देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलाएगा व्यापक टीकाकरण अभियान

बेटियां भविष्य की जननी होती हैं। उन्हें सामाजिक कुरीतियों के साथ-साथ सर्वाइकल कैंसर जैसी प्राणघातक जानलेवा बीमारियों से भी बचाना समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दिशा में सरकार प्रतिबद्ध है। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान इस चुनौती का सामना चिकित्सकीय संसाधनों से करेगा ।

रंजीव ठाकुर
May 10 2022 Updated: May 10 2022 16:30
0 35339

लखनऊ। राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सर्वाइकल कैंसर और एच.पी.वी. टीकाकरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्त्रियों में होने वाले प्राणघातक सर्वाइकल कैंसर से बचाव व रोकथाम हेतु एवं एच०पी०वी० (Human Papilloma) वैक्सीन टीकाकरण पर बल दिया गया।

ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के खिलाफ टीकाकरण कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक उपस्थित रहें। अतिथियों ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु टीकाकरण कार्यक्रम के इस अभियान को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। संस्थान की निदेशक प्रोफेसर (डॉ) सोनिया नित्यानंद ने जानलेवा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु टीकाकरण के इस कार्यक्रम को मील का पत्थर बताया ।

बेटियां भविष्य की जननी होती हैं। उन्हें सामाजिक कुरीतियों के साथ-साथ सर्वाइकल कैंसर जैसी प्राणघातक जानलेवा बीमारियों से भी बचाना समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दिशा में सरकार प्रतिबद्ध है। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान इस चुनौती का सामना चिकित्सकीय संसाधनों से करेगा ।

आज विज्ञान और मेडिकल टेक्नोलॉजी इतनी विकसित हो गई है कि कई जगह के कैंसर पर भी चिकित्सा विज्ञान से नियंत्रण किया जा रहा है। सर्वाइकल कैंसर (Cervical cancer) जो कि स्त्रियों में स्तन कैंसर (breast cancer) के बाद दूसरी सबसे प्राणघातक बीमारी है और जिससे कई स्त्रियां मृत्यु को प्राप्त हो जाती थी, उसके मुख्य कारणों में आज विकसित मेडिकल विज्ञान टेक्नोलॉजी से यह पता चल गया है की इस कैंसर का मुख्य कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस  HUMAN PAPILLOMA VIRUS (HPV) नामक एक विषाणु के संक्रमण से होता है। यह टीका (वैक्सीन) बच्चियों और युवतियों में इसी विषाणु के विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करता है। किशोरावस्था में लगाया गया यह टीका आगे जाकर सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से मुक्त रख सकता है।

कार्यक्रम की संयोजक एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉक्टर नीतू सिंह ने चौका देने वाले कुछ जीवंत आंकड़े प्रस्तुत किये:-   

  • वर्ष 2020 में विश्व में अभिलेखित सर्वाइकल कैंसर ग्रसित रोगियों की कुल संख्या: 1,23,907; अनुमानित मृत्यु संख्या- 77, 348
  • सर्वाइकल कैंसर की कुल वैश्विक संख्या में भारत का योगदान 20% यानी ⅕; भारतीय स्त्रियां अन्य देशों के मुकाबले अधिक जोखिम में।
  • भारत में सर्वाइकल कैंसर की प्रसार दर 18 प्रति एक लाख महिलाएं। 5 year survival rate 5 सालों तक जीवन आयु की अनुमानित दर मात्र 46 परसेंट जोकि अन्य एशियाई देशों की तुलना में सबसे कम है।
  • 80% से अधिक सर्वाइकल कैंसर रोग से पीड़ित भारतीय महिलाएं एडवांस स्टेज यानी अंतिम चरण में बीमारी के निदान की स्थिति और उपचार तक की अवस्था में पहुंच पाती हैं जब तक कि बहुत देर हो चुकी होती है। इसी कारणवश इसका मृत्यु दर भारतीय स्त्रियों में काफी अधिक है। इसका मुख्य कारण हैं प्राथमिक स्तर पर टेस्टिंग और स्क्रीनिंग ना हो पाना।
  • सरकार एवं स्वयंसेवी संस्थानों द्वारा इस कैंसर की रोकथाम के प्रयास कई वर्षों से चल रहे हैं परंतु अभी तक इतने प्रभावशाली नहीं रहे हैं।
  • इस प्राणघातक कैंसर के प्रमुख कारण ह्यूमन पेपिलोमा वायरस के विरुद्ध सुरक्षा कवच के रूप में इसका टीका एक आशा की किरण और इसके विरुद्ध लड़ाई में एक अचूक अस्त्र साबित हुआ है। और यही इस जानलेवा बीमारी से जननी स्त्रियों को निजात दिलाने का इकलौता विकल्प भी है।

