देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बच्चों को सुपोषित बनाने को एक जुलाई से चलेगा ‘संभव’ अभियान। 

गर्भवती के स्वास्थ्य व पोषण का ध्यान रखा जाए तो आने वाला बच्चा स्वस्थ होगा | आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गृह भ्रमण कर गर्भवती व धात्री महिला को उनके स्वस्थ्य व पोषण के प्रति जागरूक करेंगी |

हुज़ैफ़ा अबरार
June 30 2021 Updated: June 30 2021 14:41
0 36132
बच्चों को सुपोषित बनाने को एक जुलाई से चलेगा ‘संभव’ अभियान।  प्रतीकात्मक

लखनऊ। बच्चों को सुपोषित बनाने के उद्देश्य से एक जुलाई से दो अक्टूबर तक विशेष अभियान “संभव” (SAM BHAV)- “पोषण संवर्धन की ओर एक कदम” चलाया जाएगा | कार्यक्रम की हर माह की थीम अलग–अलग होगी | जुलाई की मातृ पोषण , अगस्त की शिशु पोषण और सितम्बर की जीवन के पहले हजार दिन थीम तय की गयी है | 

यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) अखिलेन्द्र दुबे ने दी | उन्होंने बताया कि अतिकुपोषण (सैम) और मध्यम कुपोषण (मैम) का मुख्य कारण माँ का कुपोषित होना, जन्म के समय शिशु का वजन कम होना, जागरूकता की कमी के कारण पोषण युक्त भोजन का अभाव, बच्चे को स्तनपान न कराना, समय से ऊपरी आहार न शुरू करना या कम मात्रा में ऊपरी आहार देना तथा स्वच्छता की कमी हो सकता है | इसके साथ ही दस्त, निमोनिया या टीबी के कारण भी बच्चे सैम या मैम हो सकते हैं | 

डीपीओ ने कहा कि अगर गर्भवती के स्वास्थ्य व पोषण का ध्यान रखा जाए तो आने वाला बच्चा स्वस्थ होगा | इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए जुलाई माह की थीम मातृ पोषण रखी गयी है | इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गृह भ्रमण कर गर्भवती व धात्री महिला को उनके स्वस्थ्य व पोषण के प्रति जागरूक करेंगी | 

एक से 10 जुलाई के मध्य प्रथम त्रैमासिक वाली गर्भवती को शीघ्र पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही उनका वजन और लम्बाई नापी जाएगी ताकि उनके पोषण का स्तर जाना जा सके | 

12 से 17 जुलाई के बीच द्वितीय त्रैमासिक वाली गर्भवती का वजन व स्वास्थ्य जांच के साथ ही आयरन व कैल्शियम तथा पौष्टिक आहार के सेवन की सलाह दी जाएगी और इसके महत्व के बारे में बताया जायेगा | 

19 से 24 जुलाई के बीच तृतीय त्रैमासिक वाली गर्भवती को आयरन व कैल्शियम के सेवन की सलाह के साथ ही प्रसव से पहले उन्हें क्या तैयारियां करनी हैं, के बारे में बताया जाएगा | 

इसके साथ ही उनका वजन लिया जायेगा और स्वास्थ्य जांच होगी | गर्भवती को शीघ्र स्तनपान और केवल स्तनपान कराने व् इसके महत्व के बारे में सलाह दी जाएगी |

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 26 से 31 जुलाई तक नवजात स्वास्थ्य के बारे में अभिभावकों को जागरूक किया जायेगा | नवजात शिशुओं को छह माह तक केवल स्तनपान कराने व पानी न देने की सलाह दी जाएगी | नवजात का वजन लिया जाएगा | महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण स्तर की जांच स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाएगी | 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गर्भवती व धात्री महिला को पोषण तश्तरी और पोषण रंगोली के माध्यम से संतुलित आहार व पौष्टिक भोजन के बारे में जानकारी देंगी |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

राजस्थान की महिला चिकित्सक आत्महत्या काण्ड के खिलाफ गोरखपुर के डॉक्टरों ने किया विरोध

राजस्थान की महिला चिकित्सक आत्महत्या काण्ड के खिलाफ गोरखपुर के डॉक्टरों ने किया विरोध

