











































प्रतीकात्मक
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जनऔषधि दिवस के मौके पर जन औषधि केंद्रों के मालिकों से बात की। उन्होंने इस दौरान जन औषधि योजना के फायदे गिनवाए। पीएम मोदी ने कहा कि ये सस्ती होने के साथ-साथ गुणवत्ता में भी अच्छी है। पीएम मोदी ने कहा कि मध्यम वर्ग की आमदनी का बड़ा हिस्सा दवाओं पर खर्च होता है। यदि दवाएं सस्ती हों तो सभी का लाभ होगा। इसलिए मध्यम वर्ग को इस योजना से फायदे होंगे। वहीं पीएम मोदी से एक महिला लाभार्थी ने कहा कि पहले मुझे दवाएं खरीदने में 1500-1600 रुपये का खर्च आता था, और अब इस योजना के साथ मेरी कीमत 250-300 रुपये के बीच है।
जन-औषधि केंद्र पर तन और मन दोनों की दवाइयां मिलती हैं। पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि जन-औषधि केंद्र तन को औषधि देते हैं, मन की चिंता को कम करने वाली भी औषधि हैं और धन को बचाकर जन-जन को राहत देने वाले केंद्र भी हैं। दवा का पर्चा हाथ में आने के बाद लोगों के मन में जो आशंका होती थी कि, पता नहीं कितना पैसा दवा खरीदने में खर्च होगा, वो चिंता कम हुई है।
आज देश में 8,500 से ज्यादा जन औषधि केंद्र खुले हैं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में 8,500 से ज्यादा जन औषधि केंद्र खुले हैं। ये केंद्र अब केवल सरकारी स्टोर नहीं, बल्कि सामान्य मानवी के लिए समाधान केंद्र बन रहे हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस वित्तीय वर्ष में जन औषधि केंद्रों के जरिए 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की दवाएं बिकी हैं। इसी साल जन औषधि केंद्र के जरिए गरीब को, मध्यम वर्ग को करीब 5,000 करोड़ रुपये की बचत हुई है। अब तक करीब कुल 13,000 करोड़ रुपये की बचत लोगों को हुई है।
गंभीर बीमारियों की दवाइयों की कीमत पर भी नियंत्रण
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने कैंसर, टीबी, डायबिटीज, हृदयरोग जैसी बीमारियों के इलाज के लिए जरूरी 800 से ज्यादा दवाइयों की कीमत को भी नियंत्रित किया है।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9737
एस. के. राणा January 20 2026 0 5936
एस. के. राणा February 01 2026 0 5915
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36106
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
जो बाइडन सरकार ने अभी भारत को 10 करोड़ डालर की सहायता देने की घोषणा की है। उम्मीद है कि समीक्षा के ब
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अब कुल कोरोना
ज़िन्दगी में कई ऐसे मौके आतें है जब व्यक्ति को कई घंटों यूरिन रोककर बैठे रहना पड़ता हैं। ऐसा करते हुए
कोरोना टीकाकरण को लेकर दिल्ली के किशोरों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। महज 20 दिन में ही 75
प्रदेश में इन केन्द्रों का संचालन ग्लोबल फंड की मदद से वाईआरजी केयर संस्था करेगी। संस्था कार्यक्रम क
दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में H3N2 वायरस खतरा बढ़ गया है। वहीं अब इस वायरस
अस्थमा एक सांस की बीमारी है जिसको हिंदी में दमा कहते है। इस बीमारी में फेफड़े में जाने वाले हवा के ट
यह कार्यक्रम इस वर्ष की वैश्विक थीम चेंजिंग द नैरेटिव ऑन सुसाइड (आत्महत्या पर विमर्ष बदलें) के अंतर्
दिल्ली स्थित एम्स प्रशासन ने इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। यहां पर इ
एमपी में लगातार मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ी राहत की खबर दी है

COMMENTS