देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

दाग-धब्बों को दूर करने के लिए इस्तेमाल करें फिटकरी

फिटकरी को कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है, जो न सिर्फ स्किन को एक्ने फ्री बना देगा बल्कि उसकी खोई हुई चमक तक वापस ला देगा। इतना ही नहीं ये रंगत को भी निखारता है और धब्बे भी दूर कर देता है। फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं।

श्वेता सिंह
October 15 2022 Updated: October 15 2022 22:29
0 107544
दाग-धब्बों को दूर करने के लिए इस्तेमाल करें फिटकरी प्रतीकात्मक चित्र

अपनी स्किन को लेकर सब चिंतित रहते है लेकिन अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खराब डाइट के कारण लोगों को त्वचा संबंधित कई समस्याएं हो जाती है जैसे- मुंहासे, पिंपल्स, दाग-धब्बे। ऐसे में इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले महंगें प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि 20 रुपये की फिटकरी से अपने स्किन की पिंपल की समस्या दूर कर सकती हैं।

 

फिटकरी (Alum) का इस्तेमाल आमतौर लड़कें शेविंग करने के बाद अपने चेहरे पर रब करते है। फिटकरी को कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है, जो न सिर्फ स्किन  (Skin) को एक्ने फ्री बना देगा बल्कि उसकी खोई हुई चमक तक वापस ला देगा। इतना ही नहीं ये रंगत को भी निखारता है और धब्बे भी दूर कर देता है। फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल (Anti-bacterial) और एंटी-सेप्टिक गुण (Anti-septic) होते हैं।

फुंसी या एक्ने - Pimples or Acne

फिटकरी (Alum) को पीस लें और इसे पानी में अच्छे से घोल लें। इससे अपने चेहरे को धोएं। चाहें तो इसे अपने नहाने के पानी में भी डाल सकते हैं। फुंसी या एक्ने (Acne) सूख जाएंगे और धीरे-धीरे खत्म होना शुरू हो जाएंगे। ये स्किन को स्मूद बनाने में भी मदद करेगी।

 

रंगत निखारने के लिए - To enhance the complexion

फिटकरी के चूरे को मुल्तानी (multani) मिट्टी के साथ मिला लें। इसमें गुलाब जल डालें और गीला पेस्ट तैयार कर लें। मिक्स को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें। फेस को सादे पानी से धोएं और फिर मॉइस्चराइजर (moisturizer) लगाएं। ये मिक्स स्किन को वन टोन बनाने के साथ ही उसकी रंगत (complexion) को और निखारने का काम करेगा।

 

दाग धब्बों के लिए - For scars

फिटकरी को पीस कर चूरा करें और उसे एक कटोरी में डाल लें। इसमें अब जैतून का तेल मिक्स करें और फिर चेहरे पर इससे मसाज करें। ये मिक्स आपके चेहरे के डार्क स्पॉट्स (scars) के साथ ही पिंपल्स से हुए निशानों को हल्का करने में मदद करेगा। साथ ही ये टैनिंग (tanning) को लाइट करने में भी मददगार साबित हो सकता है।

 

स्किन को टाइट करने के लिए - To tighten the skin

अगर आपको लगता है कि उम्र के साथ आपकी स्किन ढीली पड़ने लगी है, तो इसमें फिटकरी नई जान फूंक सकती है। इसके चूरे (powder) को बस आपको गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाना है। आप चाहें तो इसके मिक्स को एक स्प्रे बॉटल में भी भर सकते हैं। इसे दिन में दो बार जरूर लगाएं। ऐसा लगातार करने पर आपको फर्क जरूर महसूस होगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

भारतीय ज्ञान परंपरा का अमृत तत्व है आयुर्वेद: डॉ रघुराम भट्ट

भारतीय ज्ञान परंपरा का अमृत तत्व है आयुर्वेद: डॉ रघुराम भट्ट

आनंद सिंह April 10 2022 33693

यह आयुर्वेद और भारतीय ज्ञान परंपरा के माध्यम से मानव कल्याण के पुनर्जागरण का युग है। ऐसे में आयुर्वे

