देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

हृदय रोगी के धमनियों में ब्लॉकेज हो तो बायपास की जगह रोटाब्लेशन करवाएं: डॉ अजय बहादुर

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अजय बहादुर ने धमनियों में ब्लॉक्स के ईलाज के लिए खास जानकारी दी है। उनका कहना है कि हृदय रोगियों को अपने हृदय के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए और उन्नत चिकित्सा तकनीकों के प्रति जागरूक होना चाहिए।

रंजीव ठाकुर
July 22 2022 Updated: July 22 2022 19:04
0 22578
हृदय रोगी के धमनियों में ब्लॉकेज हो तो बायपास की जगह रोटाब्लेशन करवाएं: डॉ अजय बहादुर प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अजय बहादुर ने धमनियों में ब्लॉक्स के ईलाज के लिए खास जानकारी दी है। उनका कहना है कि हृदय रोगियों को अपने हृदय के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए और उन्नत चिकित्सा तकनीकों के प्रति जागरूक होना चाहिए। डॉ अजय बहादुर अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल (Apollomedics Hospital) में हृदय रोग विशेषज्ञ (Cardiologist) है।

 

उन्होंने कहा कि दिल की धमनी के रोग (treatment of blockage in the arteries) से ग्रस्त अनेक रोगियों (heart artery disease) में, अत्यधिक कैल्शिफायड कोरोनरी आर्टरी ब्लॉक्स (coronary artery blockage) होते हैं। हालांकि अत्याधुनिक तकनीक के बल पर इनमें से कुछ रोगी बायपास सर्जरी (bypass surgery) करवा सकते हैं, लेकिन विशेष कर अधिक उम्र के रोगियों में रुग्णता काफी अधिक होती है और इससे उन्हें ठीक होने में काफी समय लग जाता है। 


 
अधिकांश रोगी खराब सामान्य स्थिति, कमजोर हड्डियों (weak bones) तथा दूसरी अन्य रुग्णताओं जैसे खराब फेफड़े (poor lungs) के कारण, सर्जरी के लिए उपयुक्त नहीं रहते हैं। ऐसे रोगियों के लिए रोटेशनल अथेरेक्टॉमी (Rotational atherectomy) या सामान्य शब्दों में कहा जाए तो ‘कैल्शियम को काटना’ अत्यधिक लाभकारी साबित हो सकता है।

इस तकनीक के लाभ पर प्रकाश डालते हुए, डॉ. बहादुर कहते हैं, “रोटेशनल अथेरेक्टॉमी की सहायता से हम, अधिकांश रोगियों को बायपास सर्जरी से बचा सकते हैं। अथेरेक्टॉमी में प्रयुक्त होने वाले रोटाब्लेशन उपकरण (rotablation apparatus) में हीरे के लाखों क्रिस्टलों से युक्त एक बीजकोश (बर्र) रहता है। यह बर्र प्रति मिनट 150,000 से 200,000 बार परिक्रमण करता है और कैल्शियम को ठीक उसी प्रकार काट देता है, जिस प्रकार हीरा शीशे को काटता है। कैल्शियम को एक बार हटा देने के उपरांत, स्टेंटिंग की प्रक्रिया के उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त होते हैं।“


 
हृदय रोगियों (Heart patients) को जोखिम के अनेक महत्वपूर्ण कारणों में से अधिक ब्लड कोलेस्ट्रॉल (high blood cholesterol) तथा ट्राइग्लिसराइड के स्तरों (triglyceride levels), उच्च रक्तचाप (high blood pressure), मधुमेह (diabetes) तथा प्रीडायबिटीज (prediabetes), मोटापा (obesity), धूम्रपान (smoking), शारीरिक क्रियाकलापों में कमी (decreased physical activity), अस्वास्थ्यकर भोजन (unhealthy diet) तथा तनाव (stress) पर विशेष नजर अवश्य बनाए रखनी चाहिए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गाजीपुर में 69 मरीज मिले डेंगू पॉजिटिव, अलर्ट पर हॉस्पिटल

