देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

राजस्थान की महिला चिकित्सक आत्महत्या काण्ड के खिलाफ गोरखपुर के डॉक्टरों ने किया विरोध

बाल रोग विशेषज्ञ डा. आर एन सिंह ने कहा कि राजनेता ऐसी स्थिति में भी आपदा में अवसर तलाशेंगे तो यह लोकतंत्र के मुख पर गहरी कालिख पोतना ही कहलाएगा। घटना दुखद है, मौत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

आनंद सिंह
March 31 2022 Updated: March 31 2022 03:38
0 43347
राजस्थान की महिला चिकित्सक आत्महत्या काण्ड के खिलाफ गोरखपुर के डॉक्टरों ने किया विरोध महिला चिकित्सक आत्महत्या काण्ड के खिलाफ विरोध करते गोरखपुर के डॉक्टर

गोरखपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) गोरखपुर, राजस्थान में डा. अर्चना शर्मा द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना के कारण स्तब्ध है। इस घटना के खिलाफ बुधवार की शाम आईएमए के कार्यालय में स्थानीय डॉक्टरों की आकस्मिक बैठक हुई।

बैठक में आईएमए के अध्यक्ष डॉक्टर शिव शंकर शाही ने बताया कि माननीय सुप्रीम के निर्देशानुसार, यदि किसी डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगता है तो जब तक विशेषज्ञ चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा जांच न हो जाए, तब तक उस डॉक्टर पर एफआईआर नहीं हो सकता लेकिन राजस्थान में तो उल्टा ही हो गया। बिना किसी जांच के चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई। यह अनुचित है। यह चिकित्सकों पर अत्याचार है। आईएमए ऐसे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। 

प्रमुख बाल रोग विशेषज्ञ डा. आर एन सिंह ने कहा कि राजनेता ऐसी स्थिति में भी आपदा में अवसर तलाशेंगे तो यह लोकतंत्र के मुख पर गहरी कालिख पोतना ही कहलाएगा। नेता मौत पर राजनीति नहीं करने की बात तो करते हैं पर असल जिंदगी में उनकी कथनी और करनी अलग हो जाती है। मौत किसी की भी हो, बहुत दुखद है पर चिकित्सक अपना काम करते रहें, ऐसा माहौल बनाना होगा। 

आइएमए के सचिव डॉ वी एन अग्रवाल ने बताया कि ये जो घटना हुई, उसमें मरीज का सिजेरियन ऑपरेशन हुआ और ब्लीडिंग हुई। इस कारण ही उसकी मौत हुई। मेडिकल में इसे pph कहते हैं। ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। किसी भी मरीज के साथ यह ही सकता है। मगर ये डॉक्टर की लापरवाही से नहीं होता है। इस घटना के बाद डॉक्टर को प्रताड़ित किया गया। उनके विरुद्ध धारा 302 लगाई गई, जिससे मानसिक दबाव में आकर डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। 

डा. डी के सिंह ने कहा कि हम डॉक्टरों को मिलजुल कर इस तरह की घटना यदि किसी डॉक्टर के साथ हो तो हम उसका सामना कर सकें। 

आइएमए के अध्यक्ष डा. शिव शंकर शाही ने कहा कि आईएमए इस घटना को लेकर एक ज्ञापन राजस्थान के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, राज्यपाल और राष्ट्रपति को भेजेगा। जन जागरुकता के लिए 1 अप्रैल को शाम 6 बजे कैंडल मार्च किया जाएगा। इस सभा में सभा में डाक्टर गगन गुप्ता, डाक्टर वाई सिंह, डाक्टर आर पी शुक्ला, डाक्टर एस सी कौशिक, डाक्टर शांतनु अग्रवाल, डाक्टर रजत, डाक्टर महेंद्र अग्रवाल, डाक्टर जे पी जायसवाल, डाक्टर आनंद छापड़िया , डाक्टर इमरान अख्तर, डाक्टर पी सी शाही उपस्थित थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एमपी के ये जिले हुए कोरोना मुक्त

एमपी के ये जिले हुए कोरोना मुक्त

विशेष संवाददाता September 05 2022 29353

एमपी में लगातार मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ी राहत की खबर दी है

देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग के निर्देश

देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग के निर्देश

विशेष संवाददाता June 19 2022 28074

बड़ी संख्या में नमूने भेजने के लिए कहने का उद्देश्य ओमिक्रॉन के मौजूदा सब-वैरिएंट्स पर करीब से नजर र

तम्बाकू एवँ धूम्रपान की लत पूरे विश्व में जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या बनी।

तम्बाकू एवँ धूम्रपान की लत पूरे विश्व में जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या बनी।

लेख विभाग May 31 2021 37077

दुनिया में प्रतिवर्ष लगभग 80 लाख लोग तम्बाकू जनित बीमारियों के कारण असमय मौत का शिकार हो जातें हैं त

एम्स में लाभार्थियों का मिलेगा कैशलेस इलाज, बुजुर्ग मरीजों को भाग-दौड़ से मिलेगी राहत

एस. के. राणा May 23 2023 31754

मंत्रालय ने कहा, इस योजना से वरिष्ठ नागरिकों (सेवानिवृत्त पेंशनभोगी) को विशेष लाभ मिलेगा, क्योंकि स्

योग का संदेश जन-जन तक पहुचाने के उद्देश्य हैदराबाद में योग उत्सव कार्यक्रम आयोजित 

योग का संदेश जन-जन तक पहुचाने के उद्देश्य हैदराबाद में योग उत्सव कार्यक्रम आयोजित 

विशेष संवाददाता May 28 2022 27215

आयुष मंत्री ने इस अवसर पर गार्जियन रिंग की घोषणा की, जिसके तहत 21 जून को दुनिया भर में हो रहे योग सम

उत्तर प्रदेश में अब तक का सबसे तेज टीकाकरण अभियान

उत्तर प्रदेश में अब तक का सबसे तेज टीकाकरण अभियान

हुज़ैफ़ा अबरार February 01 2022 35898

प्रदेश में सोमवार तक 26 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है । इसमें 18 साल से अधिक की 15.74 करोड़ आबादी

लखनऊ क्षयरोग अधिकारी ने टीबी मरीजों को गोद लेने का लक्ष्य पूरा किया

रंजीव ठाकुर April 27 2022 29889

लखनऊ को 3506 रोगियों को गोद लिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसके लिए 120 संस्थाओं को चिन्ह

रोजाना एक कप प्याज की चाय से हाई ब्लड प्रेशर में मिलेगा आराम: डायटीशियन आयशा

रोजाना एक कप प्याज की चाय से हाई ब्लड प्रेशर में मिलेगा आराम: डायटीशियन आयशा

आयशा खातून August 16 2022 33616

दवाईयों के साथ यदि आप रोजाना एक कप प्याज की चाय पीतें हैं तो बीपी कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। प

कोरोना संक्रमण: देश में काम हो रहे नए मामले और मौतें।

कोरोना संक्रमण: देश में काम हो रहे नए मामले और मौतें।

एस. के. राणा June 09 2021 28266

देश में संक्रमण से 2,219 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,53,528 हो गई है। देश में अभी 12,

देहरादून के सभी मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब बनाये जायेंगे

देहरादून के सभी मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब बनाये जायेंगे

हे.जा.स. March 08 2023 31178

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में जन औषधि केंद्र खोलकर लोगों को सस्ती और सुलभ दवाइय

Login Panel