











































अस्पताल का निरीक्षण
हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी आज मेडिकल कॉलेज के अधीन आने वाले जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची। जहां उन्होंने डेंगू वार्ड का भी निरीक्षण किया। वार्ड के बाहर उन्हें काफी गंदगी व कमियां नजर आई। जिसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल वाणी गुप्ता को इस को जल्द से जल्द सुधार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि इतने सेंसटिव वार्ड के बाहर इतनी गंदगी पाया जाना प्रशासनिक अधिकारियों की सजगता पर प्रश्न खड़े करते हैं, साथ ही उनकी शिथिलता को भी दर्शाते हैं।
इसके बाद उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (education minister) रजनी तिवारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश तिवारी को भी तलब किया। जिसके बाद उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने प्रिंसिपल वाणी गुप्ता और राजेश तिवारी के साथ बैठक कर डेंगू को लेकर क्या किया जा रहा है कितना छिड़काव हुआ इसके बारे में जानकारी ली है।
वहीं सीएमओ की सजगता की पोल खुद उनके महकमे की मेडिकल कॉलेज (Medical college) की प्रिंसिपल वाणी गुप्ता ने खोल दी। उन्होंने सीएमओ से कहा कि छिड़काव नहीं हो पा रहा है ना तो मेडिकल कॉलेज में हुआ ना डेंगू वार्ड (dengue ward) के बाहर हुआ इसको लेकर पत्र भी लिख चुकी हैं। वहीं सीएमओ राजेश तिवारी मामले को दबाते और फर्जी आंकड़े बाजी की जुगलबंदी करते नजर आए हैं।
मंत्री रजनी तिवारी ने सख्त लहजे में कहा कि अगर जल्द से जल्द स्वास्थ्य महकमे (health department) में सुधार नहीं हो सका तो इस पूरे मामले की शिकायत और सीएम योगी से करेंगे क्योंकि यूपी सरकार (UP government) प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य के लिए बेहद फिक्रमंद है। जिसको लेकर तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। डेंगू (Dengue) को लेकर शासन स्तर से बराबर निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन अफसर वर्चुअल मीटिंग में शामिल तो होते हैं लेकिन उसमें मिलने वाले निर्देशों का पालन धरातल पर नहीं करा पा रहे हैं।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 133
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 133
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9765
एस. के. राणा January 20 2026 0 5950
एस. के. राणा February 01 2026 0 5943
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35631
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन डॉ उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच करेंगे। ऐसे फर्जी डॉक्टर और
एक पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन संस्थान के संकाय सदस्यों एवं एमबीबीएस छात्रों द्वारा किया जाएगा। प्रदर्
दुनिया का हर शख्सर जिंदगी में खुशियां चाहता है। अपनी मनचाही खुशियों को पाने के लिए लोग जिंदगी भर मेह
कृत्रिम हड्डी से बच्चे की उम्र बढ़ने के साथ सिर के आकार में कोई बदलाव नही होगा क्योंकि इम्प्लांट भी स
स्वास्थ्य मंत्री विभिन्न विभागों के अध्यक्षों, डॉक्टरों, नर्सों, सुरक्षा तथा शुचिता सेवाओं के प्रमुख
अभियान में संयुक्त टीम द्वारा घर घर भ्रमण किया गया सफाई, फागिंग, एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया, ना
अभियान के तहत आईएफए कवरेज (आयरन की गोलियां वितरण) के आधार पर जारी हुए आंकड़ों में चालू वित्त वर्ष 20
प्रयागराज के 40, गाजियाबाद 38, गोरखपुर 43, लखनऊ 57 और मेरठ के 41 समेत 219 केंद्रों पर यह परीक्षा सुब
जर्नल ऑफ द अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी में प्रकाशित एक केस स्टडी के अनुसार मंकीपाक्स संक्रमण के बा
कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड अस्पतालों में

COMMENTS