आनंद सिंह March 31 2022 43340

बाल रोग विशेषज्ञ डा. आर एन सिंह ने कहा कि राजनेता ऐसी स्थिति में भी आपदा में अवसर तलाशेंगे तो यह लोक

जरूरी सावधानियों से ही मिलेगी बीमारियों से आजादी: डॉ सूर्यकांत 

जरूरी सावधानियों से ही मिलेगी बीमारियों से आजादी: डॉ सूर्यकांत 

हुज़ैफ़ा अबरार August 13 2022 32438

डॉ. सूर्यकांत का कहना है कि कोरोना के साथ ही इस समय मौसमी बीमारियों फ्लू सर्दी, जुकाम व बुखार, डेंगू

डेंगू के बढ़ते मामलों पर सीएम योगी का सख्त निर्देश

डेंगू के बढ़ते मामलों पर सीएम योगी का सख्त निर्देश

आरती तिवारी October 10 2022 28700

यूपी में त्योहारों के सीजन के बीच डेंगू के बढ़ते मामलों ने यूपी सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। वहीं लखन

दरभंगा का सबसे बड़ा अस्पताल तालाब बना, सेवाएं ठप

दरभंगा का सबसे बड़ा अस्पताल तालाब बना, सेवाएं ठप

विशेष संवाददाता July 06 2023 41000

बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई है। भारी बारिश से कई जिले जलमग्न हो गए है, इसके अलावों अस्पतालों में

यूपी के बांदा में अनजान बीमारी से हो रही बच्चों की मौत

यूपी के बांदा में अनजान बीमारी से हो रही बच्चों की मौत

श्वेता सिंह August 25 2022 39893

इस बीमारी से 2 हफ्तों के भीतर ही 3 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि गांव वालों का कहना है कि इससे 4 बच

यूक्रेन से लौटे मेडिकल स्टूडेंट्स को राहत, उज्बेकिस्तान में पढ़ाई करेंगे पूरी

यूक्रेन से लौटे मेडिकल स्टूडेंट्स को राहत, उज्बेकिस्तान में पढ़ाई करेंगे पूरी

एस. के. राणा October 15 2022 27227

भारतीय छात्रों के लिए उज्बेकिस्तान ने अपने मेडिकल संस्थानों के दरवाजे खोल दिए हैं। भारत में उज्बेकिस

मजीठा खून को साफ करने की अचूक जड़ी बूटी है। 

मजीठा खून को साफ करने की अचूक जड़ी बूटी है। 

लेख विभाग January 14 2021 104266

यह मूत्र संक्रमण, दस्त, खसरा और पुरानी बुखार का इलाज कर सकता है। अनियमित मासिक धर्म के इलाज के लिए म

सर्दियां के बाद बदलते मौसम में बीमारी से बचने के लिए अपनाएं टिप्स - डॉ. आकांक्षा गुप्ता 

सर्दियां के बाद बदलते मौसम में बीमारी से बचने के लिए अपनाएं टिप्स - डॉ. आकांक्षा गुप्ता 

हुज़ैफ़ा अबरार March 06 2025 43647

कई लोग मानते हैं कि सर्दी के मौसम में बीमारियाँ दूर हो जाती हैं, लेकिन यही वह समय होता है जब शरीर सब

अविवाहित महिलाओं को भी गर्भपात का अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

अविवाहित महिलाओं को भी गर्भपात का अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

एस. के. राणा September 30 2022 27048

अविवाहित महिलाओं के गर्भपात मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऐतिह

जानसेन फार्मास्युटिकल वेबसाइट के माध्यम से त्वचा, जोड़ों और पाचन सम्बन्धी रोगियों का सुधरेगी जीवन स्तर 

जानसेन फार्मास्युटिकल वेबसाइट के माध्यम से त्वचा, जोड़ों और पाचन सम्बन्धी रोगियों का सुधरेगी जीवन स्तर 

विशेष संवाददाता May 21 2022 36395

icare4u कार्यक्रम का संचालन एक वेबसाइट के माध्यम से होगा, जिसमें रोगों के बारे में व्यापक जानकारी, च

Login Panel