देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

यूरोपीय देशों से खत्म हो सकती है कोरोना महामारी, करना होगा थोड़ा इंतजार 

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने यूरोपीय देशों में महामारी को एक नए चरण में स्थानांतरित कर दिया है और यह समाप्त हो सकती है।

हे.जा.स.
January 24 2022 Updated: January 24 2022 23:35
0 32751
यूरोपीय देशों से खत्म हो सकती है कोरोना महामारी, करना होगा थोड़ा इंतजार  प्रतीकात्मक

कोपेनहेगेन। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के यूरोप निदेशक हंस क्लूज (Hans Kluge) ने कोरोना महामारी को लेकर राहत भरी जानकारी दी है। क्लूज ने कहा है कि कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने यूरोपीय देशों में महामारी को एक नए चरण में स्थानांतरित कर दिया है और यह समाप्त हो सकती है। हालांकि इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि यह प्रशंसनीय है कि क्षेत्र एक तरह की महामारी के अंत की ओर बढ़ रहा है। 

ओमिक्रॉन संक्रमण की समाप्ति के बाद प्रतिरक्षा तेजी से विकसित होगी
समाचार एजेंसी एएफपी को दिए साक्षात्कार में हंस क्लूज ने कहा कि ओमिक्रॉन (omicron) मार्च तक 60 फीसदी यूरोपीय लोगों को संक्रमित कर सकता है। उन्होंने कहा कि एक बार अगर ओमिक्रॉन का वर्तमान उछाल पूरे यूरोप में कम हो जाएगा फिर कुछ ही हफ्तों और महीने भर के अंदर वैश्विक प्रतिरक्षा विकसित हो जाएगी जो कि कोरोना महामारी को जल्द से जल्द समाप्त कर सकती है। उन्होंने कहा कि टीके की वजह से भी प्रतिरक्षा विकसित हो रही है। अगर दोनों मामले में प्रतिरक्षा विकसित हो तो महामारी का अंत होना तय है। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि यूरोप में इस महामारी की समाप्ति तय है चाहे इसके लिए कुछ वक्त का इंतजार ही करना क्यों न पड़े। 

शीर्ष अमेरिकी वैज्ञानिक ने भी दी राहत की खबर
वहीं अमेरिका के शीर्ष वैज्ञानिक एंथनी फौसी भी रविवार को इसी तरह की संभावना जाहिर की थी। उन्होंने एबीसी न्यूज टॉक शो दिस वीक के साक्षात्कार में बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ हिस्सों में कोरोना के मामलों में बहुत तेजी से कमी देखी गई है जो अच्छे संकेत हैं। हालांकि, अति आत्मविश्वास के प्रति चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर हाल ही में अमेरिका के पूर्वोत्तर जैसे क्षेत्रों में मामलों की संख्या में गिरावट जारी रही, तो मुझे विश्वास है कि आप पूरे देश में बदलाव देखना शुरू कर देंगे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पीरामल एंटरप्राइजेज से अलग होगा दवा कारोबार।

पीरामल एंटरप्राइजेज से अलग होगा दवा कारोबार।

हे.जा.स. October 08 2021 27597

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि दवा कारोबार पीरामल एंटरप्राइजेज (पीईएल) से अलग हो जाएगा औ

राजस्थान, मौसमी बीमारियों की चपेट में लोग

राजस्थान, मौसमी बीमारियों की चपेट में लोग

जीतेंद्र कुमार October 15 2022 28188

इन दिनों डेंगू,चिकनगुनिया,मलेरिया,स्क्र्ब टायफस और स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियां फैली हुई हैं। इसमें भी

दही से चमक जाएगा आपका चेहरा

दही से चमक जाएगा आपका चेहरा

श्वेता सिंह October 28 2022 34171

दही वैसे खुद ही बहुत गुणों से भरपूर है। आपके फ्रिज से लेकर किचन में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जो मिनटों

सद्गुरु सेवा ट्रस्ट एवं संगम यूथ फाउंडेशन ने आयोजित किया मुफ्त नेत्र शिविर।

सद्गुरु सेवा ट्रस्ट एवं संगम यूथ फाउंडेशन ने आयोजित किया मुफ्त नेत्र शिविर।

February 14 2021 24610

242 लोगों का किया गया परीक्षण, 19 मरीजों को आपरेशन के लिए चिन्हित कर निशुल्क इलाज के लिए भेजे गए अस्

क्या है Happiness Index? कौन सा देश है कितना खुश

क्या है Happiness Index? कौन सा देश है कितना खुश

हे.जा.स. April 09 2023 41729

दुनिया का हर शख्सर जिंदगी में खुशियां चाहता है। अपनी मनचाही खुशियों को पाने के लिए लोग जिंदगी भर मेह

यूपी में महिला स्वास्थ्यकर्मी भर्ती की मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

यूपी में महिला स्वास्थ्यकर्मी भर्ती की मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

रंजीव ठाकुर May 04 2022 27118

उत्तर प्रदेश में महिला स्वास्थ्यकर्मी भर्ती की मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो भी उ

कान पर पड़ रहा कोरोना का असर।

कान पर पड़ रहा कोरोना का असर।

हे.जा.स. September 20 2021 41025

कोरोना या सामान्य वायरस न्यूरोपैथी क्रिएट करता है। इसके संक्रमण से कान की नसों को नुकसान होता है। 60

केजीएमयू के रेडियोडायग्नोसिस विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ नीरा कोहली सेवानिवृत 

केजीएमयू के रेडियोडायग्नोसिस विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ नीरा कोहली सेवानिवृत 

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2022 69206

डा0 नीरा कोहली ने वर्ष 1978 में एम0बी0बी0एस0 एस एन मेडिकल कालेज, आगरा से एवं एम् डी (रेडियोडाइयग्नोस

सिंगापुर में ओमीक्रोन के बीए.2.75 उप-स्वरूप के दो मामले सामने आए

सिंगापुर में ओमीक्रोन के बीए.2.75 उप-स्वरूप के दो मामले सामने आए

हे.जा.स. July 18 2022 22693

मंत्रालय ने शनिवार को कहा, ‘‘अभी ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है जिससे यह पता चलता हो कि बीए.2.75 ओमीक्रो

स्पर्म डोनर निकला 60 बच्चों का पिता दिखने में सभी लगभग एक जैसे

स्पर्म डोनर निकला 60 बच्चों का पिता दिखने में सभी लगभग एक जैसे

हे.जा.स. February 22 2023 27381

ऑस्ट्रेलिया का एक स्पर्म डोनर फर्जी नामों से स्पर्म डोनेट कर 60 बच्चों का पिता बन गया। इसका खुलासा त

Login Panel