देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

शोध: सप्ताह में 150 मिनट की कसरत, 66 फीसदी हार्ट फेल का खतरा करेगी कम

अध्ययन में 96.6 फीसदी श्वेत लोगों को शामिल किया गया था, जिनकी औसत उम्र 56 वर्ष थी। इनमें 57 फीसदी महिलाएं थीं। छह वर्ष तक लगातार इन लोगों की शरीरिक गतिविधियों और दिल के स्वास्थ्य का अध्ययन किया गया।

हे.जा.स.
September 05 2022 Updated: September 05 2022 23:49
0 27349
शोध: सप्ताह में 150 मिनट की कसरत, 66 फीसदी हार्ट फेल का खतरा करेगी कम प्रतीकात्मक चित्र

न्यूयॉर्क। 94 हजार वयस्कों पर छह वर्ष तक किए गए अध्ययन के नतीजे शनिवार को अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) के शीर्ष जर्नल सर्कुलेशन में प्रकाशित हुए। जिसमे निष्कर्ष निकला कि वयस्कों को सप्ताह में 75 मिनट भारी या 150 मिनट साधारण कसरत की सलाह दी जाती है। 75 से 150 मिनट कसरत से हार्ट फेल का खतरा 66 फीसदी कम होता है। 


अध्ययन में 96.6 फीसदी श्वेत लोगों को शामिल किया गया था, जिनकी औसत उम्र 56 वर्ष थी। इनमें 57 फीसदी महिलाएं थीं। छह वर्ष तक लगातार इन लोगों की शरीरिक गतिविधियों और दिल के स्वास्थ्य का अध्ययन किया गया। इससे पता चला कि जो लोग सप्ताह में 150-300 मिनट साधारण कसरत करते हैं उनमें कसरत (exercise) नहीं करने वालों की तुलना में हार्ट फेल (heart failure) होने का खतरा 63 फीसदी कम था। इसी तरह सप्ताह में 75 से 150 मिनट भारी कसरत करने पर हार्ट फेल का खतरा 66 फीसदी कम मिला। 


स्कॉटलैंड स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लास्गो में जन स्वास्थ्य के व्याख्याता व शोध पत्र के सह-लेखक डॉ. फ्रेडरिक (Dr. Frederick) ने कहा, नियमित शारीरिक गतिविधियां कई तरीकों से हार्ट फेल होने के जोखिम कम करती हैं। मसलन, नियमित कसरत से वजन नहीं बढ़ता, जिसकी वजह से वजन संबंधी कार्डियोमेटाबोलिक (cardiometabolic) स्थितियां, जैसे हाई ब्लड प्रेशर, टाइप-2 डाइबिटीज को जोखिम कम होता है। इसके अलावा नियमित कसरत से दिल मजबूत होता है। 


यह अध्ययन चूंकी पूरी तरह से श्वेत लोगों पर हुआ है, लिहाजा इसके व्यापक असर के लिए व्यापक अध्ययन की जरूरत है। इसके अलावा कितनी तीव्रता और कितनी मात्रा में शारीरिक गतिविधियों को दिल की सेहत (heart health) पर कितना असर होता है, यह जानने के लिए भी अलग अध्ययन जरूरी है।


डॉ. कहते हैं कि 10 मिनट यूं ही पड़े रहने की तुलना में आराम से टहलना भी लाभदायक है। शोध के नतीजे बताते हैं कि शरीर के स्थिर पड़े रहने की तुलना में हर हलचल दिल की सेहत के लिए लाभदायी है। अगर थोड़ा तेजी से चलें तो इसके नतीजे और अच्छे हो सकते हैं।

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

स्मार्ट फ़ोन के जरिये बीस मिनट में पता चलेगा कोविड़ वायरस की मौजूदगी

स्मार्ट फ़ोन के जरिये बीस मिनट में पता चलेगा कोविड़ वायरस की मौजूदगी

हे.जा.स. January 25 2022 29154

अमेरिकी शोधकर्ताओं ने कोविड-19 की जांच के लिए स्मार्ट फोन आधारित एक ऐसा किफायती टूल विकसित किया है,