गाजीपुर में 69 मरीज मिले डेंगू पॉजिटिव, अलर्ट पर हॉस्पिटल

श्वेता सिंह November 02 2022 41215

इस प्रकार जनपद में अब तक कुल 69 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी मरीजों की स्वास्थ्य की निरंतर निग

पटना में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, 24 घंटे में मिले 60 नये मरीज

पटना में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, 24 घंटे में मिले 60 नये मरीज

विशेष संवाददाता September 23 2022 35217

बिहार की राजधानी पटना में डेंगू जमकर कहर ढा रहा है। पिछले 24 घंटों में पटना के 3 अस्पतालों में डेंगू

डॉक्टर्स के तबादलों को लेकर हाईकोर्ट ने रिट डिस्पोज की: महामंत्री डॉ आर के सैनी

रंजीव ठाकुर August 07 2022 36736

प्रांतीय चिकित्सा सेवा ऑफिसर्स (रि०) वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री डॉ आर के सैनी ने हेल्थ जागरण से क

नाक का कालापन दूर करने के घरेलू उपाय

नाक का कालापन दूर करने के घरेलू उपाय

श्वेता सिंह September 23 2022 433031

नाक पर काले निशान पड़ने का कारण हाइपरपिगमेंटेशन के कारण होता है ऐसे में हमारे नाक के स्किन से मेलानि

10 नए प्राइवेट आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों को मान्यता मिली, बीएएमएस में दाखिले के अवसर बढ़े

10 नए प्राइवेट आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों को मान्यता मिली, बीएएमएस में दाखिले के अवसर बढ़े

एस. के. राणा March 04 2022 44964

एक तरफ मानक पूरे न होने पर 12 आयुर्वेद कॉलेजों की मान्यता रद्द हुई तो दूसरी तरफ इतने ही आयुर्वेदिक क

लखनऊ स्थित कैंसर संस्थान में गरीब मरीज़ों को मिलेगा मुफ्त इलाज

लखनऊ स्थित कैंसर संस्थान में गरीब मरीज़ों को मिलेगा मुफ्त इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार January 02 2022 42904

योजना के तहत गरीब मरीजों को भर्ती कर इलाज मुहैया कराया जाएगा। इसमें मरीज की मुफ्त कीमोथेरेपी होगी। ऑ

गले की खराश ठीक करने के घरेलू तरीकों।

गले की खराश ठीक करने के घरेलू तरीकों।

लेख विभाग November 22 2021 34215

मौसम बदलने के साथ ही गले में खराश होना एक आम समस्या बन जाती है लेकिन कुछ ऐसे घरेलू तरीकों से गले की

3012 पदों पर कल होगी स्टाफ नर्स की भर्ती। 

3012 पदों पर कल होगी स्टाफ नर्स की भर्ती। 

हे.जा.स. October 03 2021 25530

प्रयागराज के 40, गाजियाबाद 38, गोरखपुर 43, लखनऊ 57 और मेरठ के 41 समेत 219 केंद्रों पर यह परीक्षा सुब

दवाओं के ओवरडोज  पर जागरूकता आवश्यक है :सुनील यादव

दवाओं के ओवरडोज पर जागरूकता आवश्यक है :सुनील यादव

हुज़ैफ़ा अबरार August 31 2026 1428

चिकित्सकीय दवाओं की गलत मात्रा एक से अधिक दवाओं का असावधानीपूर्वक सेवन दवाओं के बीच हानिकारक पारस्पर

गुजरात में दर्ज हुआ पहला XBB.1.5 वैरिएंट का केस

गुजरात में दर्ज हुआ पहला XBB.1.5 वैरिएंट का केस

विशेष संवाददाता January 01 2023 40033

अमेरिका और ब्रिटेन में इस नए वैरिएंट XBB.1.5 ने तबाही मचा रखा है। अब ये भारत भी पहुंच गया है। गुजरात

Login Panel