भारतीय स्त्रियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस संक्रमण के प्रति अधिक खतरे में डालने वाले कुछ कारण:

कम उम्र में विवाह, कई बच्चों को जन्म देना, मासिक धर्म में अनियमितता, अनेक यौन संबंध, धूम्रपान, क्षीण रोग प्रतिरोधक क्षमता, इत्यादि।

सर्वाइकल कैंसर के रोकथाम के उपाय:

  • सर्वोत्तम और सबसे अचूक वर्तमान में उपलब्ध विकल्प, ह्यूमन पेपिलोमा वायरस के  किशोरावस्था में टीकाकरण द्वारा सुरक्षा कवच, HPV vaccination.
  • समय-समय पर पैप स्मीयर इत्यादि के माध्यम से स्क्रीनिंग कराना।
  • स्वस्थ जीवन शैली का अनुपालन, ऊपर उल्लेखित अधिक जोखिम खतरे में डालने वाले कारणों से परहेज।

एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण से संबंधित कुछ तथ्य:-  

  • कोई विशेष साइड इफेक्ट नहीं है।
  • किशोरियों की 9 से 18 वर्ष की उम्र में टीकाकरण का विशेष महत्व, तीन गुना अधिक प्रभावशाली।
  • 9 से 14 वर्ष की आयु में, वैक्सीन की दो डोज खुराक, 6 महीने के अंतराल पर (0, 6)
  • 15 से 18 वर्ष की आयु में तीन डोज़, 2 माह और 6 माह के अंतराल पर (0, 2, 6)

जनसाधारण पर लोहिया संस्थान द्वारा चलाए हुए इस अग्रणी ऐतिहासिक टीकाकरण अभियान व जागरूकता का क्या प्रभाव होगा, यह कल्पना करते हुए ही एक ऊर्जा का अनुभव होता है। क्योंकि स्त्री सब की जननी होती हैं और स्त्रियों की प्रमुख प्राणघातक कैंसर बीमारी के विरुद्ध बचपन और किशोरावस्था में ही एक सुरक्षा कवच प्रदान करना मानव जाति और समाज के हित में कितना बड़ा कदम है यह स्वयं अंदाजा लगाया जा सकता है।

राज्यपाल की ओजस्वी प्रेरणा से परिपूर्ण एवं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के नेतृत्व में इस टीकाकरण के साथ-साथ उसकी जनचेतना कार्यक्रम को सामुदायिक बड़े पैमाने पर करवा कर प्रोफेसर (डॉ) सोनिया नित्यानंद ने लोहिया संस्थान को अग्रणी बनाकर अन्य चिकित्सकीय संस्थानों के लिए एक अनुसरणीय एवं समाज के लिए एक अनुकरणीय कार्य किया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

स्वदेशी नेजल वैक्सीन के 3 और बैच को हरी झंडी

स्वदेशी नेजल वैक्सीन के 3 और बैच को हरी झंडी

एस. के. राणा February 11 2023 28999

खास बात यह है कि इस वैक्सीन से कोविड-19 के खिलाफ म्यूकोसेल इम्युनिटी मिलती है। इससे अंदरुनी हिस्सों

