आपके पेट को आराम देने में भी मदद कर सकती है। यह ब्लड प्रेशर (blood pressure) को भी सामान्य कर सकती है। इम्युनिटी (immunity), पाचन (digestion), हृदय (heart) और त्वचा (skin) के लिए भी यह कई शानदार लाभ पहुंचाती है। आप इसे आसानी से अपने चावल के साथ मिलाकर खा सकते हैं या इसका रायता (raita) भी बना सकते हैं।
पुदीना (Mint) भारत में गर्मियों में ज्यादा होता है आप इसे चटनी, पेय पदार्थ, रायता और यहां तक कि आइसक्रीम (ice cream) में भी मिला करके खा सकते हैं। जितनी बार हो सके पर्याप्त पानी पिएं, भले ही आपको प्यास न लगे। अगर दिन में कहीं आ जा रहे हो तो साथ में पानी की बोतल लेकर चलें। बासी भोजन (stale food) न करें। हल्का और ताजा भोजन ही खाएं। हीट स्ट्रोक (heat stroke) में बदली हुई मानसिक स्थिति, पसीना न आना, मतली न आना के लक्षण वाले व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 140
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 140
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9765
एस. के. राणा January 20 2026 0 5978
एस. के. राणा February 01 2026 0 5950
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35631
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
हरी मिर्च कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- विटामिन ए, बी6, सी, आयरन, कॉपर, पोटेशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइ
बॉलीवुड की अग्रणी अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि, “नए साल की शुरुआत हमेशा ही उत्साहित करने वाल
हर साल 24 मार्च को हम विश्व टी.बी. दिवस के रूप में मनाते हैं। इस साल ‘विश्व टीबी दिवस 2022’ की थीम ‘
दिल्ली के एक अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट के मुताबिक, दिल्ली के आसमान में छाए स्मॉग में धुएं के साथ-सा
सुनीता अनुभव साझा करते हुए बताती हैं कि वह खुद भी टीबी से पीड़ित रह चुकी हैं।क्षय रोग के दौरान उनके म
नेत्रदान को महादान माना जाता है। नेत्रदान जागरूकता पखवाड़ा के तहत जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की तरफ से व
पल्मोनरी हाइपरटेंशन एक ऐसी स्थिति है जो फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करती है और तब होती है ज
शहर के सरकारी में स्क्रब टाइफस की जांच की सुविधा ही नहीं है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस साल
महामारी वैज्ञानिकों ने वर्तमान वायरस के स्वरूप का स्मॉलपॉक्स के वायरस से तुलना की है। ऐतिहासिक रूप स

COMMENTS