कोरोना महामारी के कारण नर्सों की भारी कमी से जूझ रहा विश्व, अमीर देश गरीब देशों की नर्सों की कर रहे नियुक्ति

कोरोना महामारी के कारण नर्सों की भारी कमी से जूझ रहा विश्व, अमीर देश गरीब देशों की नर्सों की कर रहे नियुक्ति

एस. के. राणा January 25 2022 39142

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के आने के बाद धनी देशों ने गरीब देशों से नर्सों की भर्ती को तेज

पटना में डेंगू के 24 घंटों में मिले 11 मामले

पटना में डेंगू के 24 घंटों में मिले 11 मामले

विशेष संवाददाता September 04 2022 29753

शहर में एक ही दिन में 11 नये मरीजों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को मिले मरीजों को म

पी.डी हिंदुजा अस्पताल की मातृ एवं किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार से साझेदारी

पी.डी हिंदुजा अस्पताल की मातृ एवं किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार से साझेदारी

हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 1036

ब्रजेश पाठक ने कहा मैं हिंदुजा ग्रुप का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने देश के स्तर पर यह मह

दिल्ली-एनसीआर में H3N2 वायरस ने दी दस्तक

दिल्ली-एनसीआर में H3N2 वायरस ने दी दस्तक

विशेष संवाददाता January 05 2023 27547

डॉ डांग लैब के सीईओ डॉ अर्जुन डांग ने बताया कि भारत में H3N2 वायरस के कुछ पॉजिटिव मरीज मिले हैं। डॉ

एंटी-कोविड वैक्सीन कोर्बेवैक्स को बूस्टर खुराक के रूप में मंजूरी मिली 

एंटी-कोविड वैक्सीन कोर्बेवैक्स को बूस्टर खुराक के रूप में मंजूरी मिली 

एस. के. राणा June 06 2022 32642

जो लोग कोविशील्ड या कोवैक्सिन वैक्सीन की दो खुराक ले चुके हैं, वे अब कोर्बेवैक्स की सतर्कता डोज लगवा

कोरोना संक्रमण: राहत का दौर, एक दिन में आये 14 हजार 623 नए मामले

कोरोना संक्रमण: राहत का दौर, एक दिन में आये 14 हजार 623 नए मामले

एस. के. राणा October 20 2021 28306

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में कोरोना के 19 हजार 446 मरीज ठीक हुए हैं। एक्टिव केसों का घटना भी

सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक ने टीकों के सरकारी मूल्य को बढ़ने की मांग किया। 

सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक ने टीकों के सरकारी मूल्य को बढ़ने की मांग किया। 

हे.जा.स. June 16 2021 42998

भारत बायोटेक ने कहा कि सभी आपूर्ति के बाद कोवैक्सिन की औसत कीमत 250 रुपये प्रति खुराक से कम है। सरका

आईएमए लखनऊ के तत्वाधान में स्टेट लेवल रिफ्रेशर कोर्स एवं सी.एम.ई. का आयोजन

आईएमए लखनऊ के तत्वाधान में स्टेट लेवल रिफ्रेशर कोर्स एवं सी.एम.ई. का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार March 28 2022 30362

सी.एम.ई. में शहर के लगभग 150 चिकित्सकों ने हिस्सा लिया| कार्यक्रम में IMA-AMS के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

जायडस कैडिला को मधुमेह की दवा के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली।

जायडस कैडिला को मधुमेह की दवा के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली।

हे.जा.स. September 07 2021 43432

कंपनी ने 31 अक्टूबर, 2020 को अमेरिकी नियामक के पास नयी दवा के लिए आवदेन (एनडीए) दिया था, जिसमें यह म

Login Panel