देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

अब दिल्ली में खुल सकेंगे नए फार्मेसी कॉलेज पीसीआई की रोक को दिल्ली हाई कोर्ट ने किया निरस्त

दिल्ली हाईकोर्ट ने अकादमिक वर्ष 2020-21 से नये फार्मेसी कॉलेज खोलने पर फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा लगाई गई रोक निरस्त कर दी है।

0 26682
अब दिल्ली में खुल सकेंगे नए फार्मेसी कॉलेज पीसीआई की रोक को दिल्ली हाई कोर्ट ने किया निरस्त प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने अकादमिक वर्ष 2020-21 से नये फार्मेसी कॉलेज खोलने पर फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा लगाई गई रोक निरस्त कर दी है।

जस्टिस प्रतीक जालान ने सात मार्च को अपने फैसले में कहा कि एक सांविधिक संस्था को अपनी शक्ति का स्रोत एक सांविधिक प्रावधान में ढूंढना चाहिए और मौजूदा मामले में काउंसिल द्वारा कार्यकारी प्राधिकार का इस्तेमाल उसकी शक्तियों से आगे जाता है। 

हाईकोर्ट ने कहा कि मुझे यह पता नहीं चल पा रहा है कि इस बारे में कोई स्पष्ट शक्ति फार्मेसी अधिनियम,1948 द्वारा प्रदत्त की गई है कि परिषद एक नीतिगत फैसले के तहत रोक लगा सकती है।

अदालत ने आदेश दिया, ''परिषद का 17 जुलाई 2019 का फैसला (रोक पर) और नौ सितंबर 2019 का (अपवाद पर) निरस्त किया जाता है।''

अदालत का यह फैसला 84 रिट याचिकाओं पर आया है, जिनके जरिये उक्त रोक और इसके अपवाद को चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने 38 पन्नों के अपने आदेश में कहा कि एक शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने को सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 19(1)(जी) के तहत एक मूल अधिकार करार दिया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

भारत में बन सकेगी टाइप-1 और टाइप-2 डाइबिटीज के इलाज की सस्ती दवा, आईआईटी मंडी ने किया शोध  

भारत में बन सकेगी टाइप-1 और टाइप-2 डाइबिटीज के इलाज की सस्ती दवा, आईआईटी मंडी ने किया शोध  

विशेष संवाददाता May 03 2022 27987

शोधपत्र को पूरा करने में आईसीएमआर-आईएएसआरआई दिल्ली के वैज्ञानिकों ने अहम भूमिका निभाई है। प्रमुख शोध

प्रदेश में स्टाफ नर्स, एएनएम व अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी।

प्रदेश में स्टाफ नर्स, एएनएम व अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी।

अखण्ड प्रताप सिंह January 19 2021 20734

अभ्यर्थी https://admitcard.samshrm.com/NHMUP-1400-2700  लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकतें हैं। 

बंगाल में कोरोना से दो लोगों की मौत

बंगाल में कोरोना से दो लोगों की मौत

विशेष संवाददाता February 13 2023 32551

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक, हाल में और इस साल राज्य में कोरोना से ये पहली दो मौतें हैं। न

रीजेंसी की किडनी कैंसर के चेतावनी संकेतों पर जागरूकता पहल

रीजेंसी की किडनी कैंसर के चेतावनी संकेतों पर जागरूकता पहल

हुज़ैफ़ा अबरार June 17 2026 1785

किडनी के 60 से 70 प्रतिशत ट्यूमर का पता तब चलता है जब किसी दूसरी मेडिकल समस्या के लिए इमेजिंग टेस्ट

तेजस्वी यादव ने किया पीएमसीएच में कैथ लैब का उद्घाटन

तेजस्वी यादव ने किया पीएमसीएच में कैथ लैब का उद्घाटन

विशेष संवाददाता January 05 2023 26882

मोतियाबिंद की परेशानी से जूझते बिहार के लोगों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी घोषणा की है। उप मुख्यमंत्री

डायरिया: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन, रोकथाम

डायरिया: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन, रोकथाम

लेख विभाग August 06 2022 39702

डायरिया आमतौर पर, जठरांत्र संक्रमण (gastrointestinal infection) का लक्षण है, जो कि विभिन्न तरह के वा

एसपी, डीएसपी समेत नालंदा पुलिस के कई जवानों ने किया रक्तदान

एसपी, डीएसपी समेत नालंदा पुलिस के कई जवानों ने किया रक्तदान

विशेष संवाददाता February 28 2023 39134

एसपी अशोक मिश्रा ने कहा कि रक्तदान महादान है, हमारे दिए गए खून से किसी एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकत

मुँहासों के उपचार के लिए ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने लॉन्च किया मिन्यम जेल

मुँहासों के उपचार के लिए ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने लॉन्च किया मिन्यम जेल

हुज़ैफ़ा अबरार July 15 2022 38444

ग्लेनमार्क द्वारा वर्ष 2020 में भारत में मुँहासों की व्यापकता पर किए गए एक अध्ययन के अनुसार 45 प्रति

यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों को राहत, एमबीबीएस एग्जाम का वन-टाइम ऑप्शन देगी केंद्र सरकार

यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों को राहत, एमबीबीएस एग्जाम का वन-टाइम ऑप्शन देगी केंद्र सरकार

admin March 29 2023 27191

यह परीक्षा भारतीय सिलेबस के मुताबिक होगी। इसके बाद 2 साल की इंटर्नशिप भी करनी होगी। केंद्र का कहना थ

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में आयोजित किया गया ‘राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस’

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में आयोजित किया गया ‘राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस’

आरती तिवारी October 01 2022 34846

17 सितंबर से 01 अक्टूबर तक चलने वाले स्वैच्छिक रक्तदान अभियान का आगाज आज से शुरू हो चुका है। लखनऊ के

Login Panel