गरीबों को मिलेगा सस्ता इलाज, केजीएमयू में शुरू हुआ कम्यूनिटी कैंसर नेटवर्क प्रोग्राम

गरीबों को मिलेगा सस्ता इलाज, केजीएमयू में शुरू हुआ कम्यूनिटी कैंसर नेटवर्क प्रोग्राम

रंजीव ठाकुर August 26 2022 48713

कैंसर के इलाज को और सुदृढ़ बनाने के लिए अब गरीब व असहाय मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए किंग जॉर

केंद्र सरकार की PLI योजना के तहत दवा उद्योग से जुड़े कच्चे माल के उत्पादन हेतु 19 आवेदनों को मंजूरी। 

केंद्र सरकार की PLI योजना के तहत दवा उद्योग से जुड़े कच्चे माल के उत्पादन हेतु 19 आवेदनों को मंजूरी। 

हे.जा.स. March 01 2021 31923

इन संयंत्रों की स्थापना से कंपनियों को कुल 862.01 करोड़ रुपये का कुल प्रतिबद्ध निवेश मिलेगा और लगभग

 क्या आपके कमर दर्द का कारण है बाइक?

क्या आपके कमर दर्द का कारण है बाइक?

आरती तिवारी September 09 2023 87319

केजीएमयू में चलने वाली पेन क्लीनिक के डॉ. अजय कुमार चौधरी के अनुसार शरीर के किसी हिस्से विशेषकर पीठ

अटल स्वास्थ्य मेले में मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों ने निशुल्क परामर्श दिया

अटल स्वास्थ्य मेले में मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों ने निशुल्क परामर्श दिया

रंजीव ठाकुर August 11 2022 34352

पंडित अटल बिहारी बाजपेई मेमोरियल फाउंडेशन के बैनर तले सदर में अटल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत

देश में बढ़ रहा है एडिनोवायरस का खतरा

देश में बढ़ रहा है एडिनोवायरस का खतरा

अखण्ड प्रताप सिंह April 27 2023 32998

मिली जानकारी के मुताबिक एडिनोवायरस इस तरह का वायरस है जो आपके शरीर को धीरे-धीरे बीमार करता है और बाद

दिल्ली के ऑटोरिक्शा चालकों, सफाईकर्मियों और रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के स्वाथ्य पर आईआईटी ने किया शोध

दिल्ली के ऑटोरिक्शा चालकों, सफाईकर्मियों और रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के स्वाथ्य पर आईआईटी ने किया शोध

एस. के. राणा June 26 2022 27035

दिल्ली में काम करने वाले ऑटोरिक्शा चालक, सफाईकर्मी और रेहड़ी-पटरी विक्रेता बहुत ज्यादा गर्मी और सर्दि

लखनऊ सिविल अस्पताल में मरीजों को पैथॉलॉजी रिपोर्ट अब मोबाइल पर

लखनऊ सिविल अस्पताल में मरीजों को पैथॉलॉजी रिपोर्ट अब मोबाइल पर

हुज़ैफ़ा अबरार April 23 2022 29064

अब सिविल अस्पताल में मरीजों को पैथॉलॉजी से जुड़ी सभी जांच रिपोर्ट उनके मोबाइल नंबर पर मिलनी शुरू हो ग

बिल गेट्स ने दुनियाभर में सस्ते टीकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के भारत के प्रयास को सराहा

बिल गेट्स ने दुनियाभर में सस्ते टीकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के भारत के प्रयास को सराहा

हे.जा.स. February 24 2022 28737

माइकोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने भारत के वैक्सीन-निर्माण कौशल की सराहना की और दुनियाभर में सस्

6,500 दवा फैक्टरियां डब्ल्यूएचओ के मानक पर खरी नहीं

6,500 दवा फैक्टरियां डब्ल्यूएचओ के मानक पर खरी नहीं

एस. के. राणा August 03 2023 37639

देश में 10,500 दवा फैक्टरियों में 8,500 फैक्टरियां के पास यह प्रमाणपत्र एमएसएमई श्रेणी के तहत आती है

Login Panel