लखनऊ में नौ से 22 मार्च  तक सघन क्षय रोगी खोज अभियान चलेगा: मुख्य चिकित्सा अधिकारी   

लखनऊ में नौ से 22 मार्च  तक सघन क्षय रोगी खोज अभियान चलेगा: मुख्य चिकित्सा अधिकारी   

हुज़ैफ़ा अबरार March 02 2022 36381

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी की जांच क

बहुत दुरूह स्थितियों में होम्योपैथी चिकित्सक समाज की सेवा कर रहे हैं- डॉ अनिरुद्ध वर्मा

हुज़ैफ़ा अबरार February 15 2021 32886

यदि रोगों को जड़ से ठीक करना है, स्वास्थ्य प्रदान करना है, गाँव-गाँव, घर-घर तक चिकित्सा सुविधा पहुचान

देश की 46 फीसदी बच्चियाँ खून की कमी का शिकार

देश की 46 फीसदी बच्चियाँ खून की कमी का शिकार

हे.जा.स. January 28 2022 27176

एनीमिया पोषण की कमी से संबंधित दुनिया में सबसे अधिक व्यापक समस्या है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें लाल

कोरोना महामारी के कारण कई कैंसर मरीज़ मौत के मुहाने पर पहुँचे

कोरोना महामारी के कारण कई कैंसर मरीज़ मौत के मुहाने पर पहुँचे

एस. के. राणा February 04 2022 30192

कोरोना महामारी की वजह से सरकारी अस्पतालों में कैंसर का इलाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इलाज न मिलने स

बेगैर फोटो आईडी वाले का भी हो रहा कोविड टीकाकरण - केंद्र सरकार

बेगैर फोटो आईडी वाले का भी हो रहा कोविड टीकाकरण - केंद्र सरकार

रंजीव ठाकुर July 31 2021 26200

मंत्री भारती पवार ने कहा, ‘‘ 26 जुलाई, 2021 तक कुल 3.83 लाख ऐसे लोगों का कोविन के जरिए टीकाकरण किया

प्रदेश में 11 नर्सिंग कॉलेजों में होगी भर्ती, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश

प्रदेश में 11 नर्सिंग कॉलेजों में होगी भर्ती, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश

आरती तिवारी November 01 2022 27448

यूपी के 11 नर्सिंग कॉलेजों में भर्तियां होनी है। इसी क्रम में 255 पदों पर संविदा के आधार पर शैक्षणिक

दुनिया से खत्म नही हुआ कोरोना, कई देशों में अभी भी मचा रहा तबाही

दुनिया से खत्म नही हुआ कोरोना, कई देशों में अभी भी मचा रहा तबाही

विशेष संवाददाता April 03 2022 31838

ग्लोबल मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार चीन, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई ऐसे देश हैं जहां कोरोना संक्रमितों

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने  न्यू कमांड अस्पताल के प्रोजेक्ट का क‍िया श‍िलान्‍यास।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने न्यू कमांड अस्पताल के प्रोजेक्ट का क‍िया श‍िलान्‍यास।

हे.जा.स. January 17 2021 17447

इस अस्पताल में 788 बेड होगा, ज‍िसमें 100 इमरजेंसी बेड अलग से होंगे। यह हॉस्पिटल नर्सिंग और डेंटल कॉल

कोरोना-रोधी टीका आने से मरीज़ों का भय हुआ खत्म, ओपीडी में बढ़ी संख्या - डॉ एस के नंदा  

हुज़ैफ़ा अबरार February 18 2021 34485

हमलोग उनको सोशल डिस्टैन्सिंग, मास्क और सैनिटाइज़र के बारे में बताते थें। जिससे उनका भय काम हो। लॉकडाउ

Login Panel