देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविड-19: देश में दो माह बाद सुधरे हालात, एक लाख से कम आए नए मामले।  

संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 26वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। देश में अभी तक कुल 2,73,41,462 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

एस. के. राणा
June 08 2021 Updated: June 08 2021 21:58
0 28573
कोविड-19: देश में दो माह बाद सुधरे हालात, एक लाख से कम आए नए मामले।   प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। भारत में 63 दिन बाद 24 घंटे में कोविड-19 के एक लाख से कम नए मामले सामने आए और नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दैनिक दर भी गिरकर 4.62 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 66 दिन बाद 24 घंटे में सबसे कम 86,498 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,89,96,473 हो गई है। इससे पहले दो अप्रैल को 24 घंटे में 81,466 नए मामले सामने आए थे। वहीं, 2,123 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,51,309 हो गई। देश में 47 दिन बाद संक्रमण से मौत के इतने कम मामले सामने आए हैं।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 36,82,07,596 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 18,73,485 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। नमूनों के संक्रमित आने की दर भी गिरकर 4.62 प्रतिशत हो गई। पिछले 15 दिन से संक्रमण की दैनिक दर 10 प्रतिशत से कम बनी है। वहीं, संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 5.94 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 13,03,702 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.50 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 97,907 की गिरावट आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 94.29 प्रतिशत है।

संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 26वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। देश में अभी तक कुल 2,73,41,462 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 23,61,98,726 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 2,123 लोगों की मौत हुई, उनमें से तमिलनाडु के 351 लोग, महाराष्ट्र तथा कर्नाटक के 340-340 लोग, केरल के 211 लोग और पश्चिम बंगाल के 103 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 3,51,309 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,00,470 लोग, कर्नाटक के 31,920 लोग, तमिलनाडु के 27,356 लोग, दिल्ली के 24,627 लोग, उत्तर प्रदेश के 21,333 लोग, पश्चिम बंगाल के 16,362 लोग, पंजाब के 15,160 लोग और छत्तीसगढ़ के 13,243 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

चीन में कोरोना संक्रमण के चौथी लहर की दस्तक, कई शहरों में लगा लॉकडाउन 

चीन में कोरोना संक्रमण के चौथी लहर की दस्तक, कई शहरों में लगा लॉकडाउन 

हे.जा.स. March 16 2022 26554

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर चीन के कई शहरों में सख्‍त लॉकडाउन लगाया दिया गया है। लॉकडाउ

क्रेडाई ने खोला ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर बैंक होम। 

क्रेडाई ने खोला ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर बैंक होम। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 13 2021 27615

क्रेडाई ने अपने सदस्य बिल्डर व उनके कर्मचारियों के लिए कोविड सीएसआर एक्टिविटी के तत्वाधान में ऑक्सीज

कोरोना संक्रमण के चौथी लहर की भविष्यवाणी, 22 जून तक आने की चेतावनी

कोरोना संक्रमण के चौथी लहर की भविष्यवाणी, 22 जून तक आने की चेतावनी

एस. के. राणा March 01 2022 33219

आईआईटी कानपुर के शोधकर्ताओं ने चेतवानी दी है कि कोविड-19 महामारी की चौथी लहर 22 जून के आसपास शुरू हो

तीन जनवरी से बच्चों को लगेगा कोरोना का टीका, एक जनवरी से कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू 

तीन जनवरी से बच्चों को लगेगा कोरोना का टीका, एक जनवरी से कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू 

एस. के. राणा January 02 2022 28047

किशोरों को लगने वाले टीकों और साठ साल या उससे अधिक आयु के लोगों को दिए जाने वाली एहतियाती खुराक संबं

RBSK योजना से मासूम को मिली नई जिंदगी जन्मजात हृदय रोग की निःशुल्क सर्जरी  

RBSK योजना से मासूम को मिली नई जिंदगी जन्मजात हृदय रोग की निःशुल्क सर्जरी  

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 861

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा स्क्रीनिंग के दौरान बच्चे में जन्मजात हृदय रोग (Cong

महिला ने 7 महीने में ही एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म

महिला ने 7 महीने में ही एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म

हे.जा.स. February 16 2023 30021

पांच बच्चों को जन्म देने वाली डोमिनिका क्लार्क (Dominica Clarke) का कहना है कि अब वह काफी बेहतर महसू

बिना स्टाफ, मशीनरी और पैथोलॉजी के चल रहा 70 बेड का सरकारी ट्रामा सेंटर

बिना स्टाफ, मशीनरी और पैथोलॉजी के चल रहा 70 बेड का सरकारी ट्रामा सेंटर

रंजीव ठाकुर July 24 2022 34695

सीतापुर जनपद के खैराबाद में 19 दिसम्बर 2016 से 70 बेड का ट्रामा सेंटर संचालित हो रहा है लेकिन जरूरी

डॉक्टर कोरोना वैक्सीन का साइड इफेक्ट समझकर करते रहें इलाज, थी ये बीमारी ?

डॉक्टर कोरोना वैक्सीन का साइड इफेक्ट समझकर करते रहें इलाज, थी ये बीमारी ?

एस. के. राणा February 24 2023 29181

कोरोना ने दुनिया में जमकर कहर बरपाया था। वहीं अब कोविड वैक्सीन से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामन

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर अपोलोमेडिक्स अस्पताल में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर 

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर अपोलोमेडिक्स अस्पताल में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर 

हुज़ैफ़ा अबरार June 15 2022 33125

अस्पतालों में भर्ती बहुत से ऐसे मरीज होते हैं, जिनके इलाज में खून की जरूरत होती है। समय पर अगर उन्हे

कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए खाने वाली गोलियां वैक्सीन का विकल्प नहीं: विशेषज्ञ

कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए खाने वाली गोलियां वैक्सीन का विकल्प नहीं: विशेषज्ञ

हे.जा.स. November 11 2021 28228

शुरुआती परीक्षणों में देखा गया है कि इन गोलियों को खाने से कोरोना संक्रमण के गंभीर लक्षणों को नियंत्

